Responsive Scrollable Menu

अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के नाम भारत ने किए दर्ज, चीन की आपत्ति पर विदेश मंत्रालय का दो टूक जवाब

अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. भारत की ओर से राज्य के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के आधिकारिक भारतीय नाम दर्ज किए जाने पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई है. चीन ने भारत के इस कदम को ‘अवैध’ और ‘अमान्य’ बताया है. इसके जवाब में भारत ने साफ कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न हिस्सा है और किसी भी तरह की नाम बदलने की कवायद इस वास्तविकता को प्रभावित नहीं कर सकती.

भारत ने 27 जगहों के नाम आधिकारिक रिकॉर्ड में किए शामिल

चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों के नाम बदलकर अपने मानचित्रों में दर्ज किए जाने के बीच भारत ने अपने स्तर पर राज्य के 27 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं को उनके मानक भारतीय नामों के साथ आधिकारिक मानचित्र में दर्ज किया है.

भारत का यह कदम ऐसे समय आया है, जब चीन पिछले कई वर्षों से अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों के लिए चीनी नाम जारी करता रहा है. बीजिंग की ओर से इन नामों के जरिए क्षेत्र पर अपने दावे को मजबूत करने की कोशिश की जाती रही है.

चीन 2017 से बदलता रहा है नाम

चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने वर्ष 2017 से कई मौकों पर अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों के नाम जारी किए हैं. अप्रैल 2026 में भी चीन की ओर से ऐसी ही एक नई सूची सामने आई थी.

भारत ने शुरू से ही चीन की इस प्रक्रिया को खारिज किया है. नई दिल्ली का कहना है कि किसी स्थान का नाम बदल देने मात्र से उसकी भौगोलिक या राजनीतिक स्थिति नहीं बदलती.

भारत के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश ऐतिहासिक, प्रशासनिक और संवैधानिक रूप से भारत का हिस्सा है और इस तथ्य पर किसी दूसरे देश की ओर से जारी किए गए नामों का कोई असर नहीं पड़ता.

चीन ने भारत के कदम को बताया ‘अवैध’

भारत द्वारा 27 स्थानों के नाम दर्ज किए जाने के बाद चीन ने सोमवार, 10 अगस्त को इस पर प्रतिक्रिया दी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने भारत के कदम को अवैध बताते हुए कहा कि चीन तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता.

चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘जांगनान’ और तिब्बत को ‘शीजांग’ नाम से संबोधित करता है. बीजिंग का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश का बड़ा हिस्सा उसके क्षेत्र में आता है. हालांकि, भारत लंबे समय से चीन के इस दावे को पूरी तरह खारिज करता रहा है.

भारत का दो टूक जवाब, नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलेगी

चीनी बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और कोई भी कदम इस निर्विवाद वास्तविकता को बदल नहीं सकता.

भारत पहले भी चीन की ओर से स्थानों के नाम बदलने की कार्रवाई को निरर्थक और बेतुका बता चुका है. नई दिल्ली का स्पष्ट रुख है कि ऐसे प्रयासों से जमीनी स्थिति या भारत के प्रशासनिक अधिकार में कोई बदलाव नहीं होता.

भारत-चीन संबंधों पर क्या पड़ सकता है असर?

अरुणाचल प्रदेश को लेकर दोनों देशों के बीच लंबे समय से मतभेद हैं. ऐसे में स्थानों के नाम को लेकर होने वाली यह कवायद केवल कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापक सीमा विवाद से भी जुड़ी हुई है.

चीन के सरकारी मीडिया ने भी भारत के इस कदम को लेकर चेतावनी दी है. रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार के संकेतों के बीच इस तरह के कदम सीमा पर तनाव बढ़ा सकते हैं.

हालांकि भारत का कहना है कि अपने क्षेत्र के स्थानों के आधिकारिक नाम दर्ज करना उसका संप्रभु अधिकार है. ऐसे में आने वाले समय में अरुणाचल प्रदेश को लेकर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें - बिहार में कानून व्यवस्था पर बवाल, 4 महीने में 2 अधिकारियों की हत्या से बैकफुट पर सरकार; उठ रहे गंभीर सवाल

Continue reading on the app

राजस्थान से गुजरात तक पुलिस का Action...अवैध हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़ | Rajasthan Police

राजस्थान से गुजरात तक पुलिस का Action...अवैध हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़ | Rajasthan Police #beawar #rajasthan #beawarnews #rajasthanpolice #operationagnipath #policeaction #illegalweapons ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Lakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम की उपकप्तान बनी हैं. वे राजस्थान से चुनी गईं एकमात्र खिलाड़ी हैं. स्कूल के दिनों में हुए सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी (L-1, L-2) में गंभीर फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने योग और जिम के दम पर मैदान में सफल वापसी की. उनके भाई स्वराज सिंह के मार्गदर्शन और लक्ष्मी के अटूट हौसले ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. Thu, 13 Aug 2026 11:37:32 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | TRUMP ने पत्रकारों की जान खतरे में डाल दी? क्या है पूरा मामला ? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:14:57+00:00

Us vs Iran War News: Iran 14 दिन के लिए Hormuz खोलने पर राजी। Top News। Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers