Responsive Scrollable Menu

मई दिवस की छुट्टियों में चीन में सीमा-पार यात्राओं में बढ़ोतरी, 112 अरब से अधिक लोगों की आवाजाही

बीजिंग, 6 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ने जानकारी दी कि इस वर्ष मई दिवस की छुट्टियों, यानी 1 से 5 मई के दौरान, देश भर के सीमा निरीक्षण अधिकारियों ने चीनी और विदेशी नागरिकों की कुल 112.79 अरब प्रवेश और निकास यात्राओं का प्रबंधन किया। प्रतिदिन औसतन 22 लाख 56 हजार यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.5 प्रतिशत अधिक है।

Continue reading on the app

JPS Rathore Exclusive Interview: West Bengal Election पर मंत्री जेपीएस राठौर का इंटरव्यू | CM Yogi

JPS Rathore Exclusive Interview: West Bengal Election पर मंत्री जेपीएस राठौर का इंटरव्यू | CM Yogi #jpsrathore #westbengalelection2026 #cmyogi #mamatabanerjee #tmc #bjp #news18up नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी की सीट समेत पश्चिम बंगाल की 35 विधानसभा सीटों के प्रभारी यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने News 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में उस रणनीति का किया खुलासा जिसके बल पर बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गढ़ को ढाह दिया..जेपीएस राठौर ने पश्चिम बंगाल के कई रोचक किस्से बताए जब टीएमसी के लोग योगी को देखने के लिए मांग रहे थे बस.. बंसल को फोन करने पर योगी की सभा लगी और जीत ली फंसी पिंगला की सीट.. हमारे सीएम योगी की बहुत डिमांड थी प्रत्याशी कह रहे थे लगातार कि योगी जी की सभाएं लगा दीजिए हम जीत जाएंगे बवाल काट रहे थे. हमारी सीट पिंगला की फंसी थी हमने बंसल जी को फोन किया कि अगर योगी जी का कार्यक्रम लग जाए तो हम सीट जीत जाएंगे सभा. कांथी में सभा थी जिसमें मै था सभा में जिसमें सुबेंदु अधिकारी ने सीएम योगी को दंडवत प्रणाम किया. उसमें टीएमसी के लोग कह रहे थे बस भेज दीजिए योगी जी को देख आएं. देखिए पूरी बातचीत.. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स की घर में गुजरात टाइटंस से टक्कर, दोनों टीमों की टॉप-4 पर नजर

RR vs GT: आईपीएल 2026 का प्लेऑफ मुकाबला अब पहले से ज्यादा रोमांचक हो गया है। कुछ हफ्ते पहले तक ऐसा लग रहा था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आसानी से टॉप-4 में जगह बना लेंगी। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। कई टीमें तेजी से वापसी कर रही हैं और पॉइंट्स टेबल की लड़ाई बेहद दिलचस्प हो गई।

सबसे ज्यादा चर्चा गुजरात टाइटंस की हो रही है, जो इस समय शानदार फॉर्म में दिख रही है। गुजरात ने लगातार 3 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। टीम का टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और राशिद खान भी लय में लौट आए हैं। तेज गेंदबाजों ने भी विपक्षी टीमों पर दबाव बनाए रखा है।

अब गुजरात का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार दर्ज की है, लेकिन दोनों का सफर अलग रहा है। गुजरात लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास में है, जबकि राजस्थान ने पिछले पांच में से तीन मैच गंवाए हैं। ऐसे में यह मुकाबला राजस्थान के लिए ज्यादा अहम माना जा रहा है।

राजस्थान की सबसे बड़ी चिंता उसकी गेंदबाजी रही है। टीम लगातार बड़े स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रही है। जयपुर में ही टीम 228 और 225 रन बनाने के बाद भी मैच हार चुकी है। जोफ्रा आर्चर ने जरूर अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन दूसरे गेंदबाज उनका साथ नहीं दे पाए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा रन रोकने में सफल रहे, लेकिन विकेट कम मिले हैं।

दूसरी तरफ गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रबाडा इस सीजन में 16 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं। खासकर पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी काफी असरदार रही है।

इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल पर भी नजर रहेगी। उन्होंने इस सीजन में तीन अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। राजस्थान अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। टीम शिमरॉन हेटयमार या दासुन शनाका को मौका दे सकती है। वहीं गुजरात जीत के बाद अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी।

जयपुर की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है और एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। ओस भी अहम भूमिका निभाएगी, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12

राजस्थान रॉयल्स (संभावित XII): 1 यशस्वी जायसवाल, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), 4 रियान पराग (कप्तान), 5 डोनोवन फरेरा, 6 रवींद्र जडेजा, 7 शुभम दुबे, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 रवि बिश्नोई, 10 नंद्रे बर्गर/दासुन शनाका, 11 बृजेश शर्मा, 12 तुषार देशपांडे। 

गुजरात टाइटन्स (संभावित बारह): 1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेट कीपर), 4 निशांत सिंधु, 5 वाशिंगटन सुंदर, 6 जेसन होल्डर, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 मानव सुथार, 10 अरशद खान, 11 कगिसो रबाडा, 12 मोहम्मद सिराज।

Sat, 09 May 2026 13:43:57 +0530

  Videos
See all

Bengal: जनता का प्यार देख भावुक हुए प्रधानमंत्री #BengalNewCM #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:45:07+00:00

Rekha Gupta in Kolkata: "सोनार बांग्ला का सपना अब होगा पूरा!" | #shorts #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:42:40+00:00

शिंदे का बयान: सीएम सुवेंदु पर क्या कहा? #suvenduadhikarinewcm #wbnews #bjpinbengal #trending #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:40:45+00:00

CM Oath Ceremony: बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह #bjp #shuvenduadhikari #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers