Responsive Scrollable Menu

एमपी के दो सांसद साउथ में विधानसभा चुनाव हारे:केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन की तमिलनाडु में शिकस्त; जॉर्ज कुरियन केरल में तीसरे नंबर पर रहे

पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपो को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बड़ी जीत मिली है। वहीं, एमपी कोटे से राज्यसभा के दो सांसदों को दक्षिण भारत के चुनावी रण में करारी हार का सामना करना पड़ा है। केंद्र सरकार में मंत्री एल. मुरुगन को तमिलनाडु और जॉर्ज कुरियन को केरल विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। जॉर्ज कुरियन (केरल): कांजीरापल्ली में तीसरे नंबर पर खिसके मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन को भाजपा ने केरल की कांजीरापल्ली सीट से मैदान में उतारा था। ईसाई बहुल इस इलाके में कुरियन से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि कुरियन मुख्य मुकाबले से पूरी तरह बाहर नजर आए। वे तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें महज 26984 के करीब वोट मिले। केरल में एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के बीच हुए सीधे मुकाबले में भाजपा के बड़े चेहरे जॉर्ज कुरियन जमीन नहीं बचा सके। कांजीरापल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम एल. मुरुगन (तमिलनाडु): अविनाशी सीट पर दूसरे नंबर पर रहे मध्य प्रदेश से एक और राज्य सभा सांसद और केंद्रीय सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी (SC) सीट से किस्मत आजमा रहे थे। तमिलनाडु भाजपा का पूर्व अध्यक्ष होने के नाते यह चुनाव उनकी साख का सवाल था। मुरुगन ने लड़ाई तो लड़ी, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके। वे परिणामों में दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले, लेकिन विपक्षी उम्मीदवार ने उन्हें बड़े अंतर से हरा दिया। तमिलनाडु में क्षेत्रीय अस्मिता और टीवीके (थलापति विजय की पार्टी) की लहर के आगे मुरुगन का 'दिल्ली कार्ड' काम नहीं आया। एक्टर विजय की पार्टी के उम्मीदवार से हारे इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय रहा। यहां अभिनेता विजय की पार्टी (TVK) ने बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा और अन्नाद्रमुक (AIADMK) के समीकरण बिगाड़ दिए। मुरुगन ने अपनी सीट पर कड़ी टक्कर दी और अन्नाद्रमुक कैंडिडेट को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। तमिलनाडु: अविनाशी (SC) विधानसभा एल. मुरुगन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे तमिलनाडु भाजपा का दलित चेहरा हैं। वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री व मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। एल. मुरुगन ने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में की थी। वे लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से भी जुड़े रहे। वकालत से सियासत तक: राजनीति में आने से पहले वे मद्रास हाई कोर्ट में एक सफल वकील थे। उन्होंने 15 साल तक वकालत की और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के उपाध्यक्ष भी रहे। वेल यात्रा से बनी हिंदूवादी नेता की पहचान तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहते हुए मुरुगन ने 'वेल यात्रा' निकाली थी, जिसने राज्य में भाजपा को आक्रामक हिंदूवादी पहचान दिलाने में मदद की। बीजेपी ने उन्हें 2021 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा था। हाल ही में हुए चुनावों में पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए तमिलनाडु की अविनाशी सीट से मैदान में उतारा, लेकिन वे दूसरे नंबर पर रहे। जॉर्ज कुरियन: 1980 के दशक से पार्टी से जुड़े, कई पदों पर रहे वर्तमान में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण और मत्स्य पालन राज्य मंत्री और मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद जॉर्ज कुरियन केरल में बीजेपी के सबसे पुराने चेहरों में से एक हैं। वे 1980 के दशक से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में अलग-अलग पदों पर रहे हैं। केरल में ईसाइयों और भाजपा के बीच एक सेतु का काम कुरियन को केरल में ईसाइयों और भाजपा के बीच एक सेतु (Bridge) माना जाता है। वे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का गठन हुआ, तो कुरियन बिना सांसद रहे मंत्री बनाए गए थे। बाद में बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से खाली हुई राज्यसभा सीट (ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद) से निर्विरोध निर्वाचित करवाकर संसद भेजा। पार्टी ने उन्हें केरल विधानसभा चुनाव में कांजीरापल्ली से उम्मीदवार बनाया ताकि ईसाई वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके, लेकिन वे तीसरे नंबर पर सिमट गए। ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- बंगाल में BJP ने 100 सीटें चुराईं भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बना रही है। बंगाल में बीजेपी रिकॉर्ड सीटें जीती है। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल और असम के परिणाम भी उसी 'प्लेबुक' का हिस्सा हैं, जो हमने मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में देखी है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

IPL फाइनल के वेन्यू पर सस्पेंस:बेंगलुरु में 'टिकट विवाद' से मुश्किल; प्लेऑफ पंजाब और कर्नाटक में बंट सकते हैं

IPL 2026 के फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर असमंजस बना हुआ है। आम तौर पर फाइनल डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर होता है, लेकिन बेंगलुरु में राजनीतिक विवाद के कारण चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाइनल की संभावना कम लग रही है। BCCI सूत्र ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि 'नियम के मुताबिक पिछले विजेता को फाइनल की मेजबानी मिलनी चाहिए, लेकिन बेंगलुरु में 'MLA टिकट' का मुद्दा दिक्कतें पैदा कर रहा है। अगर इसका समाधान नहीं निकला, तो BCCI फाइनल को किसी दूसरे शहर शिफ्ट कर सकता है। IPL के मौजूदा सीजन का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाना है। हालांकि, अभी टीम वेन्यू का ऐलान नहीं किया गया है। प्लेऑफ मुकाबले पंजाब और कर्नाटक के बीच बांटे जा सकते हैं। डिप्टी CM ने विधायकों को 3-3 टिकट देने का ऐलान किया कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की थी कि मौजूदा IPL में विधायकों और सांसदों को RCB के मैचों के लिए 3 टिकट दिए जाएंगे। कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया था कि हर विधायक को कम से कम 5 IPL टिकट मिलने चाहिए। उन्होंने तर्क दिया था कि चुने हुए प्रतिनिधि 'VIP' होते हैं और उन्हें लाइन में नहीं लगना चाहिए। टिकट 'नॉन-ट्रांसफरेबल', दुरुपयोग नहीं हो रहा विधायकों के टिकटों के दुरुपयोग के आरोपों पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए टिकट 'नॉन-ट्रांसफरेबल' हैं। इसका मतलब है कि विधायक या उनके परिवार के सदस्य ही मैच देख सकते हैं। अन्य व्यक्ति इन टिकटों का उपयोग नहीं कर सकता है। पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची थी भगदड़ पिछले साल 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को IPL फाइनल में 6 रन से हराया। टीम ने 18 सीजन में पहली बार खिताब जीता, जिसकी खुशी में अगले दिन ही होमग्राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री सेलिब्रेशन किया। RCB टीम के सभी सदस्य जब विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात कर रहे थे, उसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं 33 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुकदमे की जांच शुरू करवाई। जांच जारी है। ------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए मुंबई ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, रोहित की छक्के से फिफ्टी मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

विराट का उखाड़ा ऑफ स्टंप... देखते रह गए किंग कोहली, प्रिंस यादव ने 140kmph की रफ्तार से इनस्विंगर पर किया बोल्ड

prince yadav stuns virat kohli: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी 140.4kph की रफ्तार वाली जादुई इनस्विंगर पर विराट कोहली का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. शून्य पर बोल्ड होने के बाद 'किंग' कोहली पिच पर ही हक्का-बक्का रह गए. Thu, 7 May 2026 23:15:41 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | कांग्रेस के हिंदू से मुस्लिम नेता चुनाव क्यों जीतते हैं? | Congress | Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T20:11:57+00:00

News Ki Pathshala: Mamata Banerjee से मिलकर अखिलेश यादव क्या बोले ? | West Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T20:28:55+00:00

Love, Betrayal & Murder: वफ़ा की उम्मीद और मिला कत्ल का मंजर! | True Crime Report | | Crime Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T20:00:27+00:00

AC Blast in Greater Noida: Greater Noida में AC 'ब्लास्ट'!, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T20:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers