Responsive Scrollable Menu

15 साल की उम्र में ही 5 बड़ी ब्रांड्स से जुड़ चुके हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए कितनी हो गई है नेट वर्थ

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक्शन में देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब वैभव अगली बार 23 अगस्त से एक्शन में दिखेंगे, जहां वह दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलते नजर आएंगे. इस खिलाड़ी ने 15 साल की उम्र में अपने नाम का लोहा मनवाया है और उनकी ब्रांड वैल्यू भी वक्त के साथ बढ़ रही है. जी हां, छोटी उम्र में ही कई ब्रांड्स हैं, जो सूर्यवंशी के साथ जुड़ चुकी हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 5 ब्रांड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें वैभव सूर्यवंशी एंडॉर्स करते हैं.

वैभव सूर्यवंशी 5 बड़ी ब्रांड्स को कर रहे हैं एंडॉर्स

15 साल की उम्र में बल्ले से दम दिखाने वाले वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू वक्त के साथ बढ़ रही है. वह 5 बड़ी ब्रांड्स के साथ जुड़ चुके हैं. वैभव SS Bats, Complan, Google Pay, Red Bull जैसी ब्रांड्स से जुड़ चुके हैं. इसमें से आपने कॉम्प्लैन और गूगल पे के विज्ञापन में तो वैभव को देखा भी होगा. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, किरण राव के निर्देशन में बने अप्रैल 2026 के Google Pay कमर्शियल में नज़र आए हैं. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी "थोड़ा प्लान, थोड़ा कॉम्प्लान" अभियान में अभिनय करने वाले कॉम्प्लान के ब्रांड एंबेसडर हैं.

रिपोर्ट्स की मानें, तो क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने रेड बुल के साथ एक एंडोर्समेंट डील साइन की है, जिसकी सालाना कीमत कथित तौर पर 1 करोड़ से 2 करोड़ के बीच है.

कितनी है वैभव सूर्यवंशी की नेट वर्थ?

स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब मैदान पर उतरते हैं, तो गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बन जाते हैं और दर्शकों को खूब रोमांचित करते हैं. जैसे-जैसे क्रिकेट में वैभव का कदम बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उनकी नेट वर्थ भी बढ़ती जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 15 साल के इस खिलाड़ी की नेट वर्थ 7 से 10 करोड़ के बीच है. आपको बता दें, वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये में अपने साथ 2025 में जोड़ा था. ऐसे में उनकी 2 साल की आईपीएल सैलरी ही 2 करोड़ 20 लाख रुपये है. फिर मैच फीस, रिवॉर्ड्स और ब्रांड्स एंडॉर्मेंट से भी मोटी कमाई कर रहे हैं.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा है वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 17.25 के औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है. उनके बल्ले से 29 चौके और 6 छक्के निकले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 2 कैच भी लपके हैं.

अगली बार कब और कहां खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?

23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत होने वाली है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने का मौका मिलने वाला है. 6 टीमों वाले इस घरेलू टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है और इस टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है. ऐसे में अब वैभव अगली बार ईस्ट जोन की ओर से मैदान पर उतरेंगे और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की क्लास लगाते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: 'मैं वही गलती दोबारा नहीं दोहराऊंगा...' भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या कहा?

Continue reading on the app

38 लाख छात्रों को होगा फायदा, 7800 प्राइवेट स्कूलों को लेकर आ रहा नया कानून, पंजाब में दो विधेयक बनेंगे मील का पत्थर

पंजाब में 7800 प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले 38 लाख छात्रों के लिए नया कानून आ रहा है. पंजाब व‍िधानसभा में दो महत्‍वपूर्ण विधेयक पारित हुए हैं ज‍िनमें आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सरकारी अनुबंध पर लाना और निजी स्कूलों की फीस वृद्धि 5% तक सीमित करना शाम‍िल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने पुलिस को बताई आपबीती

Abishek Porel IPL Cricketer Arrest News: शिकायतकर्ता मेडिकल छात्रा ने अभिषेक पोरेल पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट समेत जानलेवा धमकी का भी आरोप लगाया है. पोरेल ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था, लेकिन कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस को ये गिरफ्तारी करनी पड़ी. Tue, 11 Aug 2026 14:54:23 +0530

  Videos
See all

World Lion Day: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, भारत में तेजी से बढ़ रही एशियाई शेरों की आबादी! Gir National #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:45:21+00:00

उत्तराखंड के Chamoli में भारी बारिश से तमक नाले का पुल बहा,Dehradun में हाई एलर्ट! Uttarakhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:41:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers