SSC GD Constable City Slip 2026: जीडी कांस्टेबल भर्ती का सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें चेक
SSC GD Constable City Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है। आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए City Intimation Slip जारी कर दी है, जिसके जरिए अब उम्मीदवार अपनी परीक्षा का शहर (Exam City) जान सकते हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लॉगिन के माध्यम से अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी SSC GD 2026 परीक्षा?
SSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाएगी:
- पहला चरण: 27 अप्रैल से 2 मई 2026
- दूसरा चरण: 4 मई से 9 मई 2026
- तीसरा चरण: 18 मई से 23 मई 2026
- चौथा चरण: 25 मई से 30 मई 2026
एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा।
SSC GD City Slip 2026 ऐसे करें डाउनलोड
अगर आप अपनी परीक्षा सिटी चेक करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर Login / Candidate Login पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें
- लॉगिन के बाद City Slip सेक्शन पर जाएं
- SSC GD Constable City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें
- स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
- CAPF में कांस्टेबल (GD)
- SSF
- असम राइफल्स में राइफलमैन (GD)
- NCB में सिपाही
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
SSC GD भर्ती में उम्मीदवारों को इन चरणों से गुजरना होगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
जरूरी सलाह
- सिटी स्लिप सिर्फ एग्जाम सिटी की जानकारी देती है, यह एडमिट कार्ड नहीं है
- एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड करना न भूलें
- परीक्षा तिथि से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें
IND vs PAK: 'हम तो भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए लेकिन...' सलमान आगा ने हैंडशेक विवाद की असली कहानी सुनाई
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले हमेशा से ही हाई वोल्टेज रहते हैं, लेकिन पिछले साल एशिया कप में हुआ हैंडशेक विवाद अब फिर चर्चा में है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि उस दिन आखिर मैदान पर क्या हुआ था।
अगा के मुताबिक, मैच से पहले माहौल पहले ही काफी तनावपूर्ण था। पहलगाम हमले के बाद भारतीय टीम ने सामान्य माहौल से अलग रुख अपनाया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि इस बार सब कुछ सामान्य नहीं रहेगा।
आगा ने बताया कि टॉस से ठीक पहले उन्हें जानकारी दी गई कि इस मैच में दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं होगा। उन्होंने कहा, 'मैं टॉस के लिए जा रहा था, तब मैच रेफरी ने मुझे अलग ले जाकर बताया कि हैंडशेक नहीं होगा। मुझे पहले से इसका अंदाजा नहीं था, लेकिन जब बताया गया तो मैंने कहा कि ठीक है।'
Salman Ali Agha relieved about India vs Pakistan handshake controversy:
— TEJASH (@Tejashyyyyy) May 2, 2026
Before the match, there was a press conference and a trophy shoot, and there was a handshake there too. So when I was going for the toss, I was pretty normal. I said, “Obviously, I had an idea that things… pic.twitter.com/zImpcx7pG1
हालांकि आगा का मानना था कि मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे, जैसा कि आमतौर पर होता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान टीम मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुंची, लेकिन वहां दरवाजा बंद मिला और कोई हैंडशेक नहीं हुआ।
आगा ने कहा, 'हम मैच हार गए थे और उसके बाद हम उनके ड्रेसिंग रूम की ओर गए थे, लेकिन वहां भी हैंडशेक नहीं हुआ।' इस घटना के बाद दोनों टीमों के बीच दूरी और बढ़ गई।
यह मामला खेल भावना और राष्ट्रीय भावना के बीच संतुलन को लेकर बहस छेड़ चुका है। जहां भारतीय टीम का मानना था कि देश के हालात को देखते हुए यह फैसला सही था, वहीं अगा का कहना है कि इसका असर युवा खिलाड़ियों पर पड़ सकता है।
उन्होंने कहा, 'हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और बच्चे हमें देखकर सीखते हैं। अगर हम इस तरह का व्यवहार करेंगे तो क्लब स्तर पर भी यही चीजें दोहराई जाएंगी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह सही है।'
गौरतलब है कि इसके बाद भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक की परंपरा जारी नहीं रही। एशिया कप 2025 के फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए थे, लेकिन वहां भी किसी तरह का दोस्ताना व्यवहार देखने को नहीं मिला। कुल मिलाकर, यह विवाद दिखाता है कि भारत-पाक क्रिकेट सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनाएं और परिस्थितियां भी बड़ी भूमिका निभाती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















