Responsive Scrollable Menu

तेज बारिश के बीच झालावाड़ के स्कूल में फंसे बच्चे:चीख - पुकार मचने लगी, गांव वालों की मदद से 80 बच्चों को रेस्क्यू किया

झालावाड़ के एक गांव में बने सरकारी स्कूल में रोजाना की तरह कक्षाएं चल रही थीं। तब ही पास बहने वाले बरसाती नाले में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। कुछ ही देर में नाले का गंदा और तेज पानी स्कूल परिसर में घुसने लगा। देखते ही देखते पूरा स्कूल पानी से घिर गया और अंदर मौजूद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। यह घटना झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडरी मीरा के झिकनी गांव की है। गांव वासियों की मदद से तकरीबन 80 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, ये हालात तेज बारिश के बीच बच्चों को स्कूल से समय पर नहीं छोड़ने के चलते बने। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल के 7 टीचर्स और ग्रामीणों ने साहस दिखाया और विद्यालय में मौजूद करीब 80 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अध्यापकों और गांव वालों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। वहीं, नाले के तेज बहाव की चपेट में आने से स्कूल की करीब 50 फीट लंबी बाउंड्री टूट गई। इस रेस्क्यू के दौरान पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्चों को अकेले बाहर निकालना खतरनाक था। इसलिए शिक्षकों और गांव वालों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लोगों की चेन बनाई। इसी के सहारे बच्चों को एक-एक करके तेज बहते पानी से बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर नाराजगी जताई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ‘ये कोई झरना नहीं, झालावाड़ के सरकारी स्कूल की तस्वीर है। सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के दावे करती है, लेकिन स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं और जल निकासी तक नहीं है। यह शिक्षा व्यवस्था की बदहाली नहीं तो और क्या है?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - 'पिछले साल जिन भवनों को जमीदोंज किया, अभी तक उनके बनाने के बारे में कोई योजना नहीं है न बजट की स्वीकृति। जबकि शिक्षा मंत्री जी ने उनके विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में बागेश्वर बाबा के लिए करोड़ो रुपये खर्च किये। इतने बजट में तो पूरी विधानसभा के स्कूलों का कायाकल्प हो जाता। इसी साल गिर चुकी है झालावाड़ के एक स्कूल की छत इसी साल जुलाई में झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई थी। जबकि 17 बच्चे घायल हुए थे। इसके बाद भी कुछ बच्चों के मलबे मे दबे होने की आशंका है। क्लास के अंदर करीब 60 बच्चे मौजूद थे। इस मामले में स्कूल के सभी 5 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के मुताबिक बच्चों के बार-बार कहने पर भी कि मलबा गिर रहा है, शिक्षकों ने ध्यान नहीं दिया. इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। बता दें कि स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे के बाद इलाके के लोग मदद के लिए पहुंचे। मलबे में दबे बच्चों को लोग निकालने लगे। छत गिरने के बाद मलबे को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे स्कूल खंडहर में तब्दील हो गया हो। ------------ ये खबर भी पढ़ें… 180 छात्र हॉस्टल छोड़कर 12 किमी पैदल घर निकले: कमरों में ठूंसकर रखे गए, खाने में कीड़ों की शिकायत, प्रिंसिपल का हुआ ट्रांसफर ओडिशा के एक हॉस्टल में लगभग 180 छात्र रह रहे थे। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल दो कमरों में ठूंसकर रखा गया है। खाने की क्वालिटी खराब है। यहां तक कि चावल-दाल में कीड़े मिलने की शिकायत भी की। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का दमदार Trailer, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में मचने वाला है गदर

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर आज, 11 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही बहुत उत्साह था, जिसे इस ट्रेलर ने और बढ़ा दिया है। फिल्म में एक बार फिर कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी जैसे लोकप्रिय किरदार वापसी कर रहे हैं। ट्रेलर आते ही यह यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बार मिर्जापुर की गद्दी को हासिल करने की जंग और भी मजेदार और कठिन होने वाली है।

बड़े पर्दे पर दिखेगा वही पुराना भौकाल


इस फिल्म के जरिए मिर्जापुर की मशहूर कहानी अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे यानी सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ जितेंद्र कुमार भी नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ है कि गुड्डू और मुन्ना की पुरानी दुश्मनी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी। वहीं मुन्ना त्रिपाठी की वापसी ने इस ट्रेलर को दर्शकों के लिए और भी खास बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: 13-14 साल तक... Hina Khan ने बताया अचानक क्यों की Rocky Jaiswal से शादी

ट्रेलर देखकर फैंस में खुशी की लहर


ट्रेलर सामने आते ही फैंस ने इसकी तारीफ करना शुरू कर दिया है। लोग इस क्राइम थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि मुन्ना की वापसी, गुड्डू की नई चालें और कालीन भैया का अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है। इसे भी पढ़ें: मेरी नालायक औलाद... Samay Raina ने हनी सिंह का नाम लेकर Badshah को किया रोस्ट, Yo Yo का भी आया जवाब

नए कलाकारों की एंट्री से बढा सस्पेंस


फिल्म में पुराने चेहरों के अलावा कुछ नए कलाकार भी शामिल हुए हैं। सोनल चौहान, सुशांत सिंह और मोहित मलिक जैसे एक्टर इस बार कहानी में नया मोड़ लाएंगे। हालांकि, ये नए किरदार किसके साथ होंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसमें एक्शन, क्राइम, बदला और राजनीति का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

सैलून में ट्रिमर उठाकर मोहम्मद सिराज ने काट दिए सरफराज खान के बाल, वीडियो हुआ वायरल

siraj sarfaraz haircut video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाथ में ट्रिमर लिए भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के बाल काटते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को मजे लेने का मौका मिल गया. वीडियो पर फैंस एक से एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. Tue, 11 Aug 2026 23:33:55 +0530

  Videos
See all

Sanjay Nishad Exclusive Interview: यूपी चुनाव, निषाद वोट बैंक से लेकर विपक्ष पर क्या बोले संजय? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T18:45:06+00:00

कार चालक ने खोया नियंत्रण, सड़क पर मचा हड़कंप! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T18:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers