कांग्रेस नेता ललित ठाकुर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित, अज्ञात पर लगाए रेकी के आरोप, SP से की शिकायत
अपनी ही सरकार में कांग्रेस नेता एवं कृषि उपज विपणन समिति (APMC) के चेयरमैन ललित ठाकुर को सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कुछ अज्ञात लोगों पर बार-बार पीछा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में ललित ठाकुर ने चंबा के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय सकलानी को एक लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने गहन जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लगातार हो रही ये घटनाएं सामान्य नहीं हैं और इनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
दरअसल ललित ठाकुर ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान की जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि संदिग्धों की मंशा का पता लगाया जाए, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। APMC चेयरमैन ने अपनी शिकायत में पुलिस से सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर उन संदिग्धों की पहचान करने का आग्रह किया है, जो उनकी रेकी कर रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से एक सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट किया है कि वे इन धमकियों और पीछा करने की घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
सोशल मीडिया पोस्ट से मिली थी जानकारी
ललित ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उन्हें अपनी रेकी किए जाने की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट से मिली थी, जिसके बाद उनकी चिंता और बढ़ गई। उन्होंने 2 मई की घटना का जिक्र किया, जब वह सरकारी गाड़ी से APMC कार्यालय बालू, चंबा से लौट रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन लगातार उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन बाद में सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट ने उन्हें चौंका दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि यह केवल एक इत्तेफाक नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित गतिविधि थी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके खिलाफ कोई बड़ी साजिश रची जा रही है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ
कांग्रेस नेता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उन्हें ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। ललित ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जब वह भरमौर से लौट रहे थे, तब रात के समय लूना पुल क्षेत्र के पास भी उनकी गाड़ी का पीछा किया गया था। लगातार हो रही ये घटनाएं ललित ठाकुर की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही हैं और उन्होंने इसे हल्के में न लेने की बात कही है। उन्होंने मांग की है कि इन सभी घटनाओं की कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच की जाए और साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश किया जाए।
APMC चेयरमैन ने इन लगातार हो रही घटनाओं को सामान्य मानने से इनकार करते हुए इसे एक अत्यंत गंभीर मामला बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं और उनका मकसद क्या है, इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। ललित ठाकुर ने कहा कि जब तक आरोपियों की पहचान नहीं होती और उनकी मंशा स्पष्ट नहीं होती, तब तक उनकी सुरक्षा को लेकर आशंका बनी रहेगी। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस ने MP में पीडीएस गेहूं घोटाले का आरोप लगाया, उमंग सिंघार ने कहा “गरीबों के हक पर डाका”, सरकार से किए सवाल
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में पीडीएस गेहूं खरीदी में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे “गरीबों के हक़ पर डाका” बताते हुए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार से सवाल किया है कि ये सारा खेल किसके संरक्षण में चल रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आने वाले गेहूं में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। उनका आरोप है कि “पुराना गेहूं नई बोरियों में भरकर बेचा जा रहा है, कई जगह अवैध तुलाई हो रही है और सिस्टम को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है।”
एमपी में पीडीएस घोटाले के आरोप
मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गेहूं खरीदी और भंडारण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। राजधानी भोपाल सहित कई क्षेत्रों में सरकारी गेहूं खरीदी और भंडारण व्यवस्था की शुरुआती जांच में गंभीर खामियां सामने आई हैं। कई वेयरहाउस में पुराने पीडीएस गेहूं को पुनः पैक कर नई बोरियों में भरने के संकेत मिले हैं, जिससे रिकॉर्ड में हेरफेर की आशंका गहराई है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि कई स्थानों पर पुराना गेहूं नई बोरियों में भरकर उसे नई खरीदी के रूप में दिखाया जा रहा था। साथ ही कुछ केंद्रों पर तय मानकों से अधिक और कम वजन की अवैध तुलाई भी पाई गई है। इस पूरे मामले को लेकर राज्य के 93 गोदामों में व्यापक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।
उमंग सिंघार ने सरकार से किए सवाल
इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए सवाल किए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि गरीबों के हक पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “गरीब का अनाज भी नहीं छोड़ा गया है। पीडीएस गेहूं घोटाले में पुराना अनाज नई बोरियों में भरकर खपाया जा रहा है, कई जगह अवैध तुलाई हो रही है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि गरीबों के अधिकारों पर डाका है।” कांग्रेस नेता ने पूछा है कि बीजेपी सरकार बताए कि यह पूरा खेल किसके संरक्षण में चल रहा है।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News



















