Responsive Scrollable Menu

एनएसडी रेपर्टरी का समर थिएटर फेस्टिवल 8 मई से होगा शुरू, महोत्सव में 10 नाटक और 26 प्रस्तुतियां होंगी मंचित

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) रंगमंडल 08 मई से 14 जून 2026 तक अपना वार्षिक ग्रीष्मकालीन रंग महोत्सव आयोजित करने जा रही है। 38 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न शैलियों और रंग-रूपों के 10 नाटकों की कुल 26 प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव का उद्घाटन रंगमंडल की नवीनतम प्रस्तुति ‘अक्स तमाशा’ से होगा, जिसका निर्देशन प्रख्यात रंगनिर्देशक भानू भारती ने किया है। इसकी घोषणा आज एनएसडी परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में की गई। 

10 चर्चित नाटकों का मंचन 

इस अवसर पर एनएसडी के निदेशक श्री चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा, “भारत रंग महोत्सव 2026 की अभूतपूर्व सफलता के बाद एनएसडी समर थिएटर फेस्टिवल रंगप्रेमियों के लिए एक और महत्वपूर्ण रंगोत्सव है। हमारे कलाकारों द्वारा नई सृजनात्मक ऊर्जा के साथ प्रस्तुत किए जा रहे 10 चर्चित नाटकों के माध्यम से दिल्ली का सांस्कृतिक वातावरण और अधिक ऊर्जावान होने जा रहा है। हमें आशा है कि दर्शक इसे भी पिछले वर्ष की तरह सफल बनाएंगे।”

भ्रम और सत्य की पड़ताल

उद्घाटन नाटक ‘अक्स तमाशा’ ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित नाटककार चंद्रशेखर बी. कम्बार के प्रसिद्ध कन्नड़ नाटक ‘सीरी सिम्पिगे’ का हिंदी रूपांतरण है, जिसका अनुवाद वरिष्ठ रंगकर्मी प्रो. राम गोपाल बजाज ने किया है । यह नाटक लोककथा जैसी शैली के माध्यम से भ्रम और सत्य की पड़ताल करता है तथा जुड़वाँ पात्रों के माध्यम से अपने विषयों को व्यंग्यात्मक और प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत करता है । अनुष्ठानिक तत्वों और समकालीन रंगभाषा के मेल से यह आधुनिक दर्शकों तक जटिल विचारों को प्रभावशाली ढंग से पहुंचाता है ।

BookMyShow के वेब पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं टिकट 

महोत्सव में प्रस्तुत किए जाने वाले अन्य नाटकों में ‘बायेन’, ‘ताजमहल का टेंडर’, ‘बंदी गली का आख़िरी मकान’, ‘माई री मैं का से कहूँ’, ‘तमस’, ‘अंधा युग’, ‘बाबूजी’, ‘आधे अधूरे’ तथा ‘समुद्र मंथन’ शामिल हैं। दर्शक इन प्रस्तुतियों के टिकट ऑनलाइन BookMyShow के वेब पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। एनएसडी रेपर्टरी समर थिएटर फेस्टिवल के इस 38 दिवसीय आयोजन के दौरान रेपर्टरी के कलाकार राजस्थान की राजधानी जयपुर का भी दौरा करेंगे, जहाँ वे ‘आधे अधूरे’ और ‘तमस’ का मंचन करेंगे। महोत्सव का समापन 14 जून, 2026 को ‘समुद्र मंथन’ नाटक के साथ होगा । इस नाटक को आसिफ़ अली ने लिखा है तथा इसकी रूप-सज्जा, संगीत संयोजन और निर्देशन श्री चित्तरंजन त्रिपाठी ने किया है।

Continue reading on the app

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों तक पहुंच बनाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे-वैसे फर्जी अकाउंट और बॉट्स की समस्या भी बढ़ती गई है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम ने साल 2026 में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बड़े पैमाने पर एक सफाई अभियान चलाया, जिसमें लाखों ऐसे अकाउंट हटाए गए, जो या तो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहे थे या फिर पूरी तरह से फर्जी और ऑटोमेटेड थे।

इस कार्रवाई के बाद कई बड़े सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट देखने को मिली, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

इस सफाई अभियान का सबसे बड़ा असर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर काइली जेनर पर पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से करीब 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए। यह गिरावट इतनी बड़ी थी कि सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। सिर्फ काइली जेनर ही नहीं बल्कि कई अन्य बड़े क्रिएटर्स और पब्लिक फिगर्स के फॉलोअर्स भी अचानक कम हो गए।

इंस्टाग्राम के इस बड़े एक्शन का मुख्य उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर ऑथेंटिसिटी को बेहतर बनाना है। आज के समय में कई लोग बॉट (ऑटोमेटेड अकाउंट्स) का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे वे फॉलोअर्स, लाइक्स और कमेंट्स को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ा लेते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम चाहता है कि प्लेटफॉर्म पर जो भी एंगेजमेंट आए, वह असली यूजर्स से आए, इसलिए इस तरह के फर्जी अकाउंट्स को हटाने का बड़ा एक्शन लिया गया।

मेटा कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि ये कार्रवाई इंस्टाग्राम के नियमित सिस्टम का हिस्सा है, जिसके तहत समय-समय पर इनएक्टिव और संदिग्ध अकाउंट हटाए जाते हैं। इससे एक्टिव यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ता। अगर किसी वेरिफाइड अकाउंट को गलती से सस्पेंड किया गया हो, तो वह बाद में वापस बहाल हो जाता है। उसके फॉलोअर संख्या को फिर से अपडेट कर दिया जाता है।

यह खबर सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

माता वैष्णो देवी के दरबार में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लगाई हाजिरी, परिवार संग पहुंचे कटरा

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को देखने को लिए अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे. मैच के फौरन बाद वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा के लिए रवाना हो गए. पूर्व क्रिकेटर को अचानक कटरा में देख फैंस और श्रद्धालु भी हैरान थे. Sat, 9 May 2026 14:33:08 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari LIVE: सीएम बनते ही सुवेंदु का पहला एक्शन! | Mamata Banerjee | Bengal Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:16:14+00:00

CM Suvendu Adhikari Oath: उधर PM Modi ने SPG के कान में कुछ बोला, इधर एक्शन में आ गई SPG ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:10:13+00:00

Vijay Thalapathy Tamil Nadu News: CM बनने के लिए विजय को सिर्फ 2 विधायक चाहिए | TVK | CM Oath | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:15:41+00:00

UP News: एक्शन में Deputy CM Brajesh Pathak, UP के स्वास्थ्य विभागों पर कार्रवाई | Hospital | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T09:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers