Responsive Scrollable Menu

पढ़ाई के बाद नहीं मिली नौकरी, तो 8वीं पास युवा ने शुरू किया ये तगड़ा बिजनेस, अब दूसरों को दे रहे रोजगार

Success Story: कुछ लोगों को पढ़ाई के बाद भी रोजगार नहीं मिल पाता और फिर वो बिजनेस के लिए प्रयास करते हैं, लेकिन काफी कम लोगों को ही बिजनेस में सफलता मिल पाती है. ऐसी ही कहानी है यूपी के रहने वाले रिजवान की, जो पोल्ट्री फार्मिंग करके अच्छी कमाई कर रहे हैं.

Continue reading on the app

म्यांमार सीमा से आए उग्रवादियों ने मणिपुर में घर जलाए:सुबह 4 बजे हमला, लोग जान बचाकर जंगलों में भागे, महिला समेत दो लापता

मणिपुर के कमजोंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास गुरुवार सुबह हथियारबंद उग्रवादियों ने कई गांवों पर हमला किया। कई घरों में आग लगा दी गई। लोग जान बचाकर जंगलों में भाग गए। पुलिस के मुताबिक, हमला सुबह करीब चार बजे हुआ। उग्रवादियों ने कसोम खुल्लेन थाना क्षेत्र के तांगखुल नागा गांव नामली, वांगली और चोरो को निशाना बनाया। ये गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक किलोमीटर से कम दूरी पर हैं। हमले के दौरान भागने की कोशिश में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। गांव वालों के मुताबिक, नामली में दो, वांगली में तीन से चार और चोरो में कई घर जलकर राख हो गए। चोरो में एक चर्च को छोड़कर कई घरों को नुकसान पहुंचा। बाद में असम राइफल्स समेत सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। विधायक का आरोप हमला कुकी नेशनल आर्मी ने किया फुंगयार से विधायक एल केइशिंग ने आरोप लगाया कि हमला म्यांमार की ओर से आए उग्रवादी संगठनों कुकी नेशनल आर्मी (बर्मा) और पीपुल्स डिफेंस फोर्स (PDF) ने किया। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में अंदरूनी संघर्ष हो रहे थे, लेकिन अब बाहरी हमला हुआ है। एल केइशिंग ने कहा कि करीब साढ़े तीन बजे चार से पांच सीमा गांवों पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि कई घर जल गए हैं, हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है। दो लोग, जिनमें एक महिला शामिल है, अब भी लापता हैं। हमले के चश्मदीद के मुताबिक, उन्हें हथियारबंद उग्रवादी अपने साथ ले गए। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से इस मामले में एक्शन लेने की अपील की। आरोप लगाया कि इलाके में मणिपुर पुलिस की मौजूदगी नहीं है। उन्होंने असम राइफल्स पर गांवों की सुरक्षा में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया। कमांडो तैनात करने की मांग इसी बीच, तांगखुल आजे कटामनाओ लॉन्ग (TAKL) यानी सदर्न तांगखुल स्टूडेंट्स यूनियन ने हमले पर कड़ी नाराजगी जताई। संगठन ने आरोप लगाया कि करीब 100 हथियारबंद KNA-B उग्रवादी भारत-म्यांमार सीमा पार कर कमजोंग जिले में घुसे और नामली, वांगली, अशांग खुल्लेन और चोरो गांवों पर हमला किया। छात्र संगठन ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रभावित गांवों में तुरंत मणिपुर पुलिस कमांडो तैनात किए जाएं। यह भी पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में उग्रवादी बिना रोक-टोक सीमा पार कैसे कर गए। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: मणिुपर हिंसा- 3 साल में सिर्फ CM बदला, हालात नहीं:केंद्र सरकार 2029 तक उग्रवाद खत्म करने की तैयारी में; शुरुआत अमरनाथ यात्रा के बाद मणिपुर में मैतेई-कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़के तीन साल हो चुके हैं, लेकिन 37 लाख की आबादी वाले इस छोटे से राज्य में आज भी दोनों समुदायों में डर का माहौल है। डर इसलिए, क्योंकि दोनों ही समुदायों के हथियारबंद ‘वॉलेंटियर’ कभी भी गोलीबारी शुरू कर देते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम को मैच से कुछ घंटे पहले क्या हुआ? पहले टेस्ट से अचानक हुए बाहर

Babar Azam ruled out of first Bangladesh Test: बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. Thu, 07 May 2026 22:47:40 +0530

  Videos
See all

West Bengal News | BJP vs TMC: सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर क्या बोल गए अखिलेश? | #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:58:55+00:00

UP Police Constable ने शेयर किया वीडियो, अधिकारियों पर लगाए बड़े बड़े आरोप । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:00:46+00:00

Akhilesh Yadav met Mamata Banerjee: हार' पर ममता से मिले अखिलेश! क्या फिर बनेगा 'Third Front'? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:00:01+00:00

Sawal Public Ka | West Bengal में Bomb- बंदूक वाली सियासय...आखिर कब तक? Suvendu Adhikari | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers