'बगैर अंडरवियर घूमती हूं...', राखी सावंत से एंकर ने पूछा ऐसा सवाल, भड़क गई ड्रामा क्वीन
Rakhi Sawant got Angry: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. राखी अपनी बेबाकी, अलग अंदाज और विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. अब हाल ही में राखी का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस को भड़कते देखा गया. इस दौरान राखी ने बगैर अंडरवियर पहनकर घूमने की बात कही. चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला.
आखिर क्यों भड़की राखी सावंत?
हाल ही में राखी सावंत ने मिनट ऑफ मसाला संग बातचीत की थी. इस दौरान जब एंकर ने एक्ट्रेस से पूछा कि इंडस्ट्री में हर कोई उनकी तरह बनने की कोशिश करते है. उन्होंने उर्फी और खुशी मुखर्जी का नाम लिया. तो ये सुनकर राखी भड़क गई. राखी ने कहा- 'खुशी मुखर्जी मेरी तरह कैसे बनी मैं कौन सी नंगी घूमती हूं भाई, मैं कौन सा बगैर चड्डी के घूमती हूं भाई रोड पे... क्या बात कर रही हो यार.' इस दौरान राखी के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था.
रिवीलिंग कपड़ों को लेकर बोली राखी
बातचीत के दौरान जब राखी से आगे कहा गया कि उन्हें रिवीलिंग कपड़ों में नहीं देखा जाता. तो ड्रामा क्वीन ने कहा- 'मेरा बॉडी देखोगे ना सीधा कब्र में घुस जाओगे इतनी हॉट बॉडी है. मैं सब छुपा के रखती हूं क्योंकि लोगों की नजर सही नहीं है. मैं सब छुपा के चलती हूं क्योंकि मैं इंडियन किम कड़ायन हूं.' वहीं, सर्जरी और बोटक्स कराने के बारे में राखी ने कहा- 'नहीं अभी नहीं की है.'
ये भी पढ़ें- 'ममता बनर्जी ने हम पर अटैक...', बंगाल चुनाव में Mamata Banerjee की हार के बाद डायरेक्टर ने साधा निशाना
राखी की तरह कोई नहीं कर सकता
राखी सावंत ने इस दौरान कई बार कहा कि जो वो करती है वैसा कोई भी नहीं कर सकता है. जब भी राखी किसी इंटरव्यू में जाती है तो हर बार वो एक नई राखी बनती है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के चक्कर में कुछ भी गलत नहीं किया है. वहीं, आज के समय से जिस तरह से लोग पॉपुलर होने के लिए कपड़े पहनते हैं, सर्जरी करवाते हैं, उनकी राखी ने निंदा की है.
स्ट्रग्ल के बारे में राखी ने की थी बात
बता दें, कुछ समय पहले सना खान के शो में राखी ने अपने स्ट्रग्ल के बारे में बात की थी. राखी ने बताया था कि उन्होंने अकेले अपना करियर बनाया है, किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया. राखी ने कहा था- 'मैंने अकेले मेहनत की है, बचपन से मुझे सपोर्ट नहीं मिला, ना मेरी अच्छी, परवरिश हुई, ना अच्छे परिवार में पैदा हुई और ना ही अच्छी एजुकेशन हुई है. मुझे स्ट्रग्ल के अलावा कुछ नहीं मिला. लोग देखें या न देखें, हमारा खुदा सब देख रहा है.'
ये भी पढ़ें- 'मैं रोती थी, सिर पटकती थी', राखी सावंत ने इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश: चटगांव बार एसोसिएशन चुनाव का नामांकन पत्र लेने गए अवामी लीग समर्थक वकीलों से धक्का-मुक्की
ढाका, 5 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अवामी लीग समर्थक वकीलों के खिलाफ कार्रवाई चरम पर है। इस बीच कई ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी समर्थक वकीलों पर भी चटगांव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (सीडीबीए) चुनाव की नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है।
घटना सोमवार (4 मई) दोपहर की बताई जा रही है। मामला एसोसिएशन की बार लाइब्रेरी के प्रवेश द्वार का है। अवामी लीग से अध्यक्ष पद उम्मीदवार अब्दुर रशीद के नेतृत्व में वकीलों का एक ग्रुप साधारण ऐनजीबी परिषद के बैनर तले नामांकन पत्र लेने गया था।
बांग्लादेश के जाने-माने अखबार, द डेली स्टार ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि इस दौरान ग्रुप को बीएनपी समर्थक वकीलों ने रोक दिया।
बढ़ते तनाव के बीच, बार इलेक्शन कमीशन के सदस्यों ने कथित तौर पर लाइब्रेरी के दरवाजे बंद कर दिए, जिससे अवामी लीग समर्थक वकीलों ने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
डेली स्टार ने अवामी लीग समर्थक पैनल से महासचिव पद के दावेदार फखरुद्दीन जाबेद के हवाले से कहा, हमें नॉमिनेशन पेपर लेने की कोशिश करते समय बार लाइब्रेरी में घुसने नहीं दिया गया। उन्होंने हमें पिछले चुनाव में भी चुनाव लड़ने नहीं दिया था।
यह बताते हुए कि अवामी लीग की गतिविधियों पर बैन है, जातीयतावादी ऐनजीबी फोरम की चटगांव यूनिट के कमरुल इस्लाम चौधरी ने कहा, इस स्थिति में, अवामी लीग से जुड़े वकीलों के लिए चुनाव में हिस्सा लेने का न तो माहौल है और न ही मौका।
सीडीबीए एग्जीक्यूटिव कमेटी के चुनाव 21 मई को बार एसोसिएशन ऑडिटोरियम में होने हैं।
इससे पहले, अवामी लीग समर्थक वकील 29 और 30 अप्रैल को हुए ढाका बार एसोसिएशन के 2026-2027 का चुनाव नहीं लड़ पाए थे।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि 3 अप्रैल और 26 फरवरी को हुए बारिशाल और मानिकगंज बार एसोसिएशन के चुनावों में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई थी, जहां अवामी लीग समर्थक वकीलों को चुनाव में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं थी।
कुमिला में अवामी लीग के समर्थक वकील गोलाम फारुक के मुताबिक, हालांकि अवामी लीग से जुड़े वकीलों ने 2 अप्रैल को हुए कुमिला बार एसोसिएशन के चुनाव में हिस्सा लिया था, लेकिन वे कैंपेन नहीं कर पाए और उन्हें कई जगहों से धमकियां मिलीं।
इस बीच, बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने 13-14 मई के चुनावों के लिए 90 उम्मीदवारों में से 42 वकीलों के नॉमिनेशन पेपर अवामी लीग से कथित लिंक का हवाला देते हुए खारिज कर दिए, जिससे इंटरनेशनल लेवल पर गुस्सा भड़क गया और ग्लोबल कम्युनिटी ने इसकी आलोचना की।
हाल ही में कानूनी प्रोफेशनल्स के खिलाफ कथित भेदभाव के पैटर्न और देश के कई जिलों में बार एसोसिएशन चुनावों में सिर्फ राजनीतिक विचारधारा के आधार पर अवामी लीग समर्थक वकीलों की उम्मीदवारी रद्द करने से चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर और गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















