Responsive Scrollable Menu

यू17 महिला फुटबॉल एशिया कप : शीर्ष 8 में जगह बनाने में सफल रही चीनी टीम

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। वर्ष 2026 यू17 महिला फुटबॉल एशिया कप की प्रतियोगिता पूर्वी चीन के च्यांगसु प्रांत के सुचो शहर में चल रही है। 4 मई को चीनी टीम वियतमानी टीम को 3-0 से हराकर शीर्ष 8 में जगह बनाने में सफल रही।

यू17 महिला फुटबॉल एशिया कप में कुल 12 टीमें उतरी हैं। उनको तीन ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो टीमें नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी।

चीन, म्यांमार, वियतनाम और थाईलैंड ए ग्रुप में हैं। पहले मैच में चीनी टीम ने 6-0 से म्यांमार को पराजित किया था। दो जीत हासिल कर 6 अंकों के साथ चीनी टीम का पहले 8 में प्रवेश करना तय हो चुका है। अंतिम ग्रुप मैच में चीनी टीम का मुकाबला थाईलैंड से होगा।

इस एशिया कप के पहले चार स्थानों में शामिल होने वाली टीमों को वर्ष 2026 यू17 महिला फुटबॉल विश्व कप में भाग लेने की पात्रता मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वू यिज ने अपना पहला विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप खिताब जीता

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। निर्णायक फ्रेम में निर्णायक ब्रेक के साथ, वू यिज ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के शॉन मर्फी को 18-17 से हराकर अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता। यह लगातार दूसरी बार है जब किसी चीनी खिलाड़ी ने स्नूकर का सर्वोच्च सम्मान जीता है, इससे पहले पिछले साल झाओ ज़िनटोंग ने यह उपलब्धि हासिल की।

फाइनल मैच बेहद करीबी था। दोनों खिलाड़ियों के बीच 14-14 के स्कोर से शुरू होकर 17-17 तक एक कांटे की टक्कर चलती रही, जिसके चलते निर्णायक गेम खेलना पड़ा। 2002 के बाद यह पहली बार था जब विश्व चैम्पियनशिप का फाइनल निर्णायक गेम तक पहुंचा। निर्णायक फ्रेम में, वू यिज़े स्कोर में पीछे थे, और उन्होंने बीच वाले पॉकेट में एक मुश्किल लाल गेंद डालने का विकल्प चुना। यही मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।

इसके बाद वू यिज ने एक ही शॉट में 85 अंक बनाकर अपना पहला विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता।

वू यिज ने 16 साल की उम्र में अपने पिता के साथ यूके में प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया और कई कठिनाइयों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के निस्वार्थ बलिदान और समर्थन ने ही उन्हें वह बनाया है जो वे आज हैं, और उनके माता-पिता ही असली नायक हैं। वर्षों से वे हमेशा उनकी शक्ति का स्रोत रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेगा स्टार बल्लेबाज

Babar Azam Ruled Out of PAK vs BAN 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर आई है. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ढाका में कल (8 मई) से होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पीसीबी ने एक बयान में बताया कि बाबर आजम बाएं घुटने की चोट के चलते इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. Thu, 7 May 2026 22:57:15 +0530

  Videos
See all

UP Police Constable ने शेयर किया वीडियो, अधिकारियों पर लगाए बड़े बड़े आरोप । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:00:46+00:00

Punjab: अधिकारियों को देखते ही 9वीं मंजिल से फेंके नोटों से भरे बैग, मचा हड़कंप!| News Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T17:56:26+00:00

Akhilesh Yadav met Mamata Banerjee: हार' पर ममता से मिले अखिलेश! क्या फिर बनेगा 'Third Front'? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:00:01+00:00

Sawal Public Ka | West Bengal में Bomb- बंदूक वाली सियासय...आखिर कब तक? Suvendu Adhikari | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T18:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers