Responsive Scrollable Menu

सायबर ठगी गिरोह के 9 आरोपी पकड़े, देशभर में नेटवर्क:कतर-दुबई के अपराधियों से संबंध, 15.71 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई

दिल्ली पुलिस ने देशभर में सायबर फ्रॉड और साइबर म्यूल सिंडिकेट से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर लोगों को निवेश के नाम पर ठगने का आरोप है। आरोपियों को केरल, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब से पकड़ा गया। जांच में कतर में रह रहे लोगों से इसके संबंध और दुबई में बैठे साइबर अपराधियों से ऑपरेशन में मदद का भी पता चला है। इनके खिलाफ 34 शिकायतें पुलिस को मिली थीं। इन पर 15.71 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का आरोप है। ताजा मामला दिल्ली के पालम कॉलोनी के निवासी की शिकायत के बाद सामने आया। उसने बताया कि उसे निवेश सीखने वाले सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़कर फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेश कराया गया। फर्जी ट्रेडिंग मुनाफा दिखाकर निवेश के लिए भरोसा दिलाया आरोपियों ने खुद को मार्केट एनालिस्ट और निवेश विशेषज्ञ बताया। उन्होंने फर्जी ट्रेडिंग मुनाफा दिखाकर पीड़ित को निवेश के लिए भरोसा दिलाया। पीड़ित ने शुरुआत में अलग-अलग बैंक खातों में 4.82 लाख रुपए जमा किए। भरोसा बढ़ाने के लिए उसे थोड़ी रकम निकालने की अनुमति दी गई। इसके बाद आरोपियों ने आईपीओ अलॉटमेंट के नाम पर उससे 7.81 लाख रुपए और जमा करने को कहा। ठगी का शक होने पर पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई। महाराष्ट्र से शुरू हुई आरोपियों तक पहुंच जांच टीम ने रकम के लेनदेन और डिजिटल सबूतों की पड़ताल की। इनकी कड़ियां कई राज्यों से जुड़ी मिलीं और जांच पहले महाराष्ट्र पहुंची। इसके बाद शोएब दिलावर सैयद को नंदुरबार से गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल की जांच में आपत्तिजनक चैट और डिजिटल सबूत मिले। पुलिस के मुताबिक, शोएब चार अन्य लोगों के साथ केरल गया था। वहां कथित तौर पर कारोबारी संस्थाएं बनाई गईं और करंट खाते खोले गए। सूरत से 4 आरोपी गिरफ्तार सिद्धिकी महमदसिद्दिक मुफीदभाई, शेख रियाजुद्दीन इम्तियाज, हमजा हुमायू और कमालशाह कादरशाह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने शेल (फर्जी) कंपनियां खोलीं और उन्हें चलाया। साइबर अपराध से मिली रकम को आगे भेजने के लिए उन्होंने अपने करंट खाते उपलब्ध कराए। पुलिस ने केरल से जमालुद्दीन फैसल और मुजामिल थैब को गिरफ्तार किया। पंजाब से सरबजीत सिंह और सोनिया शर्मा को पकड़ा गया। इन दोनों पर कथित तौर पर म्यूल बैंक खातों को संभालने और साइबर ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में भेजकर वैध दिखाने का आरोप है। म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है जिसका उपयोग अपराधी ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध रूप से कमाए गए पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए करते हैं। कतर और दुबई से कनेक्शन की जांच पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जमालुद्दीन ने बताया कि कतर में रहने के दौरान वह साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में आया था। एक अन्य संदिग्ध मुख्य समन्वयक सैम उर्फ समीर के दुबई से नेटवर्क चलाने का आरोप है। विदेश में बैठे सैम, रिया और फरहाज की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक बैंक कर्मचारी की भूमिका भी अभी जांच के दायरे में है। फर्जी ऐप पर मुनाफा दिखाकर ठगी यह नेटवर्क सोशल मीडिया पर चलने वाले निवेश सीखने वाले ग्रुप के जरिए लोगों को निशाना बनाता था। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग ऐप में मुनाफे के फर्जी आंकड़े दिखाए जाते थे। जब पीड़ित रकम निकालने की कोशिश करते थे, तो उनसे टैक्स, ब्रोकरेज, आईपीओ चार्ज, वेरिफिकेशन फीस या मार्जिन के नाम पर पैसे मांगे जाते थे। इसके बाद रकम को शेल कंपनियों के करंट खातों के जरिए कई स्तरों पर भेजा जाता था। 34 शिकायतों से जुड़े खाते, 8 फोन बरामद नेटवर्क से जुड़े खातों का संबंध नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की 34 शिकायतों से मिला। इन शिकायतों में ठगी की रकम 15.71 करोड़ रुपए थी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में दर्ज करीब 2.70 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े 7 मामलों का इन गिरफ्तारियों के बाद खुलासा हुआ है। पुलिस ने 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें चैट, बैंकिंग रिकॉर्ड, केवाईसी दस्तावेज, खाता खोलने के फॉर्म और लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि केरल के कासरगोड निवासी जमालुद्दीन फैसल का नाम पहले के 2 मामलों में भी सामने आ चुका है। इनमें एक मामला नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत और दूसरा पीछा करने से जुड़ा है। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: कोटा में 3 फर्जी कॉल सेंटर पकड़े, 5 गिरफ्तार:फर्जी वेबसाइट पर दिखाते थे लाखों का मुनाफा, 102 मोबाइल, 11 लैपटॉप जब्त कोटा। कोटा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कॉल सेंटरों का खुलासा किया है। गिरोह के मास्टर माइंड समेत 5 आरोपियों को पकड़ा है इनमें दो आरोपी जोधपुर,दो नागौर, एक बीकानेर का रहने वाला है। सभी आरोपी कोटा के बोरखेड़ा इलाके में नीलकण्ठ अपार्टमेन्ट में किराए से रह रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Vedanta Group: इन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीद-बेच सकते हैं प्रमोटर, ₹3000 करोड़ तक जुटाने की तैयारी

Vedanta Group: वेदांता ग्रुप की नई लिस्ट हुई कंपनियों में प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, Oil & Gas और Iron & Steel कारोबार पर फोकस रहेगा। इसके लिए 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी हो सकती है। जानिए पूरी खबर।

Continue reading on the app

  Sports

महान क्रिकेटर के बेटे ने शतक जड़कर मचाई तबाही, तोड़ा 136 साल पुराना रिकॉर्ड; पिता का गर्व से सीना चौड़ा

rocky flintoff broke 136 year old record: एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने लंकाशायर के लिए वन डे कप में खेलते हुए शानदार शतक बनाया. उन्होंने सिर्फ 76 गेंदों में 123 रन की पारी खेलकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. इस पारी के साथ ही 18 साल के रॉकी फ्लिंटॉफ ने 136 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. Tue, 11 Aug 2026 22:53:58 +0530

  Videos
See all

Ranchi Protest में Police ने छात्रों से पूछा मोबाइल नंबर और पता | JPSC-JSSC Aspirants Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T18:16:14+00:00

Best Life Lessons From Lord Shiva: भगवान शिव से सीखो जीने का सही तरीका | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T18:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers