Responsive Scrollable Menu

हे राम,NEWS, स्पेस रानी और भक्त प्रह्लाद पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल ने CM साय पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के रिजल्ट में सामने आए अजीब नामों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं. जानिए आयोग की सफाई और पूरा मामला.

The post हे राम,NEWS, स्पेस रानी और भक्त प्रह्लाद पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल ने CM साय पर साधा निशाना appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Student Protest: ‘मैं कुत्ता बनना चाहूंगी’, नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं Kangana, बोलीं- 'वो लोमड़ी हैं खाते देश का हैं लेकिन...'

Kangana Ranaut: झारखंड में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर बॉलीवुड में भी बयानबाजी तेज हो गई है। अब BJP सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के एक बयान पर सवाल उठाते हुए उन पर निशाना साधा है। कंगना ने नसीरुद्दीन शाह के छात्र प्रदर्शनों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मुद्दा उठाया।

नसीरुद्दीन के बयान पर सवाल
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में देश में चल रहे छात्र प्रदर्शनों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि बड़े कलाकार तभी किसी प्रदर्शन पर खुलकर बोलते हैं, जब उनका जमीर उन्हें ऐसा करने के लिए कहता है। उन्होंने इस दौरान एक कहावत का भी जिक्र किया था, जिसमें मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते के भौंक न पाने की बात कही गई थी।

कंगना ने दिया जवाब

Kangana Ranaut On Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन के बयान पर कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अभिनेता पीयूष मिश्रा की एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें झारखंड के छात्रों को लेकर नसीरुद्दीन की चुप्पी पर सवाल उठाया गया था।

इसके बाद कंगना ने अपनी तरफ से लिखा कि हर व्यक्ति किसी न किसी के प्रति वफादार होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह जिस देश की रोटी खाती हैं, उसी के लिए खड़ी होती हैं और उसकी रक्षा करने की कोशिश करती हैं। कंगना ने नसीरुद्दीन पर तंज कसते हुए कहा कि वह इस देश का खाते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं।

‘लोमड़ी’ कहकर साधा निशाना
कंगना ने अपने पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को लेकर काफी तीखी भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में किसी को कुत्ता कहना भी तारीफ जैसा है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत कम देखने को मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह की तरह ‘लोमड़ी’ बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी।

छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा
कंगना ने अपने बयान में झारखंड के JPSC-JSSC छात्रों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर काफी सख्त कार्रवाई की गई। कंगना के मुताबिक, छात्रों को रोकने के लिए पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने इस कार्रवाई पर सरकार से जवाब मांगा।

झारखंड में क्यों प्रदर्शन कर रहे छात्र?
झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर छात्र लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और चार पुलिसकर्मी घायल हुए। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया।

‘Generation Gutter’ पर बदला रुख
कंगना इससे पहले Gen Z को लेकर दिए अपने एक बयान की वजह से भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने पहले Gen Z के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों को ‘Generation Gutter’ कहा था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान में बदलाव करते हुए Gen Z को देश की ताकत और बड़ी संपत्ति बताया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का अपनी संस्कृति और पहचान से जुड़ना खुशी की बात है। 

यह भी पढ़े- ‘अब किसके मुंह में हड्डी है?’ झारखंड प्रोटेस्ट में पीयूष मिश्रा ने Naseeruddin Shah पर कसा तंज; बोले- आपसे डर नहीं...

Continue reading on the app

  Sports

सौरव गांगुली ने छुपकर देखा धोनी का मैच... तलाशा क्रिकेट का कोहिनूर, एक फैसले ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास

Sourav Ganguly Reveals MS Dhoni Unheard Scouting Story: जमशेदपुर के मैदान से भारतीय क्रिकेट के शिखर तक पहुंचने वाले महेंद्र सिंह धोनी का सफर जुनून और सौरव गांगुली की पारखी नजर का बेमिसाल परिणाम है. 'दादा' की पहचान से 'इंडिया ए' में जगह बनाने वाले धोनी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर वे तीनों आईसीसी ट्रॉफी हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बने. Wed, 12 Aug 2026 15:54:24 +0530

  Videos
See all

इस्लामी आतंकियों ने कश्मीरी हिंदुओं को फिर दी कत्ल की धमकी | Jammu Kashmir | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T10:46:03+00:00

Justice Verma Cases: जस्टिस यशवंत वर्मा तीनों आरोपों में दोषी साबित | Delhi News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T10:41:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers