Gwalior Clean City Mission: ग्वालियर के वार्ड नंबर 30 में स्वच्छता संवाद का हुआ आयोजन, लोगों ने सफाई का लिया संकल्प
Gwalior Clean City Mission: ग्वालियर के वार्ड नंबर 30 में आयोजित ‘स्वच्छता संवाद’ कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें लोगों ने कचरा सड़क पर न फेंकने, गीले-सूखे कचरे को अलग रखने और पॉलिथीन का उपयोग बंद करने की प्रतिज्ञा ली. इस पहल के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने और जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया.
नगर निगम ने बताई चुनौतियां
अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने बताया कि ग्वालियर में प्रतिदिन 550 से 600 टन कचरा निकलता है, लेकिन उसका केवल आधा हिस्सा ही डोर-टू-डोर गाड़ियों से एकत्र हो पाता है. बाकी कचरा खाली प्लॉटों और सड़कों पर फेंका जाता है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है. उन्होंने लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने की अपील की.
स्वच्छता और स्वास्थ्य का संबंध
डॉक्टर पुरेंद्र वसीन और डॉ. प्रियमदा भसीन ने कहा कि गंदगी से एलर्जी, अस्थमा, डायरिया और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है. उन्होंने स्वच्छ वातावरण को बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन का आधार बताया. वहीं, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष एस.के. गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनसहयोग का विषय है. कार्यक्रम में बर्तन बैंक और होम कंपोस्टिंग जैसे सुझाव भी दिए गए. वक्ताओं ने कहा कि यदि नागरिक जिम्मेदारी निभाएं तो ग्वालियर स्वच्छता में देश के शीर्ष शहरों में शामिल हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Gwalior Cleanliness Drive: वार्ड नंबर 40-41 से देश का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान शुरू
Munakka Raisin Benefits: रोज खाएं ठंडी तासीर वाला मुनक्का, पतंजलि ने पेश किया नया प्रोडक्ट, जानें फायदे
Munakka Raisin Benefits: मुनक्का एक ऐसा ड्राई-फ्रूट है जिसकी तासीर ठंडी होती है. इसमें औषधीय गुण होते हैं, जो हर किसी के लिए जरूरी होते हैं. इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य के साथ-साथ धार्मिक कार्यों के लिए भी किया जाता है. पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, मुनक्का अंगूर ही होता है. इसे सूखाकर तैयार किया जाता है. मुनक्का खाने से बढ़ता है. आयुर्वेद में वायु दोष को दूर करने के लिए मुनक्का खाने की सलाह दी जाती है. पतंजलि ने हाल ही में मुनक्का लॉन्च किया है. पतंजलि का मुनक्का पारंपरिक तरीके से बनाया गया है. आइए जानते हैं इसके फायदे.
पतंजलि मुनक्का कैसे बना है?
स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि ने मुनक्का बनाने के लिए पारंपरिक तौर-तरीके अपनाएं हैं. इसे बनाने के लिए किसी भी तरह के केमिकल्स और रंगों का प्रयोग नहीं किया है. मुनक्का के लिए अंगूर भी ऑर्गेनिक तरीके से उगाए गए हैं. इतना नहीं इन्हें बिना पेस्टिसाइड्स के उगाया गया है. खेती के लिए लोकल लोगों की मदद ली गई है ताकि उन्हें भी रोजगार मिल सके. मुनक्का बनाने के बाद उनकी मशीनों द्वारा जांच भी की गई है.
मुनक्का खाने के फायदे
1.दिल को स्वस्थ रखे
मुनक्का नियमित रूप से खाने से दिल का स्वास्थ्य एकदम सही रहता है. इससे हार्ट अटैक की समस्या से बचाव होता है. प्रतिदिन 1 गिलास दूध के साथ 8 मुनक्का उबाल कर खाना चाहिए.
2.बालों के लिए
मुनक्का खाने से बालों का सेहत सुधरती है. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है. आयरन की कमी को दूर करने के लिए भी इसे खाना चाहिए. मुनक्का में नैचुरल रंग होता है, जो बालों का काला करते हैं.
ये भी पढ़ें-Mango Custard Recipe: गर्मियों में बनाकर खाएं ठंडा और मीठा-मीठा मैंगो कस्टर्ड, नोट कर लें रेसिपी
3.कब्ज दूर करें
मुनक्का खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है. इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. इस फल में फाइबर होता है. ये आंतों की समस्या को भी दूर करता है. प्रतिदिन 10 मुनक्का पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट खाएंगे तो कब्ज दूर होती है.
4.वजन बढ़ाएं
मुनक्का भी वजन बढ़ाने में मदद करता है. इसमें फ्रूकटोड होता है, जो एनर्जी देने का काम करता है. रोजाना 10 मुनक्का और 5 छुहारे को साथ में लेने से कुछ ही दिन में वेट बढ़ जाता है.
5.एनीमिया
मुनक्का खाने से शरीर में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की कमी दूर होती है. मुनक्का खून बढ़ाता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है. इसमें कॉपर भी होता है, जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है.
6.हड्डियों को मजबूत करें
मुनक्का कैल्शियम का भी सोर्स होता है. इसलिए, प्रतिदिन मुनक्का खाने से हड्डियों में होने वाला दर्द और मांसपेशियों में होने वाला खिंचाव कम होता है. मुनक्के में बोराना नामक तत्व भी होता है, जो कैल्शियम का इनटेक बढ़ाता है.
7.आंखों के लिए
मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन होता है. ये हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये आंखों को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं. मुनक्का खाने से कमजोर नजर बढ़ती है और मोतियाबिंद जैसी बीमारी नहीं होती है.
कैसे खाना चाहिए मुनक्का?
मुनक्का खाने के लिए सबसे अच्छा और लाभदायक तरीका होता है. इसे रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह खाली पेट खाएं. साथ में इसका पानी भी पीना चाहिए. इसके अलावा, आप इसे दूध में उबालकर भी खा सकते हैं. खांसी दूर करने के लिए देसी घी में काला नमक मिलाकर मुनक्का भुनकर खाना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















