Responsive Scrollable Menu

खाना खाने के बाद क्यों आने लगती है नींद? दोपहर की सुस्ती के पीछे ये हैं बड़े कारण

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दोपहर का भोजन करने के बाद कई लोगों को सुस्ती, थकान और नींद महसूस होने लगती है। काम के दौरान एकाग्रता कम हो जाती है और शरीर आराम मांगने लगता है। खासकर ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने वालों के लिए यह समस्या आम है। दरअसल, रात की नींद की गुणवत्ता, दोपहर के भोजन की मात्रा और खाने में शामिल पोषक तत्व मिलकर यह तय करते हैं कि भोजन के बाद शरीर कितना ऊर्जावान या सुस्त महसूस करेगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, शरीर में जागने और सोने का एक तय चक्र चलता रहता है। दिन के शुरुआती हिस्से में जहां जागरूकता ज्यादा रहती है, वहीं दोपहर के आसपास शरीर की सतर्कता में कमी आ जाती है। यही वजह है कि कुछ लोगों को बिना खाना खाए भी दोपहर में सुस्ती महसूस होती है। भोजन इस समय होने वाले बदलाव को महसूस कराता है और इस वजह से दोपहर के खाने के बाद ज्यादा नींद आती है।

जब कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाना खा लेता है, तो शरीर को उसे पचाने के लिए कई प्रक्रियाएं तेज करनी पड़ती हैं। ऐसे में खाने के बाद थकान या भारीपन ज्यादा महसूस हो सकता है। बहुत ज्यादा वसा या कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन भी कुछ लोगों में भोजन के बाद सुस्ती से जुड़ा पाया गया है।

अब सवाल ये उठा है कि खाना पेट में जाते ही शरीर में क्या होता है? जैसे ही खाना पेट में पहुंचता है। शरीर उसे पचाने का काम शुरू कर देता है। इस दौरान खून में शर्करा और दूसरे पोषक तत्वों का स्तर बदलता है। शरीर में कई तरह के संकेत भी बनने लगते हैं, जो भूख, पाचन और जागने की स्थिति से जुड़े होते हैं। इन बदलावों का असर दिमाग की काम करने की गति पर भी पड़ता है। इसी वजह से भोजन के बाद कुछ लोगों को आराम करने का मन करता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक खाने के बाद आने वाली नींद किसी एक कारण से नहीं, बल्कि शरीर में एक साथ होने वाले कई बदलावों का नतीजा हो सकती है।

दोपहर के खाने के बाद नींद आने की एक बड़ी वजह रात की खराब या कम नींद भी हो सकती है। जब हम रात में पर्याप्त आराम नहीं करते, तो अगले दिन शरीर में नींद की जरूरत ज्यादा बनी रहती है। ऐसे में दोपहर का वह समय, जब शरीर की चुस्ती पहले से थोड़ी कम होती है, नींद को और बढ़ा सकता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को रोज दोपहर में बहुत ज्यादा नींद आती है, तो उसे अपनी रात की नींद पर भी ध्यान देना चाहिए।

दोपहर में बहुत ज्यादा खाना खाने के बजाय उतना ही खाना बेहतर है, जितना शरीर को जरूरत हो। खाने में दाल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करना अच्छा विकल्प है।

कभी-कभार खाना खाने के बाद नींद या हल्की सुस्ती आना सामान्य हो सकता है लेकिन अगर रोज बहुत ज्यादा नींद आती है या इसके साथ चक्कर, कमजोरी और बहुत ज्यादा थकान जैसी परेशानी भी रहती है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार दिन में ज्यादा नींद आने के पीछे नींद से जुड़ी परेशानी, खून की कमी, थायरॉयड या शरीर में शर्करा से जुड़ी दिक्कत जैसे कारण भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच और सलाह लेना बेहतर है।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

छात्रों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं, रोजगार चाहते है नौजवान- मायावती

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर सवाल उठाए. मायावती नहीं कहा कि GEN-Z अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित है. कांग्रेस छात्रों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है. छात्र और नौजवान रोजगार चाहते है. 

 

Continue reading on the app

  Sports

चेहरे पर टेंशन, माहौल गर्म....प्रैक्टिस सेशन में शुभमन गिल और गौतम गंभीर के बीच क्या हुआ?

Gautam Gambhir Shubman Gill: 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की एक तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है. गिल और गंभीर के बीच किसी मुद्दे पर सीरियस बातचीत हो रही है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि आखिर दोनों किस टॉपिक पर चर्चा कर रहे होंगे. Tue, 11 Aug 2026 13:25:50 +0530

  Videos
See all

Meta News : भ्रामक कंटेंट को लेकर META पर सरकार का ऐक्शन | Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:45:33+00:00

रिसेप्शन में PM मोदी से मिले युवा किसान मिथिलेश देसाई! #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T08:46:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers