Moto Pad 70 Launch: भारत आया 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी वाला धांसू लैपटॉप; ₹33,999 से शुरू है कीमत
Moto Pad 70 Launch: Motorola ने भारत में अपना नया मिड-रेंज Android टैबलेट Moto Pad 70 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। टैबलेट की खासियतों में 2.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 10,200mAh की बड़ी बैटरी और बॉक्स में मिलने वाला Moto Pen भी शामिल है। आइए अब इस डिवाइस के फीचर्स, कीमत और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से जानते हैं।
Moto Pad 70 में क्या खास है?
नए Moto Pad 70 में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल यानी 2.5K है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है और यह DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है।
डिजाइन की बात करें तो Moto Pad 70 की मोटाई 6.29mm है और इसका वजन 530 ग्राम है। इसे IP52 रेटिंग मिली है, यानी यह हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित है, लेकिन इसे पानी में डुबोना सुरक्षित नहीं है। टैबलेट को Pantone Sea Angel नाम के सिंगल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Dimensity 6400 प्रोसेसर और 256GB तक स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Moto Pad 70 में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM मिलती है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 2.2 के दो विकल्प दिए गए हैं। इसके अलावा टैबलेट में microSD कार्ड स्लॉट भी मिलता है, जिसके जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़े-ः ₹8,499 में लॉन्च हुआ Lava Smart 4: 5,000mAh बैटरी, Android 16 Go और 4G कनेक्टिविटी से है लैस, देखें फीचर्स
Android 16 और 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट
Moto Pad 70 आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर चलता है। Motorola ने दो बड़े Android OS अपडेट देने का वादा किया है, जिसके बाद टैबलेट को Android 18 तक अपडेट किया जाएगा। कंपनी 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट भी उपलब्ध कराएगी। टैबलेट में Motorola का Smart Connect फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स Windows PC और Motorola फोन के बीच फाइल शेयर करने के साथ स्क्रीन मिररिंग भी कर सकते हैं।
10,200mAh बैटरी और 68W चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए Moto Pad 70 में 10,200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी बॉक्स में 68W चार्जर भी दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 5G, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है।
Moto Pen के साथ आएगा टैबलेट
Moto Pad 70 के साथ बॉक्स में Moto Pen दिया गया है। यह स्टायलस 4,096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी, टिल्ट डिटेक्शन और पाम रिजेक्शन को सपोर्ट करता है। जो यूजर्स फिजिकल कीबोर्ड के साथ काम करना चाहते हैं, उनके लिए Motorola एक अलग से मैग्नेटिक कीबोर्ड कवर भी बेच रहा है। यह कवर pogo pins के जरिए टैबलेट से कनेक्ट होता है।
Moto Pad 70 की भारत में कीमत और उपलब्धता
Moto Pad 70 की बिक्री भारत में 15 अगस्त से शुरू होगी। इसे Flipkart, Motorola की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
- 128GB मॉडल: ₹33,999
- 256GB मॉडल: ₹36,999
टैबलेट को Pantone Sea Angel कलर में उपलब्ध कराया जाएगा।
वैभव सूर्यवंशी बॉल छोड़ने और डिफेंस की प्रैक्टिस कर रहे:राजस्थान रॉयल्स कैंप में दलीप ट्रॉफी की ट्रेनिंग की, 23 अगस्त को खेलेंगे मैच
वैभव सूर्यवंशी ने डोमेस्टिक रेड-बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है। वे अपनी IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के कैंप में ट्रेनिंग कर रहे हैं। मंगलवार को वैभव ने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे बॉल छोड़ने और डिफेंस की प्रैक्टिस करते नजर आए। इसके साथ उन्होंने अटैकिंग शॉट्स पर भी काम किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ प्रिपरेशन लिखा। 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलेंगे। उन्हें टीम का वाइस-कैप्टन बनाया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे। नागपुर में ट्रेनिंग कर रहे जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद वैभव ने तेजी से अपना फोकस रेड-बॉल क्रिकेट पर शिफ्ट किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, वे फिलहाल नागपुर में राजस्थान रॉयल्स के परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने अपने खिलाड़ियों के लिए 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया है। इस कैंप में वैभव के अलावा तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, रवि सिंह और सुशांत मिश्रा भी शामिल हैं। इनमें वैभव और तुषार देशपांडे दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे। तुषार वेस्ट जोन की टीम का हिस्सा होंगे। ईस्ट जोन की पूरी टीम ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और डेनिश दास। जिम्बाब्वे दौरे पर 151 रन बनाए, प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव का हालिया जिम्बाब्वे दौरा शानदार रहा। उन्होंने टी-20 सीरीज की 3 पारियों में 151 रन बनाए। उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 81 रन की रही। वैभव ने 15 साल 121 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। भारत के लिए 6 टी-20 में 193 रन वैभव अब तक भारत के लिए 6 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 है। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। इंग्लैंड दौरा उनके लिए जिम्बाब्वे की तुलना में मुश्किल रहा था। उन्होंने वहां तीन पारियां खेलीं, लेकिन एक बार भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके। भारत ने यह सीरीज 4-1 से गंवाई थी। 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू, सचिन-शेफाली का रिकॉर्ड तोड़ा वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया। इसके साथ ही वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए। वैभव ने पुरुष क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और महिला क्रिकेट में शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। सचिन ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू 16 साल 205 दिन की उम्र में किया था, जबकि शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। IPL 2026 में 776 रन, 5 बड़े अवॉर्ड जीते वैभव ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप मिली। इसके अलावा उन्होंने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेज के अवॉर्ड भी जीते। अंडर-19 वर्ल्ड कप में 439 रन, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट IPL से पहले भी वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 439 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वर्ल्ड कप फाइनल में भी वैभव ने रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। -------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज, जानिए 5 कारण 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकी है। सोमवार को अफगानिस्तान की टीम से उसका क्वालिफायर खेलना तय हो गया है। टीम ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-10 पर है। उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। लेकिन इन्हें जीतकर भी टीम टॉप-8 में नहीं आ सकेगी। पढ़ें पूरी खबर 2027 वनडे वर्ल्डकप के फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स नाराज; ICC पर अपमान का आरोप 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के नए फॉर्मट पर आपत्ति जताई है। दोनों बोर्ड ने ICC पर फैसले लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









