Responsive Scrollable Menu

स्किन से लेकर डाइजेशन तक, हर समस्या का हल है बेल

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। बेल (बिल्व) एक ऐसा फल है जो पुराने समय से ही घरेलू इलाज का हिस्सा रहा है। दादी-नानी के नुस्खों में इसका नाम अक्सर सुनने को मिलता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब लोग पाचन, त्वचा और बदलती लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में बेल एक आसान और प्राकृतिक समाधान है।

अगर आपको अक्सर अपच, गैस या पेट दर्द की शिकायत रहती है, तो बेल का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। बेल का शरबत खासतौर पर गर्मियों में पेट को ठंडक देता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उनके लिए भी यह काफी असरदार माना जाता है।

बेल वात और कफ को संतुलित करने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर में ये दोनों दोष बढ़ जाते हैं, तो कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जैसे भारीपन, सुस्ती या सर्दी-जुकाम। बेल इन दोनों को नियंत्रित करके शरीर को हल्का और संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

आजकल मधुमेह और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं भी काफी आम हो गई हैं। ऐसे में बेल का सेवन धीरे-धीरे शरीर के शुगर लेवल को संतुलित करने में सहायक हो सकता है। यह मेटाबॉलिक एक्टिविटी को बेहतर करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का सही उपयोग होता है और थकान कम महसूस होती है।

त्वचा के लिए भी बेल किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको हल्की जलन, सूजन या स्किन पर रैशेज की समस्या रहती है, तो बेल का गूदा या उसका रस लगाने से राहत मिल सकती है। यह त्वचा को ठंडक देता है और अंदर से भी उसे पोषण प्रदान करता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और साफ नजर आती है।

खांसी-जुकाम जैसी आम समस्याओं में भी बेल मददगार साबित होता है। इसका सेवन शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है। खासकर बदलते मौसम में बेल का इस्तेमाल शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: इस खास विधि से करें Puja, Lord Ganesha हर लेंगे आपके सारे संकट

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत करने से पहले भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है। वहीं ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है और उनकी पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस बार आज यानी की 05 मई 2026 को एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं एकदंत संकष्टी चतुर्थी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 05 मई की सुबह 05:24 मिनट पर हुई है। वहीं अगले दिन यानी की 06 मई 2026 की सुबह 07:51 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 05 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जा रहा है।

पूजा विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें और व्रत का संकल्प लें। अब एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें। फिर गंगाजल से अभिषेक कराएं और फूल, अक्षत, धूप-दीप और दूर्वा आदि अर्पित करें। इसके बाद सिंदूर का तिलक करें। भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं और 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करते रहें। फिर संकष्टी चतुर्थी की कथा का पाठ करें। वहीं पूरा दिन श्रद्धा और नियम के साथ व्रत करें। वहीं रात में चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें।

गणेश मंत्र

ॐ गं गणपतये नमः
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दंती प्रचोदयात्॥

Continue reading on the app

  Sports

Ashoke Dinda: पार्टी में मिले, दोस्त से लिया नंबर, प्रपोज किया तो गुस्सा हो गईं मां, क्रिकेटर से MLA बने अशोक डिंडा की लव स्टोरी

Ashok Dinda Wife Sreyasi Rudra: पश्चिम बंगाल की मोयना विधानसभा की पहचान अब सिर्फ पूर्वी मिदनापुर जिले की एक सीट तक सीमित नहीं है बल्कि यहां के बाशिंदे कह सकते हैं कि हमारा विधायक टीम इंडिया का पूर्व खिलाड़ी हैं. तेज गेंदबाज रहे अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बन चुके हैं. Tue, 5 May 2026 09:57:07 +0530

  Videos
See all

Bengal Election Result 2026 Live: बंगाल में शपथ ग्रहण से जुड़ी बड़ी खबर | PM Modi | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T05:14:20+00:00

Bengal Election Results : बंगाल के चनावी रण में बीजेपी ने मारी बाजी, TMC को बड़ा झटका | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T05:09:41+00:00

Punjab CM Bhagwant Mann Will meet President Murmu: भगवंत मान को राष्ट्रपति से उम्मीद #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T05:14:04+00:00

West Bengal Election Results 2026:SIR पर विपक्ष का विरोध | #viralvideo #viralnews #pmmodi #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T05:12:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers