Responsive Scrollable Menu

अप्रैल में रसोई गैस की डिमांड 16% घटी:जेट फ्यूल की मांग भी कम हुई, अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग का असर

भारत में कुकिंग गैस (LPG) की मांग में अप्रैल में गिरावट आई है। अमेरिकी-इजराइल और ईरान में जारी संघर्ष और तनाव के कारण सप्लाई बाधित हुई है, जिसका सीधा असर भारतीय रसोई और कमर्शियल सेक्टर पर पड़ा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में LPG की खपत 16.16% कम होकर 2.2 मिलियन टन रह गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 2.62 मिलियन टन थी। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के डेटा के अनुसार, मार्च महीने (2.379 मिलियन टन) के मुकाबले भी अप्रैल में गैस की बिक्री में कमी आई है। सप्लाई कम होने के चलते सरकार को होटलों और इंडस्ट्रीज के लिए दी जाने वाली कमर्शियल सप्लाई में कटौती करनी पड़ी है ताकि घरों में रसोई गैस की कमी न हो। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से सप्लाई रुकी भारत अपनी जरूरत का करीब 60% LPG आयात करता है। इसका बड़ा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत आता है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी हमलों के बाद यह समुद्री रास्ता लगभग बंद हो गया है। घरों में दो रिफिल के बीच समय बढ़ाया गया इससे पहले सरकार ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन का लॉक-इन पीरियड किया था (यानी एक सिलेंडर मिलने के 21 दिन बाद ही दूसरा बुक होगा)। वहीं ग्रामीण इलाकों के लिए सिलेंडर बुकिंग का गैप बढ़ाकर 45 दिन किया गया। 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडर 994 रुपए तक महंगा किया इससे पहले 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडर 994 रुपए तक महंगा हो गया था। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपए का इजाफा किया गया था। इस बढ़ोतरी के बाद अब 'छोटू' सिलेंडर की रिफिल कीमत 813.50 रुपए हो गई है। हवाई ईंधन (ATF) की मांग में भी गिरावट खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के कारण कई देशों ने अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद कर दिया था। इसकी वजह से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं या उनके रूट बदले गए। इसका सीधा असर एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल की खपत पर पड़ा। अप्रैल में जेट फ्यूल की मांग 1.37% गिरकर 761,000 टन रह गई, जो मार्च में 807,000 टन थी। डीजल-पेट्रोल मांग भी बढ़ी अप्रैल में डीजल की बिक्री में मामूली 0.25% की ही बढ़त हुई और यह 8.282 मिलियन टन रही। मार्च में डीजल की डिमांड 8.1% की रफ्तार से बढ़ी थी। वहीं, पेट्रोल की बिक्री में अप्रैल में 6.36% की ग्रोथ देखी गई, जो मार्च की 7.6% ग्रोथ से कम है।

Continue reading on the app

बरेली के रक्षित भट्ट का गैलेक्सी आई स्पेश मिशन दृष्टि कैलीफोर्निया से अंतरिक्ष में लॉन्च, आईआईटी चेन्नई से बीटेक की पढ़ाई कर शुरू किया स्टार्टअप

Bareilly Rakshit success story: रामपुर गार्डन के निवासी रक्षित भट्ट ने अपने स्टार्टअप GalaxEye Space के माध्यम से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनका पहला अत्याधुनिक सैटेलाइट मिशन दृष्टि 3 मई को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग से लांच हुआ. यह पल न सिर्फ रक्षित और उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे बरेली शहर और देश के लिए गर्व का अवसर माना जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

DC vs CSK High-Voltage मुकाबले पर गावस्कर की भविष्यवाणी, दिल्ली को घर में हराना नहीं आसान

आज दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच होने वाले महत्वपूर्ण रिवेंज वीक मुकाबले से पहले, दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इस रोमांचक मुकाबले के बारे में अपने विचार साझा किए। दोनों टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में हैं, और गावस्कर ने दोनों पक्षों के लिए इस मैच के महत्व पर जोर दिया। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए जियोस्टार के विशेषज्ञ गावस्कर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही प्लेऑफ की दौड़ में हैं, इसलिए यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 
 

इसे भी पढ़ें: KL Rahul का नया T20 अवतार, बोले- Powerplay में Attack करना ही अब Team की डिमांड है


सुनील गावस्कर ने कहा कि सीएसके लगातार दो जीत के साथ एमआई के खिलाफ मैदान में उतर रही है, जबकि दिल्ली ने अपना पिछला मैच राजस्थान के खिलाफ जीता था। आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा, खासकर चेन्नई का। लेकिन दिल्ली को उसके घर पर हराना आसान नहीं होगा। गावस्कर ने दोनों टीमों के कुछ अहम खिलाड़ियों पर भी प्रकाश डाला, जिन पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऋतुराज ने अच्छी बल्लेबाजी शुरू कर दी है। मध्य क्रम के बल्लेबाज भी अच्छा योगदान दे रहे हैं। देवाल्ड ब्रेविस का यह सीजन शांत रहा है और उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। शिवम दुबे को बल्ले से और अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी, और उनकी फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है।

गावस्कर ने कहा कि फिर भी, चेन्नई खेमे में सकारात्मक माहौल दिख रहा है। दिल्ली एक कठिन चुनौती होगी। उनके सलामी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं और उनका गेंदबाजी आक्रमण भी लय में आ रहा है। चेन्नई उन्हें हल्के में नहीं ले सकती। दिल्ली का बल्लेबाजी विभाग अच्छी फॉर्म में है और गावस्कर ने बताया कि अकील हुसैन कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अकील हुसैन को दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ नई गेंद से गेंदबाजी करते देखना चाहूंगा। वह अपनी फ्लाइट और वेरिएशन से उन्हें परेशान कर सकते हैं। वह रन बनाना मुश्किल बना देते हैं, इसलिए अगर वह गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं, तो दिल्ली को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: India-Jamaica Relations: साझा इतिहास से उज्ज्वल भविष्य की ओर 'निरंतरता और बदलाव' का सफर


गावस्कर ने यह भी कहा कि टॉस मैच के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकता है। इस मैच में टॉस भी बहुत महत्वपूर्ण होगा। सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद अपने आगामी मैच में आत्मविश्वास से भरी होगी। अपने सबसे हालिया मैच में, उन्होंने चेन्नई में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया था। वहीं, दिल्ली की टीम जयपुर में राजस्थान रॉयल्स पर सात विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतर रही है।
Tue, 05 May 2026 16:21:46 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee | Breaking News: मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी - ममता बनर्जी | #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:05:16+00:00

West Bengal Election Results 2026 LIVE: बीजेपी की जीत के बाद आपस में भिड़े बीजेपी-TMC कार्यकर्ता #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:11:02+00:00

Punjab News: राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान | President Droupadi Murmu | Delhi | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:09:51+00:00

Mamata Banerjee Resigns LIVE: सीएम पद पर अड़ गईं Mamata Banerjee! | Bengal Election Results 2026 |TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T11:05:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers