Responsive Scrollable Menu

ट्रंप प्रशासन से रूस को दी गई तेल छूट वापस लेने का आग्रह

वाशिंगटन, 6 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की राजनीति में रूस और ऊर्जा नीति को लेकर नई बहस छिड़ गई है। कई डेमोक्रेटिक लॉमेकर्स ने ट्रंप प्रशासन से रूस के तेल पर दी गई छूट (वेवर) को तुरंत वापस लेने की मांग की। उनका आरोप है कि इस फैसले से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा आर्थिक फायदा हो रहा है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक ऊर्जा संकट बना हुआ है।

ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को लिखे पत्र में 13 वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने रूस पर तेल प्रतिबंध दोबारा लागू करने और मॉस्को की ऊर्जा आय को सीमित करने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है। इस पत्र का नेतृत्व सीनेटर माइकल बेनेट ने किया, जबकि एडम शिफ, एलिजाबेथ वॉरेन, एलेक्स पैडिला, टैमी बाल्डविन, रिचर्ड ब्लूमेंथल, जेफ मर्कले और राफेल वार्नॉक समेत अन्य सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर किए।

सीनेटरों ने पत्र में कहा, हम ट्रंप प्रशासन से आग्रह करते हैं कि वह रूसी तेल की आपूर्ति पर लगे प्रतिबंधों को फिर से लागू करे, जिन्हें हाल ही में एक सामान्य लाइसेंस जारी कर रोक दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को तुरंत अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए, ताकि रूस और उससे जुड़े बिचौलियों को बढ़ती ऊर्जा कीमतों से होने वाले मुनाफे पर लगाम लगाई जा सके।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि प्रशासन ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ने वाले असर का सही आकलन नहीं किया। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल और गैस आपूर्ति पर संभावित खतरे को नजरअंदाज किया गया, जहां से दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत ऊर्जा आपूर्ति गुजरती है।

सीनेटरों के अनुसार, बढ़ती तेल कीमतों का सीधा फायदा रूस को मिला है। उन्होंने दावा किया कि इस वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें औसतन 85 सेंट प्रति गैलन तक बढ़ गई हैं और रूसी तेल की कीमत भी बढ़ी है, जिससे पुतिन की युद्ध मशीन को आर्थिक मजबूती मिल रही है। अनुमान है कि अप्रैल में रूस की तेल आय दोगुनी हो गई।

सीनेटरों ने मार्च में लिए गए उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें समुद्र में पहले से मौजूद रूसी तेल कार्गो पर प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से ढील दी गई थी। उनका कहना है कि इस कदम से मॉस्को पर अंतरराष्ट्रीय दबाव कम हुआ, लेकिन अमेरिका में ईंधन की कीमतों पर इसका खास असर नहीं पड़ा।

पत्र में यह भी कहा गया कि प्रशासन ने पहले सार्वजनिक रूप से कहा था कि इस छूट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, लेकिन बाद में चुपचाप इसे और 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया, जिससे नीति में असंगति दिखाई देती है।

सीनेटरों ने चेतावनी दी कि अगर रूस के तेल नेटवर्क और उसकी तथाकथित शैडो फ्लीट पर दबाव कम किया गया, तो इससे मॉस्को और अधिक आक्रामक हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से न केवल यूक्रेन युद्ध में रूस को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह अमेरिका के नाटो सहयोगियों के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

शक्तिमान के 'किलविश' ने मुकेश खन्ना को बताया जिद्दी, तो रणवीर सिंह को लेकर कह डाली ऐसी बात

Surendra Pal on Mukesh Khanna-Ranveer Singh: दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. खासतौर पर अपने बेबाक अंदाज के लिए उन्हें जाना जाता है. मुकेश कई बार कह चुके हैं कि ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) के लिए रोल के लिए रणवीर सिंह सही नहीं है और उनका चेहरा नेगेटिव है. अब इस मामले में शक्तिमान के 'किलविश' यानि  सुरेंद्र पाल कूद पड़े हैं और उन्होंने मुकेश खन्ना को जिद्दी बताया. साथ ही रणवीर सिंह को लेकर भी बात की.

मुकेश खन्ना के बयान पर की टिप्पणी

हाल ही में 'शक्तिमान' में 'तमराज किलविश' का किरदार निभा चुके सुरेंद्र पाल ने सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने मुकेश खन्ना के रणवीर सिंह को लेकर दिए बयान पर टिप्पणी की. सुरेंद्र पाल ने दावा किया कि असली 'शक्तिमान' कभी "समझौता" नहीं करेगा. उन्होंने आगे कहा- 'वो (मुकेश खन्ना) अच्छे जज हैं और यह उनका ही क्रिएशन है. वो इस किरदार के लिए अच्छा ही चाहेंगे, वो इसे आज भी अपने बच्चे की तरह मानते हैं.' बता दें, कि मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को शक्तिमान के रोल के लिए खराब बताया था. 

सुरेंद्र पाल ने मुकेश खन्ना को बताया जिद्दी

 'शक्तिमान' के 'तमराज किलविश' सुरेंद्र पाल (Surendra Pal) ने अपनी बात को आगे रखते हुए मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) को जिद्दी बताया. उन्होंने कहा- 'वो जिद्दी हैं इसलिए समझौता नहीं करेंगे.' वहीं, सुरेंद्रे पाल की सोच मुकेश खन्ना से काफी अलग नजर आई और उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को शक्तिमान के रोल के लिए बेस्ट ऑप्शन बताया. उन्होंने कहा कि रणवीर इसके लिए गलत नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रितेश देशमुख ने थलापति विजय की चुनावी जीत पर दी बधाई, 'माइकल' ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड

रणवीर सिंह के फैन हुए सुरेंद्र पाल

सुरेंद्र पाल ने आगे रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा- 'रणवीर सिंह गलत ऑप्शन नहीं है. मुझे वह सच में बहुत पसंद हैं और 'धुरंधर' देखने के बाद तो मैं उनका और भी बड़ा फैन बन गया हूं. मुझे लगता है कि 'शक्तिमान' के रोल के लिए वो एकदम सही हैं.' वहीं, सुरेंद्र ने आगे मुकेश खन्ना को इस मामले में दोबारा सोचने के लिए कहा. वो बोले- ' मुकेश जी को इस बारे में एक बार फिर सोचना चाहिए और अपनी सोच को थोड़ा और खुला रखना चाहिए.'

मुकेश खन्ना ने आखिर कहा क्या था?

दरअसल, कुछ समय पहले मुकेश खन्ना ने जूम टीवी से बातचीत में रणवीर सिंह को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था- 'रणवीर सिंह शानदार एक्टर हैं. वो धुरंधर कर सकते हैं. वो गली बॉय कर सकते हैं, खिलजी कर सकते हैं लेकिन शक्तिमान के लिए आपको सिर्फ एक्टर ही नहीं एक फेस की भी जरुरत होती है. जैसे पृथ्वीराज चौहान के रोल के लिए आपको पृथ्वीराज चौहान लगना पड़ेगा. जो कि अक्षय कुमार बिल्कुल नहीं लग रहे थे. जब मैं हिस्टोरिकल कैरेक्टर करता था तो कॉस्ट्यूम चेंज करने में डेढ़ घंटा लगता था.' वहीं, एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने रणवीर के चेहरे को निगेटिव बताया था. 

ये भी पढ़ें- BJP नेता ने अनुपम खेर के गंजेपन पर किया कमेंट, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब, बोले ‘भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है’

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयर अय्यर होंगे भारत के नए टी20 और वनडे कप्तान, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की हो सकती है छुट्टी: रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चयनकर्ता इनाम दे सकते हैं. खबरों की माने तो उनको ना सिर्फ टी20 टीम की कप्तानी दिए जाने पर चर्चा हो रही है बल्कि वनडे टीम की भी कमान मिल सकती है. Sat, 9 May 2026 13:37:32 +0530

  Videos
See all

Bengal: जनता का प्यार देख भावुक हुए प्रधानमंत्री #BengalNewCM #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:45:07+00:00

Top Headlines Of The Day: Suvendu Adhikari Oath Ceremony | Bengal CM | PM Modi | TVK Vijay | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:42:14+00:00

CM Oath Ceremony: बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह #bjp #shuvenduadhikari #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:44:52+00:00

Rekha Gupta in Kolkata: "सोनार बांग्ला का सपना अब होगा पूरा!" | #shorts #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T08:42:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers