Responsive Scrollable Menu

Vivo X300 FE लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 100X Zoom कैमरा; 90W चार्जिंग से मचाएगा धूम | जानें कीमत

Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज X300 लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में Vivo X300 FE समेत अल्ट्रा मॉडल भी शामिल हैं। नया स्मार्टफोन बड़ी 6500mAh बैटरी, 100x डिजिटल जूम कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है।

कंपनी का दावा है कि फोन में 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।

Vivo X300 FE की कीमत
Vivo X300 FE के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,999 रखी गई है। वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल ₹89,999 में उपलब्ध होगा।

बैंक ऑफर्स के तहत SBI, Axis Bank और IDFC First Bank कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। फोन की बिक्री 14 मई से Flipkart, Amazon और Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। लंबे गेमिंग सेशन के लिए Vapour Chamber Liquid Cooling सिस्टम भी दिया गया है।

कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में Zeiss-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें:

  • 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा (OIS)
  • 50MP टेलीफोटो कैमरा (100x डिजिटल जूम)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Continue reading on the app

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए गन्ने का जूस पीना फायदेमंद? डाइटिशियन से जान लीजिए

Sugarcane Juice and Diabetes: गर्मियों में गन्ने के रस को डिहाइड्रेशन का किंग माना जाता है. गन्ने का जूस प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है, जो डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है. डाइटिशियन की मानें तो शुगर के मरीजों को गन्ने का रस सीमित मात्रा और एक्सपर्ट की सलाह से ही पीना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है टी20 में भारतीय टीम का कैप्टन

Indian Team T20I captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कैप्टन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अभी सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं, लेकिन खराब फॉर्म से गुजर रहे सूर्या को रिप्लेस करने के लिए श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या का नाम आगे चल रहा है. इसी बीच अब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी नाम सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें नया कप्तान बनाया जा सकता है. Sat, 9 May 2026 08:31:37 +0530

  Videos
See all

Bengal CM Oath Ceremony : शपथग्रहण में 'शक्ति प्रदर्शन'! | Suvendu Adhikari Oath #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T04:09:32+00:00

Suvendu Adhikari Bengal CM Oath Ceremony पर दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कैमरे पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T04:03:31+00:00

Bengal CM Oath Ceremony: 'जय श्रीराम के नारों से गूंज रही बंगाल की धरती | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:51:36+00:00

Rahul Gandhi Reaction On 2026 Results: चुनावी हार से राहुल हताश! BJP vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:50:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers