अभिषेक पोरेल ही नहीं, IPL के इन 5 क्रिकेटर्स पर लग चुका रेप का आरोप, एक पर तो दो मामले दर्ज
IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पोरेल के अलावा ऐसे 5 खिलाड़ी भी हैं, जिनका रेप जैसे गंभीर आरोपों का सामना हो चुका है।
‘मैं यहां क्या कर रही हूं?’ स्टंट के बाद जैस्मिन भसीन की गई याददाश्त, रोहित शेट्टी भी रह गए हैरान!
KKK 15 Jasmin Bhasin Stunt: 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) खतरनाक स्टंट करती हुईं नजर आईं. इस स्टंट के दौरान उनकी कथित तौर पर याददाश्त चली जाती हैं. इतना ही नहीं उनको देख कुछ पल के लिए होस्ट रोहित शेट्टी भी हैरान रह जाते हैं. इस प्रोमो को देखने के बाद जैस्मिन के फैंस भी चिंता में आ गए कि आखिर उन्हें क्या हुआ है. आइए जानते हैं कि उन्होंने स्टंट के बाद क्या कहा.
‘मुझे कुछ भी याद नहीं आ रहा’
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में इस बार कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट करने के लिए दिए जा रहे हैं. शो के नए प्रोमो में जैस्मिन भसीन एक ऐसे ही स्टंट के बाद बुरी तरह घबरा गईं. स्टंट खत्म होने के बाद उनकी हालत ऐसी हो जाती है कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है. प्रोमो में जैस्मिन बार-बार कहती सुनाई देती हैं, 'मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर स्टंट क्या था. मुझे कुछ भी याद नहीं आ रहा है. मैं यहां क्या कर रही हूं?' जैस्मिन की हालत देखकर रोहित शेट्टी भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए. जैस्मिन की बातें सुनकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी परेशान हो जाते हैं.
क्या था स्टंट
प्रोमो के मुताबिक, जैस्मिन ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का स्टंट किया था. इसमें कंटेस्टेंट को आग की लपटों से घिरी रिंग के बीच से तेजी होकर पानी के पूल में छलांग लगानी थी. यानी एक तरफ आग की रिंग से तेजी से गुजरना और दूसरी तरफ अचानक पानी में गिरने का झटका. इस स्टंट को देखने से ही पता चलता है कि कितना खतरनाक है. जैस्मिन के साथ भी स्टंट के दौरान ऐसा ही कुछ हुआ.प्रोमो में आग की रिंग से निकलकर तेजी से पानी में गिरती हैं और इसके बाद कुछ पल के लिए वह काफी कन्फ्यूज नजर आती हैं. जैस्मिन यह तक भूल जाती हैं कि वह शो में क्यों हैं और उन्होंने कौनसा स्टंट किया है.
शूटिंग हो चुकी है खत्म
जैस्मिन भसीन को लेकर चिंतिंत हो रहे फैंस को बता दें कि उनके फैंस को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह इस समय ठीक हैं और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है. वह खतरों के खिलाड़ी 15 के बाद कई इंटरव्यू में भी स्वस्थ नजर आ चुकी हैं. यानी प्रोमो में दिखाया गया वह कन्फ्यूजन के लिए हो सकता है.
विशाल आदित्य सिंह का हो चुका है एविक्शन
वहीं, इससे पहले वाले एपिसोड में देखने को मिला था कि विशाल आदित्य सिंह का एविक्शन हुआ था. रविवार के एपिसोड में वह शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने. एलिमिनेशन स्टंट में उनका मुकाबला रूहानिका धवन और रुबीना दिलैक से हुआ था. उन्हें सांपों से भरे एक कांच के बॉक्स में जाना था. जिसके बाद उन्हें फोटो की मदद से सांपों की पहचान कर उन्हें बाहर निकालना था और खुद को अनलॉक कर बाहर आना था. इस खतरनाक स्टंट में विशाल सबसे पीछे रह जाते हैं. उन्होंने तीन सांपों की पहचान की थी. वहीं रूहानिका ने चार और रुबीना ने पांच सांपों को निकाला था. ऐसे में विशाल को शो से बाहर होना पड़ा.
जैस्मिन के फैंस जमकर दे रहे रिएक्शन
इस प्रोमो को देखने के बाद जैस्मिन के फैंस और दर्शकों ने जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं. एक तरह जहां उनके फैंस चिंतित दिखे तो वहीं, दर्शक यह जानने के लिए इच्छुक हैं कि आखिर स्टंट के दौरान क्या-क्या हुआ था. हालांकि, इस बारे में पूरा जानकारी सामने नहीं आई है कि वह अपने स्टंट को लेकर क्या-क्या बोलती हैं, उसे जानने के लिए दर्शकों को कुछ दिन का इंतजार करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: 'यहीं जन्म हुआ, यहीं से कॉलेज और थिएटर किया', प्रकाश राज का SIR में वोटर लिस्ट से कटा नाम, ताना मारते हुए कही ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation








