IPL 2026: छक्कों का 'ट्रिपल हंड्रेड' लगाने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा, टी20 क्रिकेट में बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 गुरुवार को पंजाब बनाम हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में फैंस की नजरें SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली हैं, क्योंकि वो इस मैच में छक्कों का एक कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।
RB Choudary: आर.बी. चौधरी को अंतिम विदाई देने पहुंचे विक्रम-सूर्या, धनुष ने दी श्रद्धांजलि; सड़क हादसे में हुआ निधन
RB Choudary Death: साउथ सिनेमा के दिग्गज प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनका पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित उनके घर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
चेन्नई में अंतिम दर्शन का सिलसिला जारी
#WATCH | Tamil Nadu: Mortal remains of veteran film producer R.B. Choudary brought to his residence in Chennai for the public to pay their last respects. He died in a road accident in Beawar, Rajasthan, yesterday.
— ANI (@ANI) May 6, 2026
TVK chief Vijay is expected to arrive here to pay his last… pic.twitter.com/CZ5Qn69Yth
चौधरी के पार्थिव शरीर को उनके चेन्नई स्थित आवास पर रखा गया है, ताकि परिवार, दोस्त और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। यहां सुबह से ही लोगों का आना-जाना लगा हुआ है।
सितारों ने दी श्रद्धांजलि
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor Suriya Sivakumar arrives at the residence of veteran film producer R.B. Choudary to pay him his last respects.
— ANI (@ANI) May 6, 2026
R.B. Choudary died in a road accident in Beawar, Rajasthan, yesterday. pic.twitter.com/2MJ0QDnWgG
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor Dhanush arrives at the residence of veteran film producer R.B. Choudary to pay him his last respects.
— ANI (@ANI) May 6, 2026
R.B. Choudary died in a road accident in Beawar, Rajasthan, yesterday. pic.twitter.com/4lXq2hjogJ
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Actor Vikram arrives at the residence of veteran film producer R.B. Choudary to pay him his last respects.
— ANI (@ANI) May 6, 2026
R.B. Choudary died in a road accident in Beawar, Rajasthan, yesterday. pic.twitter.com/IEqVfreOj3
कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। धनुष, सूर्या शिवकुमार और विक्रम ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना जताई।
विजय के पहुंचने की उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवीके चीफ और अभिनेता थलापति विजय भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। फैंस उनकी मौजूदगी का इंतजार कर रहे हैं।
राजस्थान में हुआ था हादसा
आर.बी. चौधरी का 5 मई को राजस्थान में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। इस खबर ने पूरे फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया।
इंडस्ट्री को दिया बड़ा योगदान
उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में कई हिट प्रोजेक्ट्स बनाए। सुपर गुड फिल्म्स के जरिए उन्होंने कई नए कलाकारों और निर्देशकों को मौका दिया।
उनके निधन से परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। हर कोई उन्हें याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।
यह भी पढ़े- कार हादसे में साउथ के दिग्गज प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi



















