झारखंड में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज पर सियासत, सत्ता पक्ष का विपक्ष पर पलटवार-“राहुल गांधी जवाब दो” बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन
संसद के मानसून सत्र का ये अन्तिम सप्ताह चल रहा है दो दिन बाद 13 अगस्त को ये सत्र समाप्त हो जायेगा लेकिन पिछले तीन सप्ताह से जो तस्वीर मकर द्वार के सामने की दिखाई दे रही थी आज बदल गई। अभी तक यहाँ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ विपक्ष दिल्ली छात्र आंदोलन और राम मंदिर दान चोरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर गृह मंत्री से जवाब मांग रहे थे लेकिन आज सबकुछ पलट गया आज सत्ता पक्ष ने मकर द्वार पर “राहुल गांधी जवाब दो” लिखे बैनर और पोस्टर को लेकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पिछले तीन सप्ताहों की की तरह ही आज भी अमित शाह जवाब दो लिखा बैनर और राम मंदिर दान चोरी के मुद्दे लिखे पोस्टर को लेकर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा लेकिन वे तब चौक गए भाजपा के नेतृत्व में NDA के सांसद भी वहां प्रदर्शन करने पहुंच गए, सांसदों के हाथ में एक बड़ा सा बैनर था, पोस्टर थे जिस पर राहुल गांधी जवाब दो लिखा हुआ था, सत्ता पक्ष राहुल गांधी पर जवाब देने से बचने के आरोप लगा रहे थे।
नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को संसद घेराव के समय दिल्ली पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, इस मुद्दे को लेकर संसद विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा है अमित शाह सदन में नहीं आ रहे विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा, सदन में कोई काम नहीं हो पा रहा, बैठकें स्थगित हो रही हैं कई बिल अटके पड़े हैं इस बीच झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान विधान सभा घेराव करने जा रहे विद्यार्थियों पर पुलिस ने बर्बरता की, लाठीचार्ज किया, आंसू गैस वाटर कैनन छोड़ी जिसपर विपक्ष का रुख देखकर सत्ता पक्ष हमलवार हो गया है।
भाजपा का हमला, झारखंड पर विपक्ष की आँखें बंद क्यों
भाजपा ने एनडीए घटक दलों के साथ आज मकर द्वार पर प्रदर्शन किया और कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दलों पर निशाना साधा, झारखंड में विद्यार्थियों के साथ हुई पुलिस बर्बरता पर विपक्षी नेताओं की चुप्पी, एक पखवाड़े से अधिक समाया से चल रहे आंदोलन से बनाई गई दूरी को लेकर आज सत्ता पक्ष ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया, भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस और उनके सहयोगियों को दिल्ली में पुलिस बर्बरता दिखाई दी लेकिन झारखंड के विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता पर आँखें बंद हो गई , यानि विपक्ष ने नेताओं विद्यार्थीं आंदोलन में भी राजनीति तलाश रहे हैं।
राहुल गांधी की दोहरी नीति देश देख रहा है
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा अमित शाह जवाब देंगे लेकिन राहुल गांधी भागना मत, उन्होंने कहा झारखंड में छात्रों पर ही अत्याचार पर राहुल गांधी को जवाब देना होगा, साक्षी महाराज ने कहा जब अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार तो विपक्ष चर्चा नहीं चाहता भाग रहा है, उनकी जंतर मंतर के लिए सोच अलग है और झारखंड के लिए अलग है ये विपक्ष का चरित्र है, तरुण चुघ ने कहा ये दोहरा मापदंड है राहुल गांधी सदन से भी भाग रहे हैं और झारखंड इमं बच्चों पर हुए अत्याचार पर चुप है देश उनकी दोहरी नीति को देख रहा है।
‘मेरे पंजाब को बख्श दो’… हरभजन सिंह की पोस्ट पर पंजाब पुलिस ने दिया रिएक्शन
हरभजन सिंह ने क्रिकेट को छोड़कर भले ही राजनीति की राह पकड़ ली हो लेकिन आज भी लोगों उन्हें राजनेता से ज्यादा क्रिकेट सेलिब्रिटी के रूप में पहचानते हैं। अक्सर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए किसी न किसी मुद्दे पर चर्चा करते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में उन्होंने दो नशे में धुत लड़कों का वीडियो शेयर किया था, जो स्टैच्यू बने हुए थे।
हरभजन ने जब यह वीडियो शेयर किया था तो देखते ही देखते ये इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था मेरे पंजाब को बख्श दो। इसके बाद इंटरनेट पर एक बार फिर पंजाब और नशे की बात शुरू हो गई थी। लेकिन अब इस पर पंजाब पुलिस का रिएक्शन देखने को मिला है और उन्होंने इस वीडियो के पंजाब के होने के दावे को पूरी तरह से नकार दिया है।
वीडियो में क्या?
जो वीडियो हरभजन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उसमें दो लोग अटके हुए किसी स्टैच्यू की तरह दिखाई दे रहे हैं। ऐसा कर अक्सर नशीले पदार्थ की वजह से हो सकता है। यह एक ऐसा नशा है जो इंसान को बिल्कुल थाम देता है। इसके असर से शरीर आगे की तरफ झुक जाता है संतुलन बिगड़ जाता है और रिएक्शन स्लो हो जाते हैं। हरभजन ने इसे शेयर करते हुए पंजाब का बताया था।
क्या बोले हरभजन सिंह
इस वीडियो को शेयर करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा ‘मेरे दोस्त, हमारे पंजाब को बुरी नजर लग गई है। सरकार ने पंजाब और यहां के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। ये सब देखकर रोना आता है। मेरे पंजाब को माफ कर दो पंजाब को बख्श दो। यह पंजाब को कहां ले आए हैं? पंजाब कभी अपनी हिम्मत, बहादुरी और तरक्की के लिए जाना जाता था। आज उसी की युवा नशे की गिरफ्त में हैं।’ आगे उन्होंने लिखा ‘अभी भी वक्त है, मेरे पंजाब को बचा लो, पंजाब के युवाओं को बचा लो।’
ਨਜ਼ਰ ਲੱਗ ਗਈ ਯਾਰ ਸਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ… ????
ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀ ਹਾਲ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ। ਰੋਣਾ ਆਉਂਦਾ ਏ ਇਹ ਸਭ ਦੇਖ ਕੇ। ????
ਬਖ਼ਸ਼ ਦਿਓ ਮੇਰੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ… ਮਾਫ਼ ਕਰੋ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ। ????
ਕਿੱਥੇ ਲੈ ਆਏ ਓ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ?
ਜਿਹੜਾ ਪੰਜਾਬ ਕਦੇ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ, ਹਿੰਮਤ ਤੇ ਬਹਾਦਰੀ ਲਈ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਸੀ, ਅੱਜ ਉਸੇ ਪੰਜਾਬ… pic.twitter.com/RAp3aYy0i2— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 10, 2026
पंजाब पुलिस ने दिया रिएक्शन
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पंजाब पुलिस ने इस पर तुरंत रिएक्शन दिया। पुलिस ने लिखा कि ‘जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह राजस्थान के श्रीगंगानगर का है। पंजाब का नहीं है और उसका पंजाब पुलिस से कोई लेना देना नहीं है। केवल पंजाबी ऑडियो ट्रैक होने से कोई घटना पंजाब की नहीं बन जाती। हम यूजर्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स से गुजारिश करते हैं कि वह गुमराह करने वाली जानकारी पोस्ट करने या पंजाब पुलिस को टैग करने से पहले तथ्यों और जगह की पुष्टि कर लें। कोई भी चीज समझदारी से शेयर करना जरूरी है।’
The video being circulated is from Sri Ganganagar, Rajasthan—not Punjab—and has no connection with Punjab Police.
A Punjabi audio track does not make an incident a Punjab incident.
We urge users and social media accounts to verify the facts and location before posting… https://t.co/bNHwjXVXsC
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 10, 2026
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
हरभजन की पोस्ट पर आए पंजाब पुलिस के रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर भज्जी गलत हैं तो उन पर लीगल एक्शन लेना चाहिए। वहीं कुछ लोग यह बोल रहे हैं कि क्या पंजाब में ड्रग्स बिल्कुल नहीं हो रहा है, सब झूठ है। एक यूजर ने पूछा कि क्या पंजाब में ड्रग्स और कार्टेल की कोई बड़ी समस्या नहीं है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









