लखनऊ: कथित धर्मांतरण के खिलाफ हिंदू महासभा का प्रदर्शन, सख्त कानून बनाने की मांग
लखनऊ: कथित धर्मांतरण के खिलाफ हिंदू महासभा का प्रदर्शन, सख्त कानून बनाने की मांग
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी ने कहा- फिलहाल मैं कप्तान हूं:बाबर आजम के दोबारा कैप्टन बनने की चर्चा के बीच बयान दिया
पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी ने कैप्टेंसी को लेकर बयान दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहीन से पूछा गया- क्या आपको 2027 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखने की कन्फर्मेशन मिली है। इसपर शाहीन ने कहा- 'फिल्हाल मैं कप्तान हूं।' उन्होंने नेशनल चैंपियंस कप टीमों के कप्तानों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उनके इस बयान को बाबर आजम की टीम में वापसी की चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा गया है कि बाबर को दोबारा सभी फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी जा सकती है। शाहीन अक्टूबर 2025 में कप्तान बने थे शाहीन को अक्टूबर 2025 में मोहम्मद रिजवान की जगह पाकिस्तान का वनडे कप्तान बनाया गया था। रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 20 वनडे खेले, जिसमें टीम ने 9 मैच जीते और 11 हारे। यानी टीम 50 प्रतिशत मुकाबले भी नहीं जीत सकी। इसके बाद कप्तान बने शाहीन ने टीम को 11 में से 7 मुकाबले जिताए। वहीं में 4 हार मिलीं। उनका 63.63% जीत प्रतिशत रहा है। शाहीन बोले- वर्ल्ड कप की तैयारी पर फोकस नेशनल चैंपियंस कप टूर्नामेंट 11 से 18 अगस्त तक चलेगा। इसमें पाकिस्तान के डोमेस्टिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शाहीन ने कहा है कि यह टूर्नामेंट 2027 वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी है। टीम को इससे बैकअप खिलाड़ी तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा- जब भी हम वर्ल्ड कप खेलने जाते हैं, तो कई खिलाड़ियों को चोट लगती है। ऐसे में हमारे पास पहले से खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।' शाहीन के कहा है कि सिलेक्टर्स टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama








.jpg)

