Responsive Scrollable Menu

चिराग पासवान ने इस राज्य में छोड़ा बीजेपी का साथ, अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पंजाब की राजनीति में बड़ा दांव चलते हुए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इस घोषणा के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अब तक एलजेपी (रामविलास) को बीजेपी का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है.

पंजाब में नई जमीन तलाश रहे चिराग

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी डॉ. केपी चौधरी ने कहा कि पार्टी अब पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने पर पूरा फोकस करेगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर राज्य में बड़े स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी को मजबूत सामाजिक समर्थन मिलने की उम्मीद है, खासतौर पर अनुसूचित जाति वर्ग के बीच. पंजाब में करीब 32 से 34 प्रतिशत वोटर एससी समुदाय से आते हैं और पार्टी इसी आधार पर अपनी रणनीति तैयार कर रही है.

बीजेपी से दूरी या रणनीतिक दबाव?

हालांकि एलजेपी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन बीजेपी के साथ गठबंधन की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया गया. डॉ. चौधरी ने कहा कि केंद्र में पार्टी एनडीए का हिस्सा है और बीजेपी के साथ उसके अच्छे संबंध हैं. लेकिन पंजाब चुनाव को लेकर अंतिम फैसला “सही समय” पर लिया जाएगा.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान बीजेपी पर सीट शेयरिंग को लेकर दबाव बनाने की रणनीति भी हो सकती है. क्योंकि पंजाब में बीजेपी अभी अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है और ऐसे में एलजेपी खुद को मजबूत सहयोगी के रूप में पेश करना चाहती है.

जालंधर से शुरू होगा चुनावी अभियान

पार्टी ने पंजाब में चुनावी तैयारियों को लेकर बड़ा रोडमैप भी तैयार किया है. 9 मई को जालंधर में एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी. इसके अलावा 14 जून को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 8 से 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में खुद चिराग पासवान भी शामिल होंगे.

युवाओं और महिलाओं पर खास फोकस

एलजेपी ने संकेत दिए हैं कि उसका चुनावी एजेंडा पंजाब की मौजूदा समस्याओं पर केंद्रित रहेगा. पार्टी ने बेरोजगारी, नशे और युवाओं के पलायन को बड़ा मुद्दा बताया है. डॉ. चौधरी ने कहा कि पंजाब का युवा भविष्य को लेकर चिंतित है और मौजूदा सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी.

महिलाओं को लेकर भी पार्टी ने बड़ा संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान दिया जाएगा. माना जा रहा है कि पार्टी महिलाओं और दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश करेगी.

पंजाब की राजनीति में बढ़ेगी चुनौती

एलजेपी (रामविलास) के इस ऐलान से पंजाब का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. अब देखना होगा कि पार्टी वास्तव में अकेले मैदान में उतरती है या चुनाव से पहले बीजेपी के साथ कोई नया समीकरण बनता है. लेकिन इतना तय है कि चिराग पासवान अब बिहार से बाहर भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में जुट गए हैं.

Continue reading on the app

Noida International Airport: इंतजार खत्म! आज से ही बुकिंग शुरू, मुंबई नहीं यहां से जाएगी पहली फ्लाइट

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों के कमर्शियल संचालन की तारीख का आधिकारिक ऐलान हो गया है. आगामी 15 जून को इस भव्य एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी. यह ऐतिहासिक शुरुआत इंडिगो एयरलाइंस करने जा रही है. खास बात यह है कि इस पहली उड़ान के लिए टिकटों की बुकिंग आज यानी बृहस्पतिवार दोपहर बाद से शुरू कर दी जाएगी. इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो नोएडा और आसपास के इलाकों से सीधे हवाई सफर करना चाहते थे.

Continue reading on the app

  Sports

हाय रे किस्मत! टीम इंडिया के बने कप्तान और अगले ही मैच में छिन गई कमान, सिर्फ 1 मैच में टूटा सपना

भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने का सपना हर एक खिलाड़ी का होता है. क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई क्रिकेटर हुए हैं जिनको ये जिम्मेदारी तो मिली लेकिन सिर्फ 1 ही मैच में उनको इस पद से हटा दिया गया. इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग जैसे धुरंधर का नाम भी आता है. Sat, 9 May 2026 14:57:03 +0530

  Videos
See all

आज का दिन देश के लिए महत्वपूर्ण है: Shubhendu Adhikari #shortvideo #westbengal #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T10:07:35+00:00

Suvendu Adhikari Oath Bengal CM Live: सब चौंक गए | PM Modi | Mamata Banerjee | Makhanlal Sarkar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T10:08:40+00:00

Viral Video | तेज रफ्तार थार का खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T10:10:00+00:00

Himanta Biswa Sarma EXCLUSIVE: CM Himanta ने Viral Dance Video पर क्या कहा? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T10:09:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers