Responsive Scrollable Menu

IPL का गणित-लगातार दो जीत से चेन्नई की उम्मीदें कायम:दिल्ली के पास भी चांस; सनराइजर्स के पास नंबर-1 बनने का मौका

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में मंगलवार को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। टीम ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। दिल्ली के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। बशर्ते टीम को बाकी के सभी मैच जीतने होंगे। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जीत के बाद चेन्नई की टीम छठे स्थान पर है, जबकि दिल्ली 7वें स्थान पर है। दोनों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है। हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका पैट कमिंस की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। उसके पास 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। आज सनराइजर्स के पास पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचने का मौका है। टीम को पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ पराजय झेलनी पड़ी थी। अब उसे 2 होम और 2 अवे मैच खेलने हैं। यहां से टीम हर जीत के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंचती जाएगी। पंजाब टेबल के टॉप पर, प्लेऑफ के लिए 2 जीत जरूरी श्रेयस अय्यर की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 9 मैचों में 6 जीत के बाद 13 अंक हैं। एक मैच नो-रिजल्ट रहा था। ऐसे में एक और जीत पंजाब को प्लेऑफ की देहलीज में पहुंचा देगी। आम तौर पर 16 अंक के बाद टीमों टॉप-4 में फिनिश करती हैं। पंजाब को भी 3 मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल टॉप स्कोरर बने, ऑरेंज कैप मिली मैच के बाद दिल्ली के केएल राहुल सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 10 मैचों में 445 रन बना चुके हैं। उन्होंने हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (440 रन) को पीछे छोड़ा। हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासन 425 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आज केएल राहुल टॉप पर आ सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। --------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सैमसन की फिफ्टी चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

हैरतअंगेज मामला: 45 साल से मुंह में पिन रखने का दावा, डॉक्टर भी हैरान

हैरतअंगेज मामला: 45 साल से मुंह में पिन रखने का दावा, डॉक्टर भी हैरान

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 playoff: केकेआर की जीत ने उड़ाई 4 टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान, बदला पूरा समीकरण

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस अब और भी ज्यादा रोचक हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हाराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की. अब उसके पास 9 अंक हैं और वो 17 अंकों तक पहुंच सकती है. ऐसे में टॉप चार टीमों पर कौन सी टीम होगी ये सभी जानना चाहते हैं. Sat, 9 May 2026 07:44:34 +0530

  Videos
See all

Oath Ceremony: Bengal में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:02:17+00:00

Bhagyafal: कैसा रहेगा Leo राशि के लिए आज का दिन? | Leo Horoscope | Horoscope | Singh Rashi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:01:26+00:00

RIVAH- The Wedding Lounge दिल्ली में सजा ब्राइडल लग्जरी का शानदार मंच | Jewelry #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:00:19+00:00

Suvendu Oath Ceremony | Himanata: बंगाल पहुंचे हिमंता सरमा... शुभेंदु के शपथ की तैयारी तेज! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T03:01:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers