Bashar Al Assad: सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा, युद्ध अपराधों और नरसंहार के मामलों में कोर्ट ने ठहराया दोषी
सीरिया में करीब 13 वर्षों तक चले भीषण गृहयुद्ध और लाखों बेगुनाह लोगों की जान लेने वाले दमनकारी शासन के बाद अब वहां की नई अंतरिम व्यवस्था ने पूर्व तानाशाहों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 2011 में जब पूरे देश में लोकतंत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हुए थे, तब बशर अल-असद के शासन ने सेना और सुरक्षा बलों के जरिए उनका निर्मम दमन किया था।
दिसंबर 2024 में विद्रोही बलों के दमिश्क पर कब्जा करने के बाद असद को देश छोड़कर भागना पड़ा था। अब दमिश्क की विशेष आपराधिक अदालत ने इतिहास रचते हुए असद परिवार और उनके करीबियों को उनके द्वारा ढहाए गए जुल्मों का हिसाब तय करते हुए मौत की सजा सुनाई है।
दमिश्क की विशेष अदालत ने बशर अल-असद को सुनाई मौत की सजा, युद्ध अपराध और नरसंहार के मामले साबित
सीरिया की राजधानी दमिश्क की चौथी आपराधिक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मानवता के खिलाफ अपराधों, बच्चों सहित कई निर्दोष नागरिकों की जानबूझकर की गई हत्याओं और प्रताड़ना का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है।
इस ऐतिहासिक सुनवाई के दौरान न्यायाधीश फखरुद्दीन अल-आरियान ने फैसला सुनाते हुए कहा कि असद सर्वोच्च निर्णय लेने वाले पद पर थे और उन्होंने राज्य की पुलिस, सेना और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल निर्दोषों के नरसंहार के लिए किया। चूंकि असद फिलहाल देश में मौजूद नहीं हैं, इसलिए उन्हें गैर-मौजूदगी में फांसी की सजा सुनाई गई है।
भाई माहेर अल-असद और सुरक्षा प्रमुख आतिफ नजीब को भी मिली फांसी की सजा
अदालत ने केवल बशर अल-असद ही नहीं, बल्कि उनके भाई और कुख्यात फोर्थ आर्मर्ड डिविजन के पूर्व कमांडर माहेर अल-असद को भी समान अपराधों में मौत की सजा दी है। इसके अलावा, 2011 में दरा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा के प्रमुख रहे और असद के चचेरे भाई आतिफ नजीब को भी मृत्युदंड दिया गया है।
आतिफ नजीब को पिछले साल जनवरी में गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें जेल की कैदी ड्रेस में अदालत परिसर में लोहे के पिंजरे के अंदर खड़ा करके यह फैसला सुनाया गया। उन पर दरा में नाबालिग बच्चों को यातनाएं देने और उनकी हत्या के सीधे आरोप सिद्ध हुए हैं।
रूस में शरण लिए हुए हैं असद, अंतरिम सरकार ने प्रत्यार्पण की दिशा में बढ़ाया कदम
दिसंबर 2024 में हायात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व वाले विद्रोहियों के दमिश्क पहुंचने पर बशर अल-असद अपने परिवार के साथ भागकर मास्को चले गए थे, जहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें राजनीतिक शरण दी थी।
सीरिया की वर्तमान अंतरिम सरकार द्वारा पूर्व शासन के क्रूर नेताओं के खिलाफ शुरू की गई अदालती कार्यवाही के तहत यह पहला सबसे बड़ा फैसला है। अदालत का फैसला आने के बाद अब सीरिया की नई सरकार और मानवाधिकार संगठन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दबाव बनाकर असद और उनके भाई को रूस से प्रत्यर्पित कराने और सजा पर अमल कराने की मांग तेज कर रहे हैं।
Blinkit पर FDA का बड़ा एक्शन, कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान मिलने के बाद खाद्य लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच क्विक-कॉमर्स कंपनी Blinkit से जुड़ी एक इकाई पर बड़ी कार्रवाई की गई है. महाराष्ट्र राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के मलाड स्थित Blink Commerce Private Limited के प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद उसका खाद्य लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है. जांच में कथित तौर पर अस्वच्छता, कॉकरोच का प्रकोप, अनुचित खाद्य भंडारण और एक्सपायर्ड उत्पादों समेत कई गंभीर कमियां सामने आईं.
खबर अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation










