May Travel Places: मई में घूमने का प्लान है? इन 7 जगहों की करें प्लानिंग, यादगार रहेगा अनुभव
May Travel Places: मई का महीना आते ही देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में हर किसी का मन करता है कि कुछ दिन की छुट्टी लेकर ठंडी और सुकूनभरी जगह पर घूमने निकल जाए। अच्छी बात यह है कि भारत में ऐसी कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं, जहां आप न सिर्फ गर्मी से राहत पा सकते हैं बल्कि प्रकृति के बीच शानदार समय भी बिता सकते हैं।
चाहे आप पहाड़ों की ठंडी वादियों में सुकून ढूंढ रहे हों या एडवेंचर से भरपूर ट्रिप प्लान करना चाहते हों, मई में घूमने के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं देश की 7 लोकप्रिय जगहों के बारे में, जहां आपका ट्रिप यादगार बन सकता है।
मई में इन 7 जगहों की कर सकते हैं विजिट
मनाली
हिमाचल प्रदेश का यह खूबसूरत हिल स्टेशन मई में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यहां की ठंडी हवा, बर्फ से ढके पहाड़ और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग आपको रोमांचित कर देंगे।
शिमला
शिमला अपनी हरी-भरी वादियों और औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए मशहूर है। यहां का मॉल रोड, रिज और कुफरी जैसी जगहें घूमने के लिए बेहतरीन हैं।
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग को 'क्वीन ऑफ हिल्स' भी कहा जाता है। यहां की चाय बागान, टॉय ट्रेन और कंचनजंगा का नजारा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।
ऊटी
दक्षिण भारत का यह लोकप्रिय हिल स्टेशन मई में ठंडा और सुहावना रहता है। यहां की झीलें, बॉटनिकल गार्डन और चाय के बागान देखने लायक हैं।
माउंट आबू
राजस्थान की गर्मी से राहत पाने के लिए माउंट आबू एक बेहतरीन विकल्प है। यहां का नक्की लेक और दिलवाड़ा मंदिर पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं।
लेह-लद्दाख
अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो लेह-लद्दाख जरूर जाएं। यहां की ऊंची पहाड़ियां, नीली झीलें और खूबसूरत मठ आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं।
मुन्नार
केरल का यह हिल स्टेशन अपने हरे-भरे चाय बागानों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। मई में यहां का मौसम बेहद सुहावना रहता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
Tomato Pulao: लंच-डिनर के लिए परफेक्ट है टमाटर पुलाव, खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को बना देगा फैन!
Summer Health Tips: बढ़ती गर्मी में सेहत का ख्याल रखना है ज़रूरी, एक्सपर्ट से जानें क्या करें क्या न करें
Orange Peels: कचरे में नहीं फेंके, काम में लाएं संतरे के छिलके! घर के 5 टॉस्क मिनटों में होंगे पूरे
Muskmelon Buying: खरबूजा निकलनेगा एकदम मीठा और रसीला! खरीदते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान
Muskmelon Buying: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में खरबूजे की भरमार दिखने लगती है। यह फल ना सिर्फ स्वाद में मीठा और ताजगी देने वाला होता है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। लेकिन कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला खरबूजा अंदर से कच्चा या बेस्वाद निकल जाता है, जिससे पूरा मजा खराब हो जाता है।
अगर आप भी हर बार मीठा और पका हुआ खरबूजा चुनना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही जानकारी होने पर आप बिना काटे ही अच्छे और रसीले खरबूजे की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 जरूरी टिप्स, जिनसे आप कभी धोखा नहीं खाएंगे।
खरबूजा खरीदते वक्त 5 बातों का ध्यान रखें
खुशबू से करें पहचान
पका हुआ खरबूजा हमेशा हल्की मीठी खुशबू देता है। अगर फल से कोई खुशबू नहीं आ रही या अजीब सी गंध आ रही है, तो उसे न खरीदें।
वजन पर दें ध्यान
अच्छा और रसदार खरबूजा अपने आकार के हिसाब से भारी होता है। हल्का फल अक्सर अंदर से सूखा या कच्चा हो सकता है।
छिलके की बनावट देखें
खरबूजे का छिलका जालीदार और थोड़ा खुरदुरा होना चाहिए। बहुत चिकना या ज्यादा चमकदार छिलका कच्चे होने का संकेत हो सकता है।
दबाकर जांचें
खरबूजे को हल्के हाथ से दबाने पर अगर वह थोड़ा नरम महसूस हो, तो वह पका हुआ होता है। बहुत सख्त या बहुत ज्यादा नरम फल न लें।
डंठल वाला हिस्सा देखें
जहां से खरबूजा बेल से जुड़ा होता है, वह हिस्सा थोड़ा दबा हुआ और सूखा होना चाहिए। अगर यह हिस्सा हरा या बहुत कड़ा है, तो फल कच्चा हो सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





