Sobha Q4 Results: रियल एस्टेट कंपनी का मुनाफा 124% बढ़ा, हर शेयर पर मिलेगा ₹6 डिविडेंड
Sobha Q4 Results: रियल एस्टेट कंपनी Sobha Ltd का मार्च तिमाही में मुनाफा 124% बढ़ा है। रेवेन्यू में भी तेज बढ़त रही और FY26 में रिकॉर्ड सेल्स दर्ज हुई। कंपनी ने ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।
असम में हिमंता की हैट्रिक, 126 में से 82 सीटों पर बीजेपी का कब्जा; कांग्रेस और AIUDF ढेर
Assam Assembly Election Results: असम की राजनीति में सोमवार को एक नया इतिहास रच गया है. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए सत्ता की हैट्रिक लगाई है. कुल 126 सीटों में से बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने विकास और सुरक्षा की राजनीति पर मुहर लगाई है. जल्द ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
सहयोगी दलों के साथ आंकड़ा 100 के पार
बीजेपी ने इस बार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है. बीजेपी ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसने 82 सीटों पर अपनी पकड़ बनाई. वहीं बीजेपी की सहयोगी पार्टी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इन सभी को मिलाकर एनडीए का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को राज्य में लगभग 40 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस महज 29 प्रतिशत पर सिमट गई है.
कांग्रेस और AIUDF को लगा बड़ा झटका
इस चुनाव में कांग्रेस और उसके गठबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. साल 2021 में कांग्रेस ने 29 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार वह 20 का आंकड़ा भी मुश्किल से छू पाई है. सबसे बुरा हाल बदरुद्दीन अजमल की पार्टी AIUDF का रहा है, जिसे केवल दो सीटों पर संतोष करना पड़ा. जानकारों का मानना है कि राज्य में हुए परिसीमन के कारण विपक्षी दलों के वोट बैंक पर बड़ा असर पड़ा है. मुस्लिम बहुल सीटों की संख्या कम होने और विकास योजनाओं के लाभार्थियों के बढ़ने से बीजेपी को सीधा फायदा मिला है.
दिग्गज नेताओं की जीत और हार
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी परंपरागत जालबुकबारी सीट से लगातार छठी बार जीत हासिल की है. उनके अलावा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री जैसे पीयूष हजारिका और रंजीत कुमार दास भी अपनी सीटें बचाने में सफल रहे. हालांकि, विपक्ष के लिए यह चुनाव किसी बुरे सपने जैसा रहा. कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव गोगोई और एजेपी के लुरिनज्योति गोगोई जैसे बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है. इस जीत के साथ ही अब असम में अगले पांच साल के लिए फिर से बीजेपी का शासन तय हो गया है.
यह भी पढ़ें: असम की इस सीट पर दल बदल का दांव हुआ सफल, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए प्रद्युत बोरदोलोई की शानदार जीत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation






















