Mamata Banerjee Press Conference: दीदी का घर अब नहीं रहा नो एंट्री जोन, देखिए अब कैसा है माहौल?
Mamata Banerjee Press Conference: पश्चिम बंगाल की राजनीति में कालीघाट का इलाका हमेशा से सत्ता का केंद्र रहा है. इसी इलाके की एक संकरी गली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुश्तैनी घर है. मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी ने कभी सरकारी आवास का रुख नहीं किया और हमेशा अपने इसी छोटे से घर में रहना पसंद किया. लेकिन उनकी सुरक्षा के कारण इस पूरे इलाके को एक अभेद्य किले में बदल दिया गया था. अब चुनाव परिणाम आने के बाद यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. ममता बनर्जी के घर के बाहर जो भारी भरकम सुरक्षा घेरा था, उसे अब हटा लिया गया है.
अभेद्य किले से आम गली तक का सफर
कालीघाट मंदिर के ठीक आगे वाली गली जो ममता बनर्जी के घर की तरफ जाती है, वहां सालों से कड़ा पहरा था. सुरक्षा के नाम पर यहां एडवांस ऑटोमेटेड स्टील गेट लगाए गए थे और तीन स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी. आम आदमी का इस गली में प्रवेश लगभग वर्जित था. केवल गली में रहने वाले लोग ही पैदल आ-जा सकते थे, लेकिन उनके लिए भी कड़े नियम थे. अब चुनाव के बाद इन सभी बंदिशों को हटा दिया गया है. वो स्टील गेट जो हमेशा बंद रहते थे, उन्हें अब खोल दिया गया है और सारे बैरिकेड्स सड़क के किनारे समेट कर रख दिए गए हैं.
पाकिस्तानी फिल्म की कॉपी है कपिल शर्मा की 'दादी की शादी'?, रणबीर कूपर की बहन इस मूवी से कर रहीं डेब्यू
Daadi Ki shaadi Copy Controversy: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और नीतू कपूर (Nitu Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ (Daadi Ki Shaadi) सुर्खियों में हैं. ये फिल्म रिलीज से पहले ही कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गई. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी स्टोरी पाकिस्तानी टेलीफिल्म से मिलती-जुलती है. जब ये मामला ज्यादा ही चर्चा में आ गया तो इस पर फिल्म की एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या सफाई दी है.
कहां से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, हाल ही में एक पाकिस्तानी टेलीफिल्म ‘दादी की शादी’ फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके बाद लोगों ने दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच सिमिलैरिटी निकालनी शुरू कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी फिल्म इसी टाइटल से मार्च 2026 में रिलीज हुई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि कपिल शर्मा की फिल्म उसी से कॉपी की गई है. इसके साथ सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इन दोनों फिल्म की स्टोरी दादी के प्यार और शादी जैसे मुद्दों को दिखाया गया है, जिससे यह कमपेरिजन और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज हो गया.
फिल्म की एक्ट्रेस ने दी सफाई
कपिल शर्मा की दादी की शादी फिल्म में अहम रोल निभा रहीं सादिया खातिब ने इन सभी आरोपों पर खुलकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने साफ कहा कि फिल्म का टाइटल और कॉन्सेप्ट पहले ही अनाउंस किया जा चुका था. सादिया ने कहा, 'हमने फिल्म का टाइटल काफी पहले यानी दिसंबर 2025 में ही अनाउंस कर दिया था, जब हमने शूटिंग शुरू की थी. यह पाकिस्तानी फिल्म बाद में आई है.' उन्होंने आगे यह भी कहा, 'ऐसा नहीं है कि हमने किसी से कॉपी किया है. हमारी फिल्म की दादी का किरदार और उनकी कहानी उस ट्रेलर में दिखाए गए किरदार से बिल्कुल अलग है. यह पूरी तरह अलग प्लॉट है.'
ये भी पढ़ें: 12 घंटे अंडरवॉटर शूट, न ऑक्सीजन मास्क, न बॉडी डबल, राजा शिवाजी की इस एक्ट्रेस ने बताया कैसे किया इतना खतरनाक सीन
फिल्म के बारे में जानिए
‘दादी की शादी’ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला या दादी की उम्र की महिला दोबारा प्यार पड़ जाती है और उनकी शादी करने के फैसले को दिखाया गया है. फिल्म कई इमोशनल और हल्के-फुल्के मोड़ आते हैं. इसके अलावा इसमें कॉमेडी सीन्स भी हैं. इसमें नीतू कपूर लीड रोल में हैं, जबकि कपिल शर्मा भी अहम रोल अदा कर रहे हैं. इसके अलावा सादिया खातिब भी फिल्म का हिस्सा हैं और निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है.
रिद्धिमा कपूर कर रहीं इस फिल्म से डेब्यू
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) अपना डेब्यू कर रही हैं. कपूर खानदान से होने के बावजूद रिद्धिमा अब तक फिल्मों से दूर रही हैं, लेकिन ‘दादी की शादी’ के जरिए वह पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत पूरा कपूर परिवार नजर आया था. फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
ये भी पढ़ें: रियल लाइफ से पहले इन फिल्मों में नेता बन चुके हैं थलापति विजय, एक में तो प्रियंका चोपड़ा भी आई थी नजर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















