हर आउटफिट को रॉयल बनाएंगे 7 इयररिंग्स, ₹200 से शुरू लेटेस्ट डिजाइन्स
Artificial Earrings Designs For Party Look: समर सीजन पार्टी में हटकर दिखना चाहती हैं तो आप ट्राई करें अनन्या पांडे का इयररिंग्स कलेक्शन। यहां देखें चांदबाली से कुंदन स्टोन तक न्यू डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स।
AUS vs PAK: पाकिस्तान की चाल नहीं होगी कामयाब!, 3 धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई IPL के लिए करेंगे दौरे से किनारा
Australia tour of Pakistan: आईपीएल 2026 का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल पर भी दिखने लगा। ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज की तारीखें आईपीएल प्लेऑफ से टकरा रही। ऐसे में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे स्टार खिलाड़ियों का इस दौरे में खेलना मुश्किल माना जा रहा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का कार्यक्रम जारी किया। सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा वनडे 2 और 4 जून को लाहौर में होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सीधे बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, जहां 9 जून से तीन वनडे और 3 टी20 खेले जाएंगे।
कमिंस-स्टार्क पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे
समस्या यह है कि IPL 2026 का लीग चरण 24 मई को खत्म होगा और प्लेऑफ मुकाबले 26 से 31 मई तक चलेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 23 मई को पाकिस्तान के लिए रवाना होना है। ऐसे में जो खिलाड़ी IPL प्लेऑफ में व्यस्त होंगे, उनके पाकिस्तान दौरे से बाहर रहने की संभावना काफी ज्यादा है।
हैदराबाद की कप्तानी कर रहे कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। ऐसे में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस, ट्रैविस हेड और पंजाब किंग्स के जेवियर बार्टलेट का प्लेऑफ खेलना लगभग तय माना जा रह। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर है, जिससे जोश हेजलवुड भी पाकिस्तान दौरे से बाहर हो सकते।
स्टार्क और ग्रीन भी पाकिस्तान दौरे से हट सकते
दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल सातवें और कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें स्थान पर है। अगर ये टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं तो मिशेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, इसलिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वर्कलोड मैनेज करेगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाजों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना चाहता। कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड हाल ही में चोट से लौटे हैं और चयनकर्ता उन्हें लगातार क्रिकेट खिलाकर जोखिम नहीं लेना चाहते। अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को करीब 20 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से होगी।
ऑस्ट्रेलिया की ODI सीरीज़ बनाम पाकिस्तान
पहला ODI - 30 मई को रावलपिंडी में
दूसरा ODI - 2 जून को लाहौर में
तीसरा ODI - 4 जून को लाहौर में
ऑस्ट्रेलिया इस दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। एलेक्स कैरी, एडम जाम्पा और मार्नस लाबुशेन जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं तनवीर सांघा, ओली पीक, जोएल डेविस और निखिल चौधरी जैसे युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कैंप में बुलाया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi




















