9 मई को पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, BJP ने की घोषणा, इस तारीख को चुनने की ये है बड़ी वजह
पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत (207 सीट) के साथ स्पष्ट बहुमत से ज्यादा सीटें जीत कर इतिहास बनाने वाली BJP अब अपनी सरकार बनाने जा रही है, भाजपा बंगाल जीत को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करने जैसा मान रही है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जायेगा, पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस तारीख की जानकारी सार्वजनिक की है, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता के दिलों तक पहुँचने के लिए झाल ग्राम में झालमुड़ी खाई, सिलीगुड़ी में बच्चों के साथ फुटबाल खेला, गंगा नदी में नौका विहार किया फोटो शूट किया और ममता बनर्जी के मजबूत किले को ढहा दिया अब प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी ऐसी तारीख को चुना है जो पश्चिम बंगाल के लोगों के दिलों में बसती है उनके लिए ये सबसे महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है और ये है गुरुदेव रबिन्द्र नाथ टैगौर की जन्म जयंती की तारीख 9 मई । ANI से बातचीत में पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य में तारीख का खुलासा किया ।
इसलिए चुनी गई 9 मई की तारीख
शपथ ग्रहण समारोह के लिए 9 मई की तारीख को चुना जाना बंगाल के लोगों के दिलों तक इस विश्वास को मजबूत करना है कि बंगाली अस्मिता भाजपा की प्राथमिकता है। बंगाली कैलेण्डर के अनुसार पोचीशे बोइमाश (25 बैसाख) का दिन बहुत महत्व वाल दिन है इस दिन महान कवि रबिन्द्र नाथ टैगौर की जन्म जयंती बंगाल में मनाई जाती है इस बार 9 मई को ये दिन पड़ रहा है इसलिए इसे चुना गया है। पोचीशे बोइशाख के दिन पश्चिम बंगाल त्रिपुरा में सार्वजानिक अवकाश भी रहता है, कार्यक्रम आयोजित कर गुरुदेव को याद किया जाता है, ये दिन राज्य में सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है हालाँकि पूरे देश में रबिन्द्र नाथ टैगौर की जयंती 7 मई को मनाई जाती है।
CM कौन होगा, नाम की घोषणा का सबको इन्तजार
भाजपा ने शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा तो कर दी है लेकिन अभी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरक़रार है, मुख्यमंत्री की दौड़ में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है एक है बंगाल भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा शुभेंदु अधिकारी और दूसरा नाम है प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, इन दोनों नेताओं ने भी ममता बनर्जी का किला ढहाने और भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इसके अलावा दिलीप घोष सहित कुछ और नाम भी है लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि हमेशा की तरह भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कोई नया नाम देकर चौंका सकता है ये नाम सियासी समीकरण को लेकर हो सकता है कोई महिला चेहरा भी हो सकता है।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू
उधर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा होने के साथ ही इसकी तैयारियां शुरू हो गई है, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में या फिर किसी सार्वजनिक जगह पर हो सकता है सरकारी तैयारियों के साथ साथ राजनैतिक तैयारियां भी तेज हो गई है, बंगाल अब भगवामय दिखने लगा है लोग भगवा गुलाल लगाकर अपनी ख़ुशी का इजहार कर रहे हैं।
हरियाली भी बिगाड़ सकती है किस्मत! जानें घर में पौधे रखने की सही दिशा और वास्तु नियम
घर में लगे पौधे सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होते, वे हमारे जीवन पर सीधा असर डालते हैं। जब हम सुबह उठते हैं और हरियाली देखते हैं, तो मन खुश हो जाता है। पौधे घर में ताजगी और शांति लाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इन्हें गलत जगह रख दिया जाए, तो यही पौधे परेशानी का कारण भी बन सकते हैं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधे की अपनी ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा घर के माहौल को बदल सकती है। अगर पौधे सही दिशा में रखे जाएं, तो घर में खुशहाली आती है, लेकिन अगर गलत दिशा में रख दिए जाएं, तो तनाव, बीमारी और आर्थिक परेशानी भी बढ़ सकती है। इसलिए घर में पौधे लगाने से पहले उनके वास्तु नियम जानना बहुत जरूरी है।
पौधे रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत महत्व होता है। खासकर जब बात पौधों की हो, तो सही दिशा चुनना और भी जरूरी हो जाता है। उत्तर और पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना गया है। इन दिशाओं में पौधे रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को सबसे पवित्र माना जाता है। यहां छोटे और हल्के पौधे जैसे तुलसी, पुदीना या गेंदा लगाना बहुत अच्छा माना जाता है।
जब पौधे सही दिशा में रखे जाते हैं, तो घर में शांति और सुख बना रहता है। परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। यही कारण है कि वास्तु में पौधे रखने की सही दिशा पर इतना जोर दिया जाता है।
बड़े पेड़ों के लिए सही दिशा क्यों जरूरी
अगर आपके घर में बड़ा बगीचा है और आप बड़े पेड़ लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। दक्षिण और पश्चिम दिशा बड़े और भारी पेड़ों के लिए सही मानी जाती है। जैसे नीम, आम या बरगद जैसे पेड़ इन दिशाओं में लगाने चाहिए।
इन पेड़ों का वजन और आकार घर को मजबूती देता है और नकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने से रोकता है। अगर बड़े पेड़ गलत दिशा में लगाए जाएं, तो घर में भारीपन आ सकता है और सकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है। इसलिए बड़े पेड़ लगाने से पहले दिशा जरूर सोचें।
इन जगहों पर पौधे रखना बन सकता है परेशानी
कुछ जगह ऐसी होती हैं, जहां पौधे रखना वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना जाता। अगर इन जगहों पर पौधे रखे जाएं, तो घर का माहौल बिगड़ सकता है। घर के बीचों-बीच पौधा लगाना वास्तु दोष माना जाता है। इससे घर की ऊर्जा संतुलित नहीं रहती और परिवार के लोगों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम दिशा में छोटे और हल्के पौधे नहीं रखने चाहिए। इस दिशा में भारीपन जरूरी होता है, इसलिए यहां केवल बड़े पेड़ ही लगाने चाहिए। अगर यहां छोटे पौधे रख दिए जाएं, तो यह असंतुलन पैदा कर सकता है।
सूखे और मुरझाए पौधे
घर में सूखे या मुरझाए हुए पौधे रखना बहुत गलत माना जाता है। ये सिर्फ खराब दिखते ही नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी फैलाते हैं। जब कोई पौधा सूख जाता है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। यह संकेत होता है कि घर में ऊर्जा सही नहीं है। ऐसे पौधे आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। इसलिए हमेशा पौधों का ध्यान रखें। उन्हें समय पर पानी दें और अगर कोई पौधा खराब हो जाए, तो उसे तुरंत बदल दें।
कांटेदार और दूध वाले पौधों से क्यों बचें
घर के अंदर कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि ये पौधे परिवार में झगड़े और तनाव बढ़ा सकते हैं। हालांकि गुलाब को इसमें शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि यह प्रेम और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। इसी तरह, ऐसे पौधे जिनसे सफेद दूध जैसा पदार्थ निकलता है, उन्हें भी घर में नहीं लगाना चाहिए। ये पौधे स्वास्थ्य और धन दोनों के लिए ठीक नहीं माने जाते।
घर की सबसे शुभ हरियाली
तुलसी का पौधा हर घर में होना चाहिए। इसे सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। लेकिन इसे सही जगह रखना भी उतना ही जरूरी है। तुलसी को हमेशा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके आसपास साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और वातावरण पवित्र बना रहता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News













.jpg)



