Responsive Scrollable Menu

बिना मिट्टी के उगाएं ये खूबसूरत पौधे: बिना किसी तामझाम के ऐसे सजाएं ऑफिस या घर, ना कीड़े और ना गंदगी का डर!

Beautiful Plants Without Soil: शहरी जीवन में जहां जगह और समय दोनों की कमी है, वहां बिना मिट्टी के पौधे उगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. हाइड्रोपोनिक्स तकनीक के जरिए आप अपने घर या ऑफिस को हरियाली से सजा सकते हैं, वो भी बिना गंदगी और ज्यादा मेहनत के. ऐसे पौधे कम जगह घेरते हैं और इनकी देखभाल भी बेहद आसान होती है. जानिए ऐसे ही कुछ खास पौधों के बारे में...

Continue reading on the app

फिल्म प्रोड्यूसर आरबी चौधरी की सड़क हादसे में मौत:ब्यावर-पिंडवाड़ा रोड पर टकराई कार, बेटा जीवा भी साउथ का मशहूर एक्टर

ब्यावर जिले में सड़क हादसे में साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर आर. के. चौधरी (76) की मौत हो गई। हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव चौराहे के पास हुआ। गंभीर घायल ड्राइवर को जोधपुर रेफर किया गया है। चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव स्थित पिपलिया बेरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सोजत रोड लौट रहे थे। रायपुर थाने के एएसआई मनोहर लाल खोजा ने बताया-आर.बी. चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव स्थित पिपलिया बेरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सोजत रोड लौट रहे थे। इसी दौरान ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उनकी स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि आर.बी. चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें रायपुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाएंगे शव घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे। आर.बी. चौधरी के रिश्तेदार वीरेंद्र चौधरी ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जयपुर ले जाया जाएगा। वहां से एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बनाई पाली जिले के सोजत रोड के रिसानिया गांव निवासी आर.बी. चौधरी दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ ही तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने साउथ के कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म बनाई थी। उन्होंने 'सुपर गुड फिल्म्स' के बैनर तले तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बना चुके थे। 99वीं फिल्म बनकर तैयार है, रिलीज होनी थी। 100 फिल्म रिलीज करने का टारगेट था। उनकी प्रमुख फिल्मों में नट्टमई (1994), सूर्यावंशम (1997), थुल्लाधा मनमम थुल्लुम (1999), आनंदम (2001) और जिला (2014) हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मोहसिन नकवी के गाल पर 12 तमाचों की छाप, IPL खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई नहीं जाएंगे पाकिस्तान, 30 मई से होनी है वनडे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के वो तमाम खिलाड़ी जो इस वक़्त आईपीएल की चकाचौंध में रन बना रहे हैं, विकेट चटका रहे हैं और करोड़ों की दौलत बटोर रहे हैं उनमें से एक भी पाकिस्तान में होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए नहीं जाएगा.  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भले ही इस सीरीज़ को बड़े ढोल-नगाड़ों के साथ पेश किया हो, लेकिन नतीजा यह निकला कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ‘B टीम’ पाकिस्तान भेजेगा.  Thu, 7 May 2026 13:36:09 +0530

  Videos
See all

Brahmastra | डिबेट में फंसे BJP प्रवक्ता! Chandranath Mu*der पर नहीं दे पाए जवाब, विपक्ष ने घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:07:07+00:00

Patna में PM Modi का रोड शो बना चर्चा का विषय ! | Hindi News | Top News | #pmmodi #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:09:15+00:00

Chandranath Rath हत्याकांड से बंगाल में सियासी बवाल | दोस्त कासिम का छलका दर्द | न्याय की मांग तेज #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:12:12+00:00

Bihar Cabinet Expansion: Nishant Kumar ने ली मंत्रिपद की शपथ,PM मोदी का किया अभिवादन! | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T08:12:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers