आज के समय में हर कोई चाहता है उसका घर खूबसूरत और लक्जरी से परिपूर्ण हो। लोग अपने घर को आलीशान बनाने के लिए तरह-तरह के पैनल लगवाते हैं। यह घर और कमरों के शानदार लुक देते हैं। घर के फ्रंट से लेकर रुम तक को काफी खूबसूरत बना देते हैं। हर कोई देखकर हैरान रह जाता है। गौरतलब है कि लिविंग रुम सबका हैप्पी प्लेस होता है। वहीं, Bedroom में लोग सुकून भरे पल बिताते हैं। इसलिए आप लेटेस्ट डिजाइन के बेड बनवाते है या खरीदते हैं, हालांकि बेड का केवल खूबसूरत होना जरुरी नहीं है। आप बेड के पीछे वाली दीवार पर Cushioned Paneling भी करवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ Cushioned Panel के लिए यूनिक डिजाइंस लेकर आएं है, जिन्हें आप अपने बैडरुम में लगवा सकते हैं और यह आपके रुम में खूबसूरती के चांर चांद लगा देगा।
वेलवेट वर्टिकल पैनलिंग
बेडरुम को खूबसूरत बनाने के लिए आप इस तरह के वेलवेट पैनलिंग लगवा सकते हैं। ऊपर फोटो में देख सकते हैं कि यह काफी सुंदर नजर आ रहा है। सीधी लंबी डिजाइन वाला पैनल आपके रुम को एकदम लक्जरी बना देता है। इससे आपके रुम की छत भी काफी ऊंची नजर आएगी और कमरा भी काफी स्पेशियस दिखेगा।
स्क्वायर ग्रिड कुशन पैनलिंग
इस तरह का पैटर्न आपके रुम को और भी शानदार बना देगा। दीवार के लिए ये चेक पैटर्न या स्क्वायार ग्रिड वाला डिजाइन भी काफी यूनिक लग रहा है। इसका रंग और मखमली टेक्सचर भी आपके बेडरुम को एक रॉयल और कोजी लुक प्रदान करेगा।
जियोमेट्रिक ब्लॉक कुशन पैनलिंग
अपने बैडरुम को मॉर्डन और स्टाइलिश टच देने के लिए इस तरह का ब्लॉक डिजाइन वाली Cushioned Paneling लगवा सकते हैं। इसमें आपको तरह-तरह के अलग साइज के कुशन ब्लॉक्स को एक साथ जोड़कर दीवार को कवर किया जाता है। इससे आपके रूम को एकदम लग्जरी लुक मिलेगा।
रॉयल कुशन वॉल पैनलिंग
अपने रुम को आलीशान लुक देने के लिए इस तरह का कुशन पैनलिंग करवा सकते है। यह आपके घर में चार चांद लगा देगा। इसमें आपको अलग-अलग शेप के ब्लॉक्स और उनके बीच से वार्म लाइटिंग का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है।
गोल स्टाइल वाला कुशन पैनलिंग
अपने बैडरुम को मॉर्डन टच और क्रिएटिव लुक देने के लिए ये गोल शेप वाला कुशन पैनल डिजाइन भी काफी अच्छा ऑप्शन है। इसमें हेक्सागन शेप के कुशन ब्लॉक्स का इस्तेमाल किए गए है। यह दीवारों को 3D लुक प्रदान करेगा। यदि आपका कमरा छोटा है तो ये ऑप्शन सबसे खास हो सकता है।
Continue reading on the app
अप्रैल में लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है। भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे है। जो लोग रोजाना ऑफिस जाते हैं, तो रास्ते में उनको काफी परेशानी होती है। क्योंकि आजकल 10-11 बजे ही कड़क धूप निकल रही है, ऐसे में बाहर निकलने वाले लोगों को लगता है कि भट्टी की आग में जल रहे हैं। जब हम ऑफिस पहुंचते है, तो उस समय काफी गर्मी लगती है। ऐसे में आपको ठंडी हवा की काफी जरुरत होती है। इस दौरान आपको ऑफिस एसी में तुरंत ठंडक महसूस नहीं होती है, तो ऐसे में आप छोटा पंखा का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपको तुरंत ठंडक पहुंचाएगा।
यह रास्ते में ऑटो में बैठने में जब गर्मी लगे, तो इसका यूज कर सकते हैं या फिर मेट्रो में भारी भीड़ में इस छोटा पंखा का इस्तेमाल कर सकता है।
छोटा फेन लेकिन बड़े काम का है
- ऑफिस जाने वालों की समस्या का हाल है यह पोर्टेबल टेबल फैन है। इसको आप अपने ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं।
- ये फैन AC की ठंडी हवा को सीधे आपके चेहरे पर फेंकता हैं, जिसके आपको तुरंत गर्मी से राहत मिल जाएगी।
- पोर्टेबल फैन की सबसे खास बात यही हैं कि इसे चलाने के लिए आपको पावर सोर्स ढूंढने की जरुरत नहीं हैं, क्योंकि ये रीचार्जेबल बैटरी के साथ आता है। इसमें आपको USB केबल से भी चार्ज किया जा सकता है।
- इसको आप बैग में आराम से रख सकते हैं या फिर कहीं भी ले जा सकते हैं। जब आपको जरुरत पड़े तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह काफी छोटे साइज में आता और यह टेबल टॉप फैन फुल चार्ज में सिर्फ 1 घंटे तक चलता है। इसमें आपको 2-3 स्पीड मोड भी मिल जाएगा।
- इसे फुल चार्ज करने में भी आपको एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है।
- इस फैन को आप ऑफिस डेस्ट और छोटे कमरों के लिए स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं और यह काफी किफायती ऑप्शन है।
क्या है इसकी कीमत
बता दें कि, ये फैन एकदम पॉकेट फ्रेंडली बजट रेंज में आता है। आपको मार्केट या फिर ऑनलाइन ये फैन 700 से 1200 रुपये के बीच में मिल जाएगा। मार्केट में Bajaj, Portronics, Ambrane, Usha और Havels जैसे कई ब्रांड्स हैं, जो पोर्टेबल फैन बनाते हैं।
किन लोगों के लिए ये फैन सही है?
ये फैन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ऑफिस डेस्क पर ज्यादा कूलिंग चाहते हैं। अगर आप बस या मेट्रो में ट्रैवल करते हैं, तो ये फैन आप सफर के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको इससे काफी ठंडक मिलेगी।
Continue reading on the app