Bada Mangal 2026 Upay: शनि की साढ़ेसाती से परेशान लोग बड़े मंगल पर करें ये उपाय
Bada Mangal Upay: आज 5 मई 2026, मंगलवार से बुढ़वा मंगल शुरू हो गए हैं. बुढ़वा मंगल जिसे बड़ा मंगल भी कहते हैं, ज्येष्ठ महीने में पड़ते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है. बड़े मंगल पर विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि बड़े मंगल पर बजरंगबली की पूजा करने से शनि दोष और साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है. अगर आप भी इन समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं तो आज से इन उपायों को सभी बड़े मंगलवार पर जरूर करें.
बड़ा मंगल के दिन करें ये उपाय। Bada Mangal Upay
- हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. इस दिन बजरंग बाण और सुंदरकांड पढ़नी चाहिए.
- बड़े मंगल पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीया जलाएं. ऐसा करना शुभ माना जाता है.
- बड़े मंगल पर बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर उसे बांटना चाहिए. काले तिल, उड़द दाल, काले वस्त्र और लोहे की वस्तुएं दान करें.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 05 May 2026: आज है अंगारकी चतुर्थी व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या है, पढ़ें आज का पंचांग
बड़े मंगल का महत्व
ज्योतिषों के अनुसार, बड़े मंगल की कई कथाएं प्रचलित हैं. मान्यता है कि इसी समय भगवान राम और हनुमान जी का मिलन हुआ था. इस वजह से पूरे ज्येष्ठ के महीने को हनुमान जी को समर्पित किया गया है. ज्येष्ठ का महीना हनुमान जी को अतिप्रिय होता है. उनकी पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ती होती है. मनोकामना पूरी होती है और कृपा बनी रहती है.
बड़ा मंगल पर ऐसे करें हनुमान जी की पूजा
बड़े मंगल पर हनुमान जी की साधना करनी चाहिए. इस दौरान पूजा-पाठ और दान विशेष रूप से करना चाहिए. श्रद्धालु हनुमान जी को बूंदी, लड्डू, इमरती और जलेबी का प्रसाद चढ़ाएं. उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें. साथ ही बजरंगबली को चमेली का तेल, सिंदूर, जनेऊ, लाल वस्त्र और मीठा पान जरूर चढ़ाएं. इस महीने में गर्मी बहुत होती है, इसलिए लोगों के बीच ठंडा पानी, मीठा शरबत, खरबूजा, तरबूज आदि का दान करें.
बड़ा मंगल पूजा शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 54 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12:45 तक (यह सबसे उत्तम पूजा मुहूर्त है)
अमृत काल- दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से दोपहर 3 बजे तक
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Bengal New CM Face: बंगाल में BJP का सीएम फेस कौन? | Mamata |TMC| Bengal Election Results 2026 | BJP
Bengal New CM Face: बंगाल में BJP का सीएम फेस कौन? | Mamata |TMC| Bengal Election Results 2026 | BJP #westbengalelection2026 #result #counting #mamatabanerjee #suvenduadhikari #bhawanipur #tmc #bjp BJP win in West Bengal Election and World Reaction: पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर बीजेपी ने ऐतिहासिक चुनावी जीत हासिल कर ली है. पश्चिम बंगाल, असम में बीजेपी और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनेगी. इस चुनावी फहत में सबसे ज्यादा खुमार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने का है. 15 साल बाद ममता बनर्जी बंगाल की सत्ता से बाहर हुईं हैं और पहली बार बीजेपी वहां सरकार बनाने जा रही है. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18













.jpg)






