Responsive Scrollable Menu

Star Talk: 83 की उम्र में क्यों बेचैन हो जाते हैं अमिताभ बच्चन? Big B ने खुद किया खुलासा

मुंबई। 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन एक ऐसी वजह से बेचैन हो जाते हैं, जिसका खुलासा उन्होंने अपने ब्लॉग में किया और यह बात हर किसी को सोचने पर मजबूर कर सकती है।

उन्होंने बताया  कि अगर वह एक दिन भी काम नहीं करते, तो उन्हें बेचैनी महसूस होने लगती है। Big B का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है और उनके अनुशासन की एक नई झलक दिखाता है।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में उन्होंने लिखा- “जब तक जीवन है, सीखना जारी है…”- यह संदेश उनके फैंस के दिल को छू गया है।

बिग बी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सीखना सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के हर अनुभव से जुड़ा होता है। यही सोच उन्हें आज भी लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

“जब तक जीवन है, सीखना जारी है”
हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने जीवन में सीखने के महत्व पर बात की। उन्होंने लिखा- "जब तक जीवन है, तब तक सीखना जारी है... विषयों, बाधाओं और उपलब्धियों का सीखना, सब कुछ। इसे पहचान की ज़रूरत है। इसे इच्छा की ज़रूरत है... इसे विश्वास की ज़रूरत है... और अंततः - कर्म... हममें से कितने लोग इससे सहमत हैं, यह भी एक सीख है... इसलिए... मैं हर दिन सीखता हूं... क्योंकि कोई भी दिन एक जैसा नहीं हो सकता... हम जितनी जल्दी इससे निपटना 'सीख' लें, उतना ही बेहतर है।"

यही वजह है कि अमिताभ बच्चन आज भी खुद को लगातार व्यस्त रखते हैं और हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं।

Amitabh Bachchan Blog post

काम से दूरी बनते ही बढ़ती है बेचैनी
अमिताभ बच्चन ने अपने एक पुराने पोस्ट का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह एक दिन भी काम नहीं करते, तो उन्हें अजीब सी बेचैनी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि उनकी दिनचर्या इतनी व्यवस्थित है कि अगर उसमें कोई बदलाव आता है, तो पूरा दिन असंतुलित लगने लगता है।

उन्होंने यह भी बताया कि जब इंसान अपनी तय दिनचर्या से हटता है, तो उसे समझ नहीं आता कि दिन कैसे बिताया जाए, जिससे चिंता बढ़ सकती है।

बिग बी के आगामी प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन पिछले छह दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और हर तरह के किरदार में खुद को साबित किया है। चाहे फिल्में हों या टीवी शो, उन्होंने हमेशा अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी दिखाई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कल्कि 2898 एडी के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें प्रभास, कमल हासन जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

Continue reading on the app

Viral Video: दिलजीत दोसांझ का चौंकाने वाला बयान, बोले- 'मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं', फैंस को लगा झटका!

Diljit Dosanjh Video: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने गानों और कॉन्सर्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि कॉन्सर्ट के दौरान दिया गया एक शॉकिंग बयान है, जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन हर कोई शॉक्ड है।

कॉन्सर्ट में कही दिल छू लेने वाली बात
यह घटना 30 अप्रैल 2026 की है, जब दिलजीत कनाडा में अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के तहत परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के बीच उन्होंने अचानक रुककर दर्शकों से लाइफ और डेथ को लेकर अपने विचार साझा किए।

वीडियो में वह पंजाबी में कहते हैं, “मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। मुझे मृत्यु का कोई भय नहीं है। पिछले दिसंबर में मैं इस शरीर को त्यागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं। डरने की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ पंजाब का मामला नहीं है; यह है और हमेशा रहेगा। मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं; यही सत्य है। मैं इस मंच पर खड़ा हूं, और यही मेरे ईश्वर हैं।”

Diljit says he tried to leave this world last December. Says he’s not afraid of death
by u/PositiveFree in bollynewsandgossips

फैंस हुए चिंतित
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया। कई लोगों ने उनके शब्दों को गंभीरता से लिया और उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के बयानों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी याद दिलाया कि पहले भी कई बड़े कलाकार अपने करियर के शिखर पर रहते हुए मानसिक दबाव का सामना कर चुके हैं।

दिलजीत के आगामी काम के बारे में
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत दोसांझ हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे और आने वाले समय में वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में दिखाई देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 6 महीने काम और 6 महीने आराम करने वाले खिलाड़ी का धमाल, सैलरी 27 करोड़ से ज्यादा

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने कहर ढाया हुआ है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा 494 रन बना लिये हैं. क्लासेन के बल्ले से अबतक 5 अर्धशतक निकल चुके हैं. गजब की बात ये है कि क्लासेन अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते. Thu, 07 May 2026 13:11:58 +0530

  Videos
See all

Operation Sindoor का एक साल पूरा, सेना ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- जारी है ऑपरेशन सिंदूर | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:10:01+00:00

Chandranath Rath हत्याकांड से बंगाल में सियासी बवाल | दोस्त कासिम का छलका दर्द | न्याय की मांग तेज #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:12:12+00:00

Patna में PM Modi का रोड शो बना चर्चा का विषय ! | Hindi News | Top News | #pmmodi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:09:15+00:00

Brahmastra | डिबेट में फंसे BJP प्रवक्ता! Chandranath Mu*der पर नहीं दे पाए जवाब, विपक्ष ने घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:07:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers