Responsive Scrollable Menu

IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में 244 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यह IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज है। मौजूदा सीजन में 10वीं बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ है। यह IPL के एक सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड है। पिछले सीजन में 9 बार 200 या इससे ज्यादा का टारगेट चेज हुआ था। मुंबई के ओपनर रायन रिकेल्टन ने 44 बॉल पर शतक लगाया। यह मुंबई के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। पढ़िए मुंबई-हैदराबाद मैच में बने ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड और मोमेंट्स… सबसे पहले 7 रिकॉर्ड 1. हैदराबाद ने IPL का चौथा सबसे बड़ा रनचेज किया सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 244 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। हाईएस्ट रनचेज का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। उन्होंने इसी साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों टारगेट हासिल किया था। 2. IPL 2026 में टूटा 200+ रन चेज का रिकॉर्ड इस सीजन में अब तक 10 बार 200+ का टारगेट चेज हो चुका है, जो एक सीजन में सबसे ज्यादा है। पिछला रिकॉर्ड 2025 में बना था, जब 9 बार 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल किया गया था। 3. रिकेल्टन ने मुंबई के लिए सबसे तेज शतक जड़ा वानखेड़े स्टेडियम में रायन रिकेल्टन ने 44 गेंद पर शतक लगाया। यह मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे तेज शतक है। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ा। दोनों ने 45-45 गेंदों में अपने शतक पूरे किए थे। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, जबकि तिलक ने इसी साल गुजरात के खिलाफ शतक लगाया था। 4. MI ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी आजमाए IPL 2026 में मुंबई इंडियंस ने सही कॉम्बिनेशन की तलाश में सबसे ज्यादा प्रयोग किए हैं। टीम अब तक अपने स्क्वॉड के 22 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार चुकी है, जो इस सीजन में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में 19-19 खिलाड़ियों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 5. रिकेल्टन ने जयसूर्या का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा रिकेल्टन ने हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 123 रन बनाए। वे मुंबई इंडियंस के लिए एक पारी में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रिकेल्टन ने सनथ जयसूर्या के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। जयसूर्या ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 114* रन बनाए थे। इस लिस्ट में क्विंटन डिकॉक (112*) तीसरे और रोहित शर्मा (109*) चौथे स्थान पर हैं। 6. मुंबई इंडियंस का IPL में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 243/5 का स्कोर बनाया। जोकि IPL इतिहास में मुंबई का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली के खिलाफ 2024 में बना 247/9 टीम का हाईएस्ट स्कोर है। 2024 में ही हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने 246/5 का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 7. अभिषेक-हेड ने 6वीं बार शतकीय साझेदारी की हैदराबाद की ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने मुंबई के खिलाफ 123 रन की ओपनिंग साझेदारी की। उन्होंने IPL में छठवीं बार पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसके नाम 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड है। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स… 1. मुंबई इंडियंस काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर ग्राउंड पर उतरी। मैच से पहले फ्रेंचाइजी ने बताया कि सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की बेटी का निधन हो गया है। टीम ने बयान में कहा- ‘टीम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।’ 2. नीतीश रेड्डी ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज नीतीश रेड्डी ने मैच में अपने स्पेल की शुरुआत विकेट के साथ की। उन्होंने पहली गेंद पर ही विल जैक्स को कैच आउट कराया। रेड्डी की सटीक लाइन और लेंथ ने बल्लेबाज को गलती करने पर मजबूर किया और टीम को सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ ही उन्होंने मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। 3. रिकेल्टन ने सेंचुरी को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिकेल्टन ने सिंगल लेकर IPL का अपना पहला शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट निकालकर बैट पर रखा और हवा में लहराया। 4. प्रफुल्ल ने हाथ से स्टंप गिराया, गेंद नीचे रह गई मुंबई की पारी के दौरान हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी गेंद पर ही रनआउट का मौका गंवा दिया। ओवर की चौथी गेंद उन्होंने रॉबिन मिंज को लो फुल टॉस डाली। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनार लेकर पैड से टकराई और वहीं रुक गई। बल्लेबाज सिंगल के लिए दौड़े। प्रफुल्ल ने गेंद बिना कलेक्ट किए, हाथ से ही स्टंप बिखेर दी और रायन रिकेल्टन बाल-बाल बच गए। 5. नमन धीर ने ट्रैविस हेड के तीन कैच छोड़े हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड को मुंबई के खिलाफ जीवनदान मिले। दोनों ही मौकों पर फील्डर नमन धीर थे। पहला मौका तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मिला। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर नमन से बाउंड्री लाइन पर कैच छूट गया। 5वें ओवर में गजनफर की तीसरी गेंद पर नमन से फिर कैच छूटा और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चार रन के लिए चली गई। 7वें ओवर में अश्वनी कुमार की तीसरी गेंद पर कैच छूटा। नमन गेंद लेकर बाउंड्री लाइन के बाहर चले गए और हेड को छक्का मिल गया। दो बार नमन बाउंड्री लाइन से काफी अंदर खड़े थे। 6. गजनफर ने लगातार गेंद पर अभिषेक-ईशान को आउट किया हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर में मुंबई के गेंदबाज अल्लाह गजनफर ने 2 विकेट चटकाए। चौथी गेंद पर पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगली ही गेंद पर गजनफर ने क्रीज पर आए ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर दिया। 7. सलील ने तीन बाउंड्री लगा हैदराबाद को जिताया दूसरी पारी के 19वें ओवर में हैदराबाद के सलील अरोरा ने छक्के के साथ टीम को मैच जिताया। उन्होंने हार्दिक पंड्या के ओवर में पहली बॉल पर चौका लगाया। इसके बाद दूसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर मैच उन्होंने अपनी टीम के नाम किया। ----------------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मुंबई IPL सीजन में छठा मैच हारी:हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, हेड-क्लासन की फिफ्टी; रिकेल्टन का शतक बेकार मुंबई इंडियंस को IPL के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। उसे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया। मुंबई वानखेड़े में लगातार चौथा मैच हारी है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में लगातार 5वां मैच जीता है। पूरी खबर IPL में आज गुजरात vs बेंगलुरु:सीजन में दूसरी बार आमना-सामना, रॉयल की नजरें टेबल टॉपर बनने पर IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

निशांत सिंधु बोले- गुजरात टाइटंस का माहौल परिवार जैसा:गिल से काफी सीखता हूं, धोनी से दबाव के समय शांत रहना सीखा

गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर निशांत सिंधु ने कहा कि टीम का माहौल बिल्कुल परिवार जैसा है, जहां हर खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि युवा कप्तान शुभमन गिल से वह मैच की तैयारी और अनुशासन को लेकर काफी कुछ सीखते हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से उन्होंने दबाव के समय शांत रहकर फैसले लेना सीखा। निशांत ने अपनी क्रिकेट यात्रा, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत और परिवार के समर्थन को लेकर भी खुलकर बात की। सवाल: गुजरात टाइटंस जैसी टीम का हिस्सा बनने पर कैसा लगा, जिसने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था? निशांत: ऐसी टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। यहां का माहौल परिवार जैसा है। मैंने पहले भी इस टीम के बारे में काफी अच्छी बातें सुनी थीं। सवाल: आप एक ऑलराउंडर हैं। वॉशिंगटन सुंदर से कितना सीखने को मिलता है? निशांत: उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। वह भी ऑलराउंडर हैं और मैं भी। हम मैच और बल्लेबाजी को लेकर काफी चर्चा करते हैं। सवाल: 2022 में आपने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया। उस जीत का अनुभव कैसा रहा? निशांत: हमने 2019 से ही साथ खेलना शुरू कर दिया था। चैलेंजर ट्रॉफी और एशिया कप भी साथ जीते थे। हमारी टीम की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। इसलिए वर्ल्ड कप में हमें एक-दूसरे को समझने में आसानी हुई। हमने पहले कई टीमों के खिलाफ खेला था, इसलिए उनके बारे में अच्छी जानकारी थी। सवाल: शुभमन गिल काफी युवा कप्तान हैं। उनकी लीडरशिप से क्या सीखते हैं? निशांत: इतनी कम उम्र में उन्होंने खुद को काफी मैच्योर किया है। वह भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। मैं उनके रूटीन और मैच से पहले की तैयारी को ध्यान से देखता हूं और उनसे काफी सीखता हूं। सवाल: आपके पिता शिक्षक और बॉक्सर रहे हैं। आपकी शुरुआती क्रिकेट यात्रा में उनका कितना योगदान रहा? निशांत: बचपन से ही उन्होंने हमारा बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने कभी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं डाला। मेरे पिता खुद बॉक्सिंग करते थे और चाहते थे कि मैं खेलों में आगे बढ़ूं। बचपन से ही उन्होंने मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। सवाल: आपने एमएस धोनी से सबसे बड़ी क्या सीख ली? दबाव को कैसे संभालते हैं? निशांत: मैंने उनसे मेहनत और अनुशासन सीखा। दबाव के समय शांत रहना और अपने खेल पर फोकस करना सबसे जरूरी होता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: हैदराबाद नंबर-1 तो दूसरे पर पंजाब, छक्के जड़ने के मामले में ऐसा है हर टीम का हाल

IPL 2026 सीजन में खूब छक्के लगे हैं और पिछले सीजन के सभी रिकॉर्ड टूटते हुए दिख रहे हैं. बल्लेबाजों में कौन आगे, कौन पीछे चल रहा है ये तो सबको पता है लेकिन 10 टीमों में कौन पहले और कौन आखिरी स्थान पर है, वो यहां देखिए. Mon, 04 May 2026 06:01:50 +0530

  Videos
See all

Haryana के CM Nayab Singh Saini का Congress पर बड़ा प्रहार | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T00:39:52+00:00

Hydrogen Train In India:चीन-जर्मनी को टक्कर देगी Indian हाइड्रोजन ट्रेन #latestnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T00:35:04+00:00

Pramod Krishnam ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात | Hindi news Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T00:40:55+00:00

Hydrogen Train In India:हाइड्रोजन ट्रेन के बारे में जानें #latestnews #ytshortsfeed #topnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-04T00:38:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers