Responsive Scrollable Menu

‘मेरे बेटे को साजिश के तहत मारा गया’, चंद्रनाथ रथ की मां का बड़ा आरोप, दोषियों के लिए मांगी उम्रकैद

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस मामले में अब चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ का बयान सामने आया है. उन्होंने बेटे की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. हसीरानी रथ ने कहा कि वह एक मां हैं और दोषियों के लिए फांसी की सजा नहीं चाहतीं. उन्होंने मांग की कि आरोपियों को उम्रकैद की सजा दी जाए. उनका कहना है कि यह हत्या राजनीतिक कारणों से हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पहले ही धमकी दी थी कि 4 मई के बाद कोई उन्हें नहीं बचा पाएगा और अब वही बात सच साबित हुई है.

‘हादसे में मौत होती तो कम दुख होता’

हसीरानी रथ ने कहा कि अगर उनके बेटे की मौत किसी हादसे में होती तो शायद उन्हें इतना दुख नहीं होता. लेकिन जिस तरह से उनके बेटे को प्रताड़ित कर मार दिया गया, उससे पूरा परिवार टूट गया है. उन्होंने यह भी कहा कि जब से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनाव में हराया है, तब से उनका परिवार लगातार खतरे में जी रहा है.

देर रात हुआ था हमला

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात चंद्रनाथ रथ अपनी कार से जा रहे थे. तभी कुछ हमलावर उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे. बताया जा रहा है कि एक कार और कई बाइक लगातार उनके पीछे थीं. कुछ दूरी पर हमलावरों ने उनकी कार को रोक लिया और बेहद करीब से कई गोलियां चला दीं. चंद्रनाथ रथ को पांच गोलियां लगीं. गोलीबारी के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच कर रही है पुलिस 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि हमलावर सिर्फ चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाकर आए थे. कार में मौजूद अन्य लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया. घटनास्थल से कई खाली कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद हुई हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें- कौन थे चंद्रनाथ रथ, एयरफोर्स में 20 साल गुजारने के बाद कैसे शुभेंदु अधिकारी के बने करीबी?

Continue reading on the app

44 साल की उम्र में राजनीति में एंट्री, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सीधा मंत्री बने; जानें JDU नेता निशांत कुमार के बारे में

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुुका है. बिहार में जिन विधायकों ने शपथ ग्रहण किया है, उनमें एक नाम ऐसा है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. वह नाम कोई और नहीं बल्कि निशांत कुमार का है. निशांत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं. लंबे समय तक राजनीति और सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के बाद निशांत ने मंत्री पद की शपथ ली. निशांत पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वे लंबे समय से आध्यात्म और प्राइवेसी से जुड़े रहे. 

20 मई 1981 को बिहार में उनका जन्म हुआ थाी. उनके पिता नीतीश कुमार हैं और उनकी माता का नाम मंजू कुमारी सिन्हा था. वे पटना के ही एक सरकारी स्कूल में टीचर थी. मई 2007 को निमोनिया के कारण उनका निधन हो गया था. निशांत 44 साल के हैं और अविवाहित है. निशांत के करीबी का कहना है कि वे एक गंभीर, शांत और सादगी पसंद व्यक्ति हैं. राजनीति में आने से पहले उनका अधिकांश वक्त ध्यान, योग और पूजा-पाठ में ही बीतता था. 

निशांत कुमार उच्च शिक्षित हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है: 

निशांत कुमार हाइली क्वालिफाइड व्यक्ति हैं. पटना के सेंट केरन स्कूल से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की है. अपनी माध्यमिक शिक्षा उन्होंने मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल और पटना साइंस कॉलेज से की है. रांची के प्रसिद्ध बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है 

निशांत कुमार के राजनीतिक सफर की शुरुआत हाल में ही हुई है. आठ मार्च 2026 को उन्होंने आधिकारिक रूप से जदयू की सदस्यता ली. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. निशांत कुमार को अब पार्टी में भविष्य के नेता के रूप में देखा जा रहा है. उन्हें पार्टी के संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. 

बिहार की राजनीति में आने के बाद निशांत कुमार ने 3 मई 2026 को पश्चिम चंपारण (बेतिया) से 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत की. इस यात्रा का उद्देश्य सामाजिक भाईचारा बढ़ाना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना है.

 

Continue reading on the app

  Sports

हाय रे किस्मत! टीम इंडिया के बने कप्तान और अगले ही मैच में छिन गई कमान, सिर्फ 1 मैच में टूटा सपना

भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने का सपना हर एक खिलाड़ी का होता है. क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई क्रिकेटर हुए हैं जिनको ये जिम्मेदारी तो मिली लेकिन सिर्फ 1 ही मैच में उनको इस पद से हटा दिया गया. इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग जैसे धुरंधर का नाम भी आता है. Sat, 9 May 2026 14:57:03 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय की धमकी, इस्तीफा दे दूंगा? | Vijay TVK Party Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T10:06:45+00:00

Himanta Biswa Sarma EXCLUSIVE: CM Himanta ने Viral Dance Video पर क्या कहा? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T10:09:56+00:00

Suvendu Adhikari Oath Bengal CM Live: सब चौंक गए | PM Modi | Mamata Banerjee | Makhanlal Sarkar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T10:08:40+00:00

Viral Video | तेज रफ्तार थार का खतरनाक स्टंट कैमरे में कैद | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T10:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers