Responsive Scrollable Menu

मां कर रही थी मना, 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर डाउट में थे गौरव खन्ना, पत्नी ने कहने पर चुपके से किया साइन

गौरव खन्ना बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने का बाद 'खतरों के खिलाड़ी 15' पार्टिसिपेट कर रहे हैं. उन्होंने न्यूज18 शोशा को दिए इंटरव्यू में बाताया कि फैसू ने सबसे पहले उन्हें 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' करने के लिए इंस्पायर किया. इस मोटिवेनशन से उनकी रियलिटी शोज़ और नए चैलेंज लेने की हिम्मत बढ़ी.

Continue reading on the app

पाकिस्तान के साथ बाइलेटरल सीरीज पर बैन जारी रहेगा:भारत सरकार ने कहा- न हमारी टीम वहां जाएगी, न उन्हें यहां बुलाएंगे; मल्टीलेटरल टूर्नामेंट्स में खेलेंगे

खेल मंत्रालय ने बुधवार को साफ कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल खेल संबंध सस्पेंड ही रहेंगे। सरकार ने एक आधिकारिक मेमोरेंडम जारी कर कहा है कि भारत की खेल नीति उसकी कूटनीतिक नीति के अनुसार ही चलेगी। इसके तहत भारतीय टीमें बाइलेटरल सीरीज खेलने पाकिस्तान नहीं जाएंगी और न ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, वर्ल्ड कप या ओलिंपिक जैसे मल्टीलेटरल इवेंट्स में दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकेंगे। स्पोर्ट्स फेडरेशन और IOA को जारी हुआ सर्कुलर युवा मामले और खेल मंत्रालय ने यह निर्देश भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA), भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और सभी नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशनों को भेज दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के मामले में भारत का रुख बिल्कुल साफ है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' की बरसी है, जो पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। उस हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी। क्रिकेट पर सबसे ज्यादा असर, 2012 से नहीं हुई बाइलेटरल सीरीज सरकार के इस रुख का सबसे ज्यादा असर क्रिकेट पर पड़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बाइलेटरल सीरीज 2012-13 में हुई थी, जब पाकिस्तान की टीम भारत आई थी। इसके बाद से दोनों टीमें केवल एशिया कप और ICC टूर्नामेंट्स में ही एक-दूसरे के सामने आई हैं। हाल के समय में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भी काफी चर्चा थी, लेकिन भारत के इस कड़े रुख से साफ है कि टीम इंडिया सीमा पार जाकर खेलने के पक्ष में नहीं है। इंटरनेशनल अधिकारियों के लिए वीजा नियम हुए आसान भारत खुद को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए एक बड़े डेस्टिनेशन के रूप में देख रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और टेक्निकल स्टाफ के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने का फैसला किया है। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स बॉडीज के पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के दौरान 5 साल तक का प्रायोरिटी मल्टी-एंट्री वीजा दिया जाएगा। साथ ही, इन संस्थाओं के प्रमुखों को भारत दौरे पर उचित प्रोटोकॉल और सम्मान दिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant का IPL Record क्यों है चौंकाने वाला? Cheteshwar Pujara ने खोला सबसे बड़ा राज

चेतेश्वर पुजारा हैरान हैं कि ऋषभ पंत जैसा बेहतरीन बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन को आईपीएल में दोहराने में नाकाम रहा है जहां बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड काफी साधारण रहा है। पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेटर में उनकी स्थिति कमजोर हुई है।

वर्ष 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा होने के बावजूद पंत टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में लोकेश राहुल के बाद दूसरी पसंद हैं। पिछले कुछ वर्षों में पंत ने 134 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 3757 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 146 का रहा है जो शीर्ष चार में शामिल बल्लेबाज के हिसाब से थोड़ा कम माना जाता है। वहीं 49 टेस्ट मैच में उन्होंने 3476 रन बनाए हैं जिसमें आठ शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में भी शतकीय पारियां खेली हैं।

जियोहॉटस्टार के विशेषज्ञ पुजारा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘मैं भी बहुत हैरान हूं क्योंकि ऋषभ पंत जैसा बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज को निशाना बना सकता है लेकिन जब हम उनके आईपीएल के आंकड़ों को देखते हैं तो वे टेस्ट क्रिकेट जितने अच्छे नहीं लगते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह मानसिकता से जुड़ा मामला भी है। ऋषभ जिस तरह से खेलते हैं उसमें थोड़ी और स्पष्टता होनी चाहिए।’’ पुजारा ने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि पंत जैसा बल्लेबाज खेल के तीनों प्रारूप में खेल सकता है। उसका टी20 क्रिकेट का रिकॉर्ड जैसा अभी दिख रहा है उससे कहीं अधिक बेहतर होना चाहिए।’’ पुजारा को लगता है कि टी20 में पंत का खेल अधिकतर लेग साइड पर आधारित है और शायद उसे ऑफ साइड पर शॉट खेलने की अपनी क्षमता को बेहतर बनाने पर थोड़ा काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘टी20 प्रारूप में वह लेग साइड पर थोड़ा अधिक हावी रहता है। उसे ऑफ साइड पर अपने खेल को बेहतर बनाने पर काम करना होगा जिससे वह और भी अधिक सफल हो पाएगा।’’ पुजारा ने कहा कि मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या को यह विश्लेषण करना होगा कि कप्तानी का बोझ उनके प्रदर्शन पर असर डाल रहा है या नहीं। भारत के इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि पंत के मामले में यह निश्चित रूप से काम नहीं कर रहा है। पुजारा ने खराब दौर से जूझ रहे भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बचाव करते हुए कहा कि आईपीएल में निरंतरता को जरूरत से अधिक महत्व दिया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘टी20 प्रारूप में निरंतरता को जरूरत से अधिक महत्व दिया जाता है। मैं इस बात से इनकार नहीं कर रहा हूं कि सूर्या का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है।’’ पुजारा ने कहा, ‘‘हां, इसमें निश्चित रूप से सुधार हो सकता है लेकिन टी20 प्रारूप में आप टीम के लिए एक भूमिका निभा रहे होते हैं। अगर आप मैदान पर उतरते हैं और मान लीजिए आठ गेंद में 20 रन बनाते हैं और अगर इससे टीम को फायदा होता है तो भले ही आप आउट हो जाएं तो आप उस व्यक्तिगत प्रदर्शन पर ध्यान नहीं देते…।

Thu, 07 May 2026 11:26:56 +0530

  Videos
See all

7 May 2026। कैसा रहेगा आपका दिन ? देखिए आज का राशिफल । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:20+00:00

Suvendu Adhikari के PA की हत्या के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा | Barasat Hospital | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:59:45+00:00

Suvendu Adhikari PA Murder Case: Chandranath Rath की कार और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:58:53+00:00

Breaking in Suvendu PA Shot Dead Case LIVE Updates: Bengal में New CM बनते ही खेला! | Mamata | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T03:48:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers