Sabudana Tokri Chaat: व्रत में बनाएं साबूदाना टोकरी चाट, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
Sabudana Tokri Chaat: अगर व्रत में कुछ चटपटा, कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन हो तो साबूदाना टोकरी चाट एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें साबूदाने से बनी कुरकुरी टोकरी के अंदर मसालेदार आलू की फिलिंग भरकर दही और चटनी के साथ सर्व किया जाता है। व्रत के दौरान भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने में घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें लगती है और स्वाद में यह साबूदाना खिचड़ी से बिल्कुल अलग लगती है।
टोकरी बनाने के लिए सामग्री
- 1.5 कप भिगोया हुआ साबूदाना
- 1 उबला हुआ आलू
- ¼ कप बारीक कटा हरा धनिया
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- ½ कप दरदरी पिसी मूंगफली
- ¼ कप सिंघाड़े का आटा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच जीरा
फिलिंग के लिए
- 2 उबले और छिले हुए आलू
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- चाट के लिए
- गाढ़ा दही
- हरी चटनी
- मीठी चटनी,
- थोड़ा भुना जीरा पाउडर
- बारीक कटा हरा धनिया
- बनाने का तरीका
ऐसे बनाएं साबूदाना टोकरी चाट
1. साबूदाने का डो तैयार करें
सबसे पहले भिगोए हुए साबूदाने को अच्छी तरह छान लें। इसमें उबला हुआ आलू, मूंगफली पाउडर, सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, धनिया, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. टोकरी का आकार दें
डो की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। इन्हें कटोरी या छोटे सांचे के बाहर लगाकर टोकरी जैसा आकार दें। ध्यान रखें की परत बहुत मोटी न हो, ताकि टोकरी अच्छी तरह कुरकुरी हो सके।
3. टोकरी को कुरकुरा करें
अब इन्हें गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तैयार टोकरी को निकालकर पेपर पर तेल सोखने के लिए रखें। चाहें तो एयर फ्रायर में भी इन्हें कुरकुरा किया जा सकता है।
4. तैयार करें आलू की फिलिंग
एक पैन में तेल गर्म करें और जीरा डालें। इसमें उबले हुए कटे आलू, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर कुछ मिनट भूनें। आलू अच्छी तरह मसालेदार हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
5. अब तैयार करें चटपटी चाट
कुरकुरी साबूदाना टोकरी में आलू की फिलिंग भरें। ऊपर से ठंडा दही, व्रत के हिसाब से हरी चटनी और पसंदीदा टॉपिंग डालें। आखिर में भुना जीरा और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
टिप: टोकरी को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए साबूदाने को अच्छी तरह छानना और मिश्रण में पानी की मात्रा कम रखना जरूरी है। इससे टोकरी तलते समय टूटने की संभावना भी कम होगी।
यह भी पढ़ें: व्रत में साबूदाना खाते हैं तो ये 5 चीजें जरूर रखें साथ, पाचन रहेगा दुरुस्त
Perfect Coffee Tips : अच्छी कॉफी कैसे बनाएं ? जानें सही तरीका
Perfect Coffee banane ka tarika: देखो भाई भला भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफ का सबसे अहम हिस्सा लोग मानते हैं. मगर, कुछ लोगों के लिए कॉफी सुबह की एनर्जी का डोज होती है. नींद खुलते ही अगर कॉफी का कप हाथ में न हो तो पूरा दिन खराब हो जाता है. मगर हर किसी को अच्छी कॉफी बनाना नहीं आता है. कुछ लोग तो इसी में कन्फ्यू रहते हैं कि आखिर कॉफी पाउडर पहले डालें या पानी... या पानी में पाउडर डालना भी होता है या नहीं? आइए आज जान लीजिए सही तरीका. एक घूंट पीते ही लोग पूछने लगेंगे कि आखिर कहां से मंगवाई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18







