Ekdant Sankashti Vrat Katha: श्रीगणेश की कृपा से कैसे मिला खोया पति? पढ़ें एकदंत संकष्टी चतुर्थी की रोचक कथा
Ekdant Sankashti Chaturthi Vrat Katha: इस बार ज्येष्ठ मास की संकष्टी चतुर्थी का व्रत 5 मई, मंगलवार को किया जाएगा। इसे एकदंत संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं। इस व्रत की कथा सुने बिना इसका पूरा फल नहीं मिलता।
Aaj Ka Rashifal 05 May 2026: आज का दिन मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 05 May 2026: पंचांग के अनुसार आज 05 मई 2026 मंगलवार है. चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक उसके बाद धनु राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.
पढ़ें आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन प्राप्ति की योजनाएं सफल रहेंगी. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. व्यापारिक यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. सेहत अच्छी रहेगी.
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं.
वृषभ राशि- आज का दिन अशुभ फल देगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. धन हानि की संभावना है. किसी से विवाद न करें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में परिवर्तन सोच-समझकर करें. अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है. सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. धार्मिक कामों में मन लगेगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत उत्तम रहेगी.
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें.
कर्क राशि- आज दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. व्यर्थ के खर्च पर कंट्रोल रखें. अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है. व्यापार में नया निवेश लाभ होगा. भाग्य का साथ मिलेगा. मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते है. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे. सेह का ध्यान रखें.
उपाय- भगवान शिव का अभिषेक करें.
सिंह राशि- आज का दिन शुभ फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. रुका हुआ धन प्रयास करने से फिर से मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. नई जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव बढ़ेगा. कारोबार में अच्छा धन लाभ होगा. मित्रों से अनबन समाप्त होगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय-सूर्यदेव को अर्ध्य दें.
कन्या राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना का योग है. भाई-बहन से विवाद हो सकता है. नौकरी में सभी काम स्वयं देखें कोई अपना धोखा देगा. कारोबार में नई साझेदारी सोच-समझकर करें. सेहत का ध्यान रखें. प्रेम संबंध में वैचारिक मतभेद होंगे.
उपाय- ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें.
तुला राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर सभी काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. यात्रा के दौरान सेहत का ध्यान रखें. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- देवी मंदिर में मिश्री दान करें.
वृश्चिक राशि- आज का दिन उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अचानक से धन लाभ होगा. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होगा. धार्मिक यात्रा हो सकती है. जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे. छात्रों को मेहनत का फल प्राप्त होगा.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. अचानक से खर्च सामने आ सकता है. नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी. महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. सेहत का ध्यान रखना होगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें.
मकर राशि- आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. पैसा किसी को उधार न दें, वरना फंस सकता है. नौकरी में काम की अधिकता से तनाव होगा. कारोबार में सरकारी कामों में रुकावट आएगी. पुरानी बीमारी परेशान करेगी. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा. रुके काम पूरे होंगे. धन प्राप्ति के योग बनेंगे. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. कारोबार में नया निवेश न करें. सेहत का ध्यान रखें. संतान पक्ष से विवाद हो सकता है. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीन राशि- आज का दिन उत्तम रहेगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. नई नौकरी मिल सकती है. व्यापार में उम्मीद के मुताबिक लाभ की प्राप्ति होगी. नया निवेश धन लाभ देगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है. सेहत उत्तम रहेगी.
उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें.
यह भी पढ़ें- Jyeshtha Maas 2026: इस साल 60 दिन का होगा ज्येष्ठ मास, जानें क्या करें, क्या न करें
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation




















