Responsive Scrollable Menu

Delhi Swine Flu Update: मानसून के रफ्तार पकड़ते ही बढ़ने लगे स्‍वाइन फ्लू के मामले, नई बीमारी ने भी दस्‍तक

Delhi Swine Flu Update: देश की राजधानी दिल्‍ली में बरसात का मौसम आते ही संक्राम‍क बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. महानगर में H1N1 यानी स्‍वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं. वहीं, दूसरी तरफ केरल में अफ्रीकन स्‍वाइन फीवर का केस सामने आया है.

Continue reading on the app

Mohan Cabinet: मोहन कैबिनेट बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले, भोपाल–विदिशा फोरलेन समेत इन प्रस्तावों को मंजूरी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 11 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई है। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी गई।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गृह विभाग के अंतर्गत 58 संवर्गों में 27,534 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। पदोन्नति से रिक्त होने वाले पदों पर नई भर्तियों का मार्ग भी प्रशस्त होगा। औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए तीन नए सुरक्षा बलों का गठन होने जा रहा है।। इसकी शुरुआत खंडवा से होगी, जहां मध्यप्रदेश का पहला औद्योगिक सुरक्षा बल गठित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जन विश्वास अभियान का क्रियान्वयन प्रदेश में सक्रियता से हो रहा है और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में G20 और ब्रिक्स की सफल बैठकों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान और मजबूत हुई है। मध्यप्रदेश में आयोजित ब्रिक्स के तीन दिवसीय वैश्विक समागम ने अंतराष्ट्रीय कूटनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग का एक नया इतिहास रचा है। इसमें 14 देशों के 55 उच्च स्तरीय प्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न देशों के संस्कृति मंत्रियों द्वारा भोपाल घोषणा पत्र को अंगीकार करना, इस बैठक की सफलता का प्रमाण है।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बलराम कृषि महोत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 15 जुलाई से अब तक 13 आयोजन हो चुके हैं। किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। वहीं, कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत दुग्ध उत्पादन और ‘White Revolution’ को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

एयर कनेक्टिविटी में तेजी से आगे बढ़ मध्यप्रदेश

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि एयर कनेक्टिविटी में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। रीवा, दतिया और सतना में एयरपोर्ट तैयार हो चुके हैं, जबकि शिवपुरी और उज्जैन में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जारी है। इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हो चुकी है और भोपाल से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। इसके अलावा भोपाल और रीवा से कोलकाता सहित अन्य शहरों के लिए अंतरराज्यीय उड़ान सेवाएं भी शुरू की गई हैं।

मोहन कैबिनेट बैठक फैसले

  • ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए होम स्टे परियोजना एक अच्छी पहल है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा इस परियोजना के अंतर्गत एक हजार हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • देवास पटाखा फैक्टरी जैसे हादसों को रोकने के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है, जो मामले की जांच करेगा। इसमें एक रिटायर जस्टिस होंगे।
  • संषर्घशील महिलाओं को रानी दुर्गावती वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपए पुरस्कार दिया जाएगा।
  • रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार की राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया है।
  • भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए आसपास के शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा रही है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा मार्ग को टू-लेन से फोर-लेन किया जाएगा तथा पेव्ड शोल्डर का निर्माण किया जाएगा। हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर प्रस्तावित इस परियोजना की कुल लागत ₹1,757 करोड़ 55 लाख है। इसके अंतर्गत 44.83 किलोमीटर लंबे वर्तमान 2-लेन मार्ग को पेव्ड शोल्डर सहित 4-लेन में उन्नत किया जाएगा। यह मार्ग भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित भानपुर टी-जंक्शन से प्रारंभ होकर सूखी सेवनिया, दीवानगंज और सलामतपुर होते हुए एनएच-146 के सांची–सलामतपुर जंक्शन तक जाता है। यह भोपाल, रायसेन और विदिशा जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मार्ग है।
  • सोयाबिन रिसर्च सेंटर के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सीहोर के इछावर में 20 हेक्टर भूमि इसके लिए आवंटित की है, जो निशुल्क हैं।
  • 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर जिलों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के वाचन के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी आमजन को अवगत कराया जाएगा।
  • कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग को 19 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2031 तक भोपाल बायपास टोल परियोजना से टोल संग्रह के लिए अधिकृत किया है। इससे प्राप्त राशि का उपयोग सड़कों के उन्नयन, रखरखाव और नए निर्माण कार्यों में किया जाएगा।

 

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के निशाने पर WTC का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय, गॉल टेस्ट में सुनहरा मौका

shubman gill runs in wtc: शुभमन गिल अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 2843 रन बना चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर गिल 157 रन बनाने में कामयाब हो गए तो उन्होंने WTC में 3000 रन पूरे हो जाएंगे. गिल इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक कोई भी भारतीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ये उपलब्धि नाम नहीं कर पाया है. Wed, 12 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Jharkhand Protest पर Rahul Gandhi चुप क्यों? ये है असली वजह? | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:07:36+00:00

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | FCRA Bill 2026 | Headlines Today | Top 100 News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers