Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान में घटती आजादी और कमजोर होती न्यायपालिका पर एचआरसीपी ने जताई च‍िंता

इस्लामाबाद, 4 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने सोमवार को चिंता जताई कि पिछले एक साल में देश में नागरिक आजादी का दायरा लगातार घटा है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता कमजोर हुई है और असुरक्षा की स्थिति बढ़ी है।

ताजा रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ ह्यूमन राइट्स 2025’ में एचआरसीपी ने बताया कि 2025 में पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी को काफी हद तक दबा दिया गया। इसका कानून के राज और बुनियादी आजादी पर बड़ा असर पड़ा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चिंता की बात यह है कि असहमति को दबाने के लिए कानूनी और संस्थागत तरीकों का ज्यादा इस्तेमाल किया गया। इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम कानून (पीईसीए) में बदलाव और देशद्रोह और आतंकवाद-रोधी कानूनों के इस्तेमाल से पत्रकारों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, एक्टिविस्ट्स और वकीलों को निशाना बनाया गया। डराने-धमकाने, जबरन गायब किए जाने और आवाजाही पर रोक जैसे मामलों ने डर का माहौल पैदा कर दिया, जिससे लोग खुलकर अपनी बात नहीं कह पा रहे और मानवाधिकार उल्लंघन की बातें दब जाती हैं।

एचआरसीपी ने बताया कि आतंकवाद-रोधी कानून 1997 में किए गए बदलाव, खासकर बलूचिस्तान में कानून लागू करने वाली एजेंसियों और यहां तक कि सेना को भी यह अधिकार देते हैं कि वे किसी भी व्यक्ति को बिना आरोप और बिना अदालत की निगरानी के तीन महीने तक हिरासत में रख सकें। इससे मनमानी गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया है और लोगों की आजादी और कानूनी प्रक्रिया के अधिकार कमजोर हुए हैं।

रिपोर्ट में पाकिस्तान में न्यायपालिका की स्वतंत्रता में आई गिरावट को भी उजागर किया गया है, खासकर 27वें संवैधानिक संशोधन के बाद, जिसने जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया को बदल दिया और सरकार का प्रभाव बढ़ा दिया।

रिपोर्ट में कहा गया कि 2025 में अदालतों के कुछ अहम फैसलों ने लोकतांत्रिक दायरे को और सीमित कर दिया। इनमें वे फैसले शामिल हैं, जिनमें आम नागरिकों पर सैन्य अदालतों में मुकदमा चलाने की इजाजत दी गई और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को 2024 में मिली आरक्षित सीटों से वंचित कर दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों ने भी मानवाधिकार उल्लंघनों को बढ़ाया है। उग्रवाद और आतंकवाद-रोधी अभियानों का सबसे ज्यादा असर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में देखने को मिला, जहां आम लोगों और सुरक्षाबलों दोनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

रिपोर्ट में कहा गया कि जबरन गायब किए जाने, फर्जी मुठभेड़ों और सामूहिक सजा जैसे मामले जारी रहे। वहीं महिलाएं, बच्चे, धार्मिक अल्पसंख्यक और ट्रांसजेंडर समुदाय जैसे कमजोर वर्ग अब भी हिंसा और भेदभाव का सामना कर रहे हैं और उन्हें पर्याप्त न्याय नहीं मिल रहा।

खास तौर पर खदानों में काम करने वाले मजदूर और सफाई कर्मचारी भी हादसों के खतरे में रहते हैं, और उनकी सुरक्षा में सुधार के लिए ज्यादा प्रगति नहीं हुई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जलवायु से जुड़ी आपदाओं, खासकर पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में कई लोगों की जान ली और ढांचा भी बर्बाद हुआ। वहीं, सरकार की प्रतिक्रिया ज्यादातर तुरंत कार्रवाई तक सीमित रही, लंबी अवधि के समाधान पर कम ध्यान दिया गया।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Viral Video: बारात में भाभी ने अपने डांस से दिखाया तगड़ा जलवा, देवर की शादी में एनर्जी और एक्सप्रेशन से लूटी महफिल

देवर की शादी में भाभी के जोशीले डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उनके एक्सप्रेशन, आत्मविश्वास और एनर्जी ने पूरी बारात को झूमने पर मजबूर कर दिया. वीडियो को इंस्टा पर शेयर किया गया है, जो लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

इन क्रिकेटरों की वजह से आईपीएल में बैन होगी गर्लफ्रेंड की एंट्री! एक ने तो हद पार कर दी थी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर जल्द ही कुछ नई गाइडलाइन जारी कर सकता है. इस सीजन हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लगभग हर मैच के बाद स्पॉट किया जा रहा है, लेकिन बोर्ड अब इस चीज को लेकर कुछ जरूरी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है. Tue, 5 May 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

TVK Lead के बीच विजय का जलवा | #vijaythalapathy #tamilnaduelection2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T00:00:46+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास भारतीय जहाज क्यों तैनात? | INS Surat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T00:14:01+00:00

Assembly Election: Superstar Thalapathy Vijay की Tamil Nadu Politics में सबसे Dhurandhar Entry| TVK #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-05T00:01:07+00:00

Assam Election Result | असम में जीत के बाद Pawan Khera पर क्या बोले हिमंता ? | #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T23:55:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers