Responsive Scrollable Menu

कोलकाता में ममता बनर्जी को देखकर चोर-चोर चिल्लाए लोग:3 दिन में दूसरी घटना; हलीसहर में कार पर पत्थर-कीचड़ फेंका गया था

कोलकाता में मंगलवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने “चोर, चोर” के नारे लगाए। यह घटना हलीसहर में हुए ऐसे ही विरोध के दो दिन बाद हुई। टीएमसी ने यह कार्यक्रम बीजेपी सांसद की नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रखा था। नारे लगने से कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुक गया और मामला फिर राजनीतिक टकराव में बदल गया। नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं ममता ममता नॉर्थ कोलकाता के श्यामबाजार फाइव-पॉइंट क्रॉसिंग पर पहुंची थीं। उनके हाथ में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की फोटो थी। इस उन्होंने नेताजी की मूर्ति पर भी फूल चढ़ाए। यह कार्यक्रम बीजेपी के राज्यसभा सांसद नागेंद्र रॉय की टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था। रॉय को लोग अनंत महाराज के नाम से भी जानते हैं। बीजेपी सांसद ने नेताजी को वॉर क्रिमिनल कहा था नागेंद्र रॉय ने नेताजी को वॉर क्रिमिनल बताया था। उन्होंने नेताजी के नेतृत्व पर सवाल उठाए और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आजाद हिंद फौज की भूमिका पर भी संदेह जताया था। पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेताओं ने इन बयानों से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने साफ किया कि रॉय की टिप्पणी पूरी तरह निजी थी और पार्टी न तो इसका समर्थन करती है, न ही इसे मानती है। TMC ने इन टिप्पणियों को बंगाल की राष्ट्रवादी विरासत और नेताजी की राजनीतिक पहचान पर हमला बताया। पार्टी ने खुद को नेताजी की विरासत का रक्षक बताने की कोशिश की है। श्यामबाजार में लोगों ने लगाए नारे श्यामबाजार में जब कार्यक्रम चल रहा था, तभी कुछ लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए “चोर-चोर” के नारे लगाना शुरू कर दिए। टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी समर्थित लोगों ने जानबूझकर श्यामबाजार का प्रदर्शन करवाया। पार्टी के मुताबिक, इसका मकसद कार्यक्रम को रोकना और ममता बनर्जी का अपमान करना था। ममता बनर्जी ने अपने भाषण में ध्यान स्वतंत्रता आंदोलन पर बनाए रखने की कोशिश की। उन्होंने नेताजी, महात्मा गांधी और मातंगिनी हाजरा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल दिखावे के लिए कार्यक्रम आयोजित नहीं करती। वह स्वतंत्रता सेनानियों का दिल से सम्मान करती है। हलीसहर में भी ममता के काफिले को घेरा गया था रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के हलीसहर में ममता बनर्जी टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गई थीं। इस कार्यकर्ता की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया था और “चोर-चोर” के नारे लगाए थे। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी पर कीचड़ और चप्पलें भी फेंकी थीं। पुलिसकर्मियों ने ममता की गाड़ी के चारों ओर घेरा बनाया था। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक दिया था, जिससे यह दौरा राजनीतिक विरोध का मामला बन गया। हालांकि बीजेपी ने हलीसहर की घटना में शामिल होने से इनकार किया है। उसके नेताओं ने प्रदर्शन को ममता बनर्जी के खिलाफ जनता के गुस्से की अभिव्यक्ति बताया। सुवेंदु अधिकारी बोले- जनता का गुस्सा दिख रहा ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटना में सत्तारूढ़ दल की किसी भूमिका से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि यह ममता के खिलाफ “जनता के मजबूत गुस्से” को दिखाता है। अधिकारी ने यह भी कहा था कि ममता बनर्जी ने “इतनी चोरी की है”, इसलिए उन्हें लोगों को “चोर” कहते हुए सुनना पड़ेगा। कोलकाता में कुछ ही दिनों के भीतर इसी तरह के नारे लगने और ममता की मौजूदगी वाले टीएमसी कार्यक्रम में विरोध होने से इन घटनाओं का असर केवल अलग-अलग प्रदर्शनों तक सीमित नहीं रहा। टीएमसी इन घटनाओं को ममता के कार्यक्रमों को रोकने और उनकी सार्वजनिक छवि कमजोर करने की राजनीतिक कोशिश बता रही है। बीजेपी इन्हें ममता के खिलाफ जनता की नाराजगी बढ़ाने के मौके के तौर पर देख रही है। टीएमसी ने नेताजी पर की गई टिप्पणी को लेकर खुद को उनकी विरासत का रक्षक बताया है। वहीं, ममता के खिलाफ प्रदर्शनों में भ्रष्टाचार के आरोपों और जनता की नाराजगी को मुद्दा बनाया गया है।

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:नशेड़ियों के VIDEO पर फंसे भज्जी, रेप केस में डेरा प्रमुख को झटका; मंदिर में युवती की रील पर बवाल

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह से जुड़ी रही। उन्होंने 2 नशेड़ियों के वीडियो को पंजाब का बताया। जबकि ये वीडियो राजस्थान का है। जिसके बाद मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. नशेड़ियों का VIDEO पंजाब का बताकर फंसे भज्जी पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर 2 युवकों का नशे में झूमते हुए वीडियो शेयर करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद ने राज्य में नशे की स्थिति और सरकारों की नीतियों पर दुख जाहिर किया था। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि यह वीडियो पंजाब का है। हालांकि, उनके इस दावे को पंजाब पुलिस ने खारिज कर दिया। पुलिस की ओर से इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया गया कि वायरल वीडियो पंजाब का नहीं, बल्कि राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। पुलिस के इस खुलासे के बाद AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- बीजेपी के कई लोगों ने कल से ये झूठ एक साथ फैलाया। क्या आदेश PMO से आया था? क्या PMO देश में झूठ फैलाता है? वहीं पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वीडियो जाली है। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भज्जी ने मंगलवार दोपहर बाद 2: 53 बजे एक और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर लिखा- क्या यह भी राजस्थान की तस्वीरें है? चर्चा पंजाब की नशे की समस्या को लेकर है। आपके पेड ट्रोल्स इस मुद्दे को दबा नहीं सकते। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पंजाब कांग्रेस में चन्नी-वड़िंग के बाद बाजवा ने मोर्चा खोला पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच अब चन्नी-वड़िंग के बाद पार्टी में प्रताप सिंह बाजवा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 15 कांग्रेस विधायकों के साथ चंडीगढ़ में सीक्रेट बैठक कर राहुल गांधी से मुलाकात का फैसला लिया। इसके बाद विधायकों ने राहुल गांधी को लेटर लिखकर मिलने का समय मांगा है। विधायक पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात और नेताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं। इसी बीच प्रताप सिंह बाजवा भी दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसे में पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी सियासत में इस घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 6 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचे थे। प्रताप सिंह बाजवा के सरकारी आवास पर जाकर उसके साथ मीटिंग की थी। इस मीटिंग में राजा वड़िंग और चन्नी गुट के बागी नेता मौजूद नहीं थे। तक बाजवा ने कहा था कि- जब बघेल साहब पहले दिन आए थे, तो मैंने उनसे वादा किया था कि एक वरिष्ठ कांग्रेसी होने के नाते मैं नाराज नेताओं और हाईकमान के बीच एक पुल के रूप में काम करने की पूरी कोशिश करूंगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. रेप केस में डेरा प्रमुख की सजा बरकरार पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने करीब 26 साल पुराने रेप के मामले में निचली अदालत से दोषी ठहराए गए डेरा प्रमुख बाबा धनवंत सिंह की 10 साल की कठोर कैद की सजा को बरकरार रखा है। इसके साथ ही पीड़िता को 6 लाख रुपए मुआवजा देने के भी आदेश दिए। कोर्ट ने कहा- पीड़िता को आरोपी के हाथों यौन शोषण का सदमा झेलना पड़ा। इसके बाद उसे लंबे समय तक न्याय की तलाश करनी पड़ी। इसी को ध्यान में रखते हुए अदालत पीड़िता को 6 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश देती है। अनुयायी की बेटी से रेप का दोषी ठहराए जाने पर डेरा प्रमुख को साल 2005 में सजा हुई थी। इसके कुछ ही दिन बाद डेरा प्रमुख ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई और जमानत ले ली। तब से बाबा धनवंत सिंह जेल से बाहर था और अपने डेरे में प्रवचन कर रहा था। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद अब उसे दोबारा जेल में डाल दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. नशा तस्कर की ₹2.09 करोड़ की संपत्ति फ्रीज पंजाब के नशा तस्कर की हिमाचल पुलिस ने ₹2.09 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज की है। इसमें 6 लग्जरी गाड़ियां, दो कमर्शियल प्रॉपर्टी, एक मकान और बैंक बैलेंस शामिल है। पुलिस के अनुसार- इस मामले की शुरुआत 20 जून 2026 को हुई। शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने कनलोग के एक होम-स्टे में दबिश देकर बठिंडा के रहने वाले गोपाल कुमार को करीब 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा। पूछताछ और जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को सप्लाई चेन के पीछे छिपे लोगों के सुराग मिले। इसके बाद मोहाली से गुरुवचन उर्फ गुरु को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 162 ग्राम चिट्टा बरामद होने का पुलिस ने दावा किया। पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर बठिंडा के रहने वाले दीपक कुमार उर्फ कर्णी बराड़ को इस नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया। इसके बाद शिमला पुलिस ने बठिंडा में संयुक्त ऑपरेशन कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दीपक के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 2023 का एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है, जिसमें करीब 100 ग्राम नशा मिला था। पुलिस की वित्तीय जांच में आरोपी के खाते में पिछले छह महीनों में 50 लाख रुपए से अधिक के ट्रांजैक्शन सामने आए। (पढ़ें पूरी खबर) 5. तीन जिलों में बारिश, तापमान 1.3 डिग्री गिरा पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। जालंधर, अमृतसर पठानकोट और चंडीगढ़ में बारिश हुई। पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरदासपुर 35.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि चंडीगढ़ में तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। आज और 13 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 12, 14, 15 और 16 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पंजाब में रात 11:25 बजे बिजली की मांग 13,300 मेगावाट रही। भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1,614 फीट दर्ज किया गया है। जबकि इसका अधिकतम स्तर 1,680 फीट माना जाता है। यानी यह करीब 66 फीट नीचे है। पोंग डैम का जलस्तर 1,348.58 फीट था, जबकि इसका अधिकतम स्तर करीब 1,390 फीट है। यानी यह करीब 41.42 फीट नीचे है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. दुर्ग्याणा मंदिर में युवती के रील बनाने पर बवाल अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में युवती के रील बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। युवती ने तेरे बगैर साजन सावन मजा ना देगा..चूड़ी मजा ना दे गी..कंगन मजा ना देगा पर रील बनाई। रील में उसके साथ उसका पति भी दिखाई दे रहा है। इस रील पर काली सेना ने एतराज जताया है। काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी अशनील महाराज ने कहा कि दुर्ग्याणा मंदिर जैसे धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में लगातार रील बनाई जा रही हैं और उनके पीछे हिंदी गाने लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ऐसे समय में धार्मिक स्थलों की मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति धार्मिक स्थल के अंदर नाचते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता है, तो यह धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है। अशनील महाराज ने दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि जब मंदिर परिसर में वीडियो बनाई जा रही थी, तब सुरक्षा कर्मचारियों और प्रबंधकों ने इसे तुरंत क्यों नहीं रोका। उन्होंने मंदिर कमेटी को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंदिर परिसर में इस तरह की रील बनाने पर रोक लगाई जाए। 15 दिनों के भीतर उचित कदम नहीं उठाए गए तो उनकी ओर से बड़ा एक्शन लिया जाएगा। 7. यूनिवर्सिटी-4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी चंडीगढ़ के स्कूलों, पुलिस थानों और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल भेजा गया है। ई-मेल में 15 अगस्त के कार्यक्रमों में लोगों को शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है। यह ई-मेल 11 अगस्त को सुबह करीब 7:50 बजे भेजा गया। इसमें चंडीगढ़ के स्कूलों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी केंद्र, वाइंस चांसलर ऑफिस और गांधी भवन का भी जिक्र किया गया है। ई-मेल में लिखा- लोग अपने बच्चों को बचाएं और 15 अगस्त के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न हों। इसमें घर में रहने और जान बचाने की बात कही गई है। ई-मेल में चंडीगढ़ पुलिस के थानों पर 15 अगस्त तक ग्रेनेड से हमले किए जाने की धमकी भी दी गई है। इसके अलावा हिंदू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस टीम, बम जांच दल और डॉग स्क्वायड ने स्कूलों में पहुंचकर जांच की। स्कूल परिसरों और आसपास के इलाकों की भी जांच की गई। खालिस्तान की मांग के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर विदेश से… 8. कनाडा में पंजाबी युवक को नाक पर मारा मुक्का कनाडा के एडमंटन में वॉल्मार्ट स्टोर में शॉपिंग पर आए पंजाबी युवक को कैनेडियन युवक ने मुक्का जड़ दिया। इससे पंजाबी युवक फर्श पर गिर गया। वह करीब 20 मिनट तक फर्श पर गिरा रहा। झगड़े के बीच उसकी दस्तार भी उतर गई। यादविंदर सिंह नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। युवक ने बताया कि कनाडा में पंजाबियों के साथ मारपीट अब आम होने लगी है। हालांकि जिस युवक को पीटा, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वीडियों में लोग पुलिस को फोन लगाते हुए नजर आए। लोगों ने कहा कि 1 घंटे से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन कनाडा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर पुलिस का कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है। पंजाबी कम्युनिटी के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक को पंजाबी ट्रक ड्राइवर बताया। परविंदर नाम के युवक ने कहा कि हमारे पंजाबी ने भी गोरे को थप्पड़ मारे हैं। गोरे ने पहले नस्लीय टिप्पणी की थी। (पढ़ें पूरी खबर) 9. बीच बाजार युवक की हत्या, 8 बार चाकू मारे पटियाला में दिनदहाड़े बीच रास्ते में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर चाट खाने बाजार में आया था। इसी दौरान उससे पुरानी रंजिश रखने वाले लोगों ने उसे घेर किया और करीब 8 बार चाकू मारे। युवक के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसका इलाज राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापे मार रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, यह मामला पटियाला के सनौर कस्बे का है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जशन विर्क के रूप में हुई है। वह सोमवार को अपने दोस्तों के साथ कस्बे की एक दुकान पर चाट खाने पहुंचा था। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. बर्थडे पार्टी में DJ बंद, युवक ने जहर निगला फाजिल्का के अरनीवाला क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान डीजे बंद होने को लेकर विवाद हो गया। देर रात होने के कारण डीजे संचालक ने गाने बंद कर दिए थे। इस पर कुलविंदर सिंह ने डीजे दोबारा चलाने को कहा। इसी बात को लेकर उसकी डीजे संचालक से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुलविंदर सिंह ने गुस्से में आकर जहरीली वस्तु निगल ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कुलविंदर सिंह के छोटे भाई गग्गू का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस मौके पर घर में छोटा कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें रिश्तेदार और बच्चे भी शामिल हुए थे। जन्मदिन की खुशी में घर पर डीजे लगाया गया था। सुखचैन सिंह ने बताया कि सभी लोग जन्मदिन मना रहे थे। घटना की सूचना डॉक्टरों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के निशाने पर WTC का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय, गॉल टेस्ट में सुनहरा मौका

shubman gill runs in wtc: शुभमन गिल अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 2843 रन बना चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर गिल 157 रन बनाने में कामयाब हो गए तो उन्होंने WTC में 3000 रन पूरे हो जाएंगे. गिल इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक कोई भी भारतीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ये उपलब्धि नाम नहीं कर पाया है. Wed, 12 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव? | DA Hike | Breaking News | TOP NEWS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T23:30:26+00:00

Jharkhand Student Protest | Paper Leak मामले में होगी CBI जांच ? AJSU अध्यक्ष ने दिया समर्थन #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T23:17:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers