Responsive Scrollable Menu

Gujrat Board Result: कल सुबह 8 बजे आएगा गुजरात 10वीं का रिजल्ट, WhatsApp से ऐसे कर सकेंगे चेक

GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 6 मई 2026 को सुबह 8 बजे 10वीं (SSC) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। 12वीं के नतीजों के बाद अब 10वीं के छात्रों का इंतजार भी खत्म होने वाला है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना सीट नंबर दर्ज करना होगा।

WhatsApp से भी मिलेगा रिजल्ट
इस बार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप के जरिए रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन भी दिया है। छात्र या उनके अभिभावक अपना सीट नंबर टाइप करके 6357300971 पर भेजेंगे, जिसके बाद उन्हें रिजल्ट मिल जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • सीट नंबर और कैप्चा कोड भरें
  • “GO” बटन दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • यहां से मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं

ग्रेडिंग सिस्टम समझें
गुजरात बोर्ड में अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाते हैं:
91-100%: A1
81-90%: A2
71-80%: B1
61-70%: B2
51-60%: C1
41-50%: C2
35-40%: D
35% से कम अंक पाने वाले छात्रों को E ग्रेड दिया जाता है, जिसका मतलब है कि वे परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं।

जरूरी सलाह
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए छात्र धैर्य रखें या WhatsApp का विकल्प इस्तेमाल करें।

Continue reading on the app

Stock Market: डे लो सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24 हजार से ऊपर; क्यों गिरावट के बाद बाजार में आई रिकवरी?

Stock Market: शेयर बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव के बीच शानदार रिकवरी देखने को मिली। सुबह कमजोर शुरुआत के बाद बाजार ने दिन में जोरदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स अपने निचले स्तर से करीब 600 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी-50 24 हजार के अहम स्तर के ऊपर टिकने में सफल रहा।

दोपहर करीब 1 बजे के आसपास सेंसेक्स 169 अंकों की गिरावट के साथ 77099 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 52 अंकों की कमजोरी के साथ 24067 के स्तर पर बना हुआ था। हालांकि, क्लोजिंग बेल के आसपास निफ्टी 24050 के पार चला गया। वहीं, सेंसेक्स भी 77 हजार को पार कर गया। बाजार में कुल मिलाकर मिलाजुला रुख रहा, जहां करीब 1,709 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,994 शेयरों में गिरावट देखी गई और 169 शेयर स्थिर रहे।

बाजार की रिकवरी के 3 बड़े कारण

विदेशी निवेशकों की वापसी
बाजार में सुधार की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की वापसी रही। लगातार 9 दिन की बिकवाली के बाद सोमवार को एफआईआई ने भारतीय बाजार में खरीदारी की और करीब 2836 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी खरीदारी जारी रखी और सातवें दिन करीब 4764 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ट्रेंड अभी स्थायी नहीं है और आगे बाजार की दिशा कंपनियों के चौथी तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी।

निफ्टी F&O एक्सपायरी का असर
5 मई को निफ्टी की साप्ताहिक फ्यूचर एंड ऑप्शंस एक्सपायरी होने के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहा। अलग-अलग सेक्टर में मिला-जुला रुख देखने को मिला। ऑटो सेक्टर में हल्की बढ़त रही, जबकि रियल्टी सेक्टर दबाव में दिखा। खासतौर पर रियल एस्टेट शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिससे इंडेक्स पर असर पड़ा।

तकनीकी स्तरों से मिला सपोर्ट
विश्लेषकों के अनुसार निफ्टी के लिए 23950 का स्तर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। जब तक यह स्तर नहीं टूटता, बाजार में रिकवरी की उम्मीद बनी रहेगी। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है। वहीं ऊपर की ओर 24162 का स्तर पार करना जरूरी माना जा रहा है, तभी बाजार में मजबूती कायम रह सकती है।

आगे क्या संकेत?
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बाजार चौथे क्वार्टर के नतीजों, कंपनियों के आउटलुक और वैश्विक संकेतों पर नजर रखेगा। निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

50 करोड़ में रोहित शर्मा के साथ डील डन करो... ऋषभ पंत की छुट्टी! एक फोटो ने IPL में मचाया भूचाल

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हुए मैच के बाद एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लखनऊ फ्रेंचाईजी के मालिक संजीव गोयनका और रोहित शर्मा की फोटो को लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं. उन्होंने मुंबई के पूर्व कप्तान को अपनी टीम से जोड़ने की गुजारिश की. Wed, 6 May 2026 08:43:59 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee Resignation: ‘सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगी’ |West Bengal Election Results 2026 | EC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:15:01+00:00

Punjab Double Blast LIVE Updates: BSF पर हमले की साजिश? | Amritsar Blast |Jalandhar Blast |BSF Chowk #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:11:17+00:00

Sandeshkhali Post Poll Violence : बंगाल के संदेशखाली में चुनाव के बाद हिंसा| Mamata | PM | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:04:43+00:00

Hormuz जलडमरूमध्य में बढ़ा सैन्य तनाव, ईरान का दावा—अमेरिकी जहाज पर मिसाइल हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-06T05:01:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers