Dainik Rashifal, 4th May 2026: शिव कृपा से कन्या समेत 5 राशियों को नौकरी व व्यापार में मिलेंगे शुभ फल, मेष समेत 4 राशि वाले सेहत का रखें ध्यान! पढ़ें आज का राशिफल
Today Horoscope 4th May 2026: आज सोमवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार तो सूर्य मेष राशि में रहने वाला हैं. ग्रह-नक्षत्र के विचित्र संयोग से आज का दिन वृषभ, कन्या समेत 6 राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है. इन राशियों को नौकरी व व्यापार में सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी. वहीं मेष, तुला समेत 4 राशियों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें आज का राशिफल और हर राशि के लिए सोमवार के खास उपाय.
Hormuz Crisis: भारत का LPG टैंकर ‘सर्व शक्ति’ नाकेबंदी तोड़कर निकला, जल्द विशाखापट्टनम पहुंचेगा
होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव और अमेरिकी नौसैनिक प्रतिबंधों के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से जुड़ा एलपीजी टैंकर ‘सर्व शक्ति’ इस रणनीतिक मार्ग को सफलतापूर्वक पार कर ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ गया है। नाकेबंदी के बाद यह एक दुर्लभ घटना मानी जा रही है, क्योंकि इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही लगभग शून्य हो गई थी।
बड़ा गैस वाहक है ‘सर्व शक्ति’
‘सर्व शक्ति’ एक बहुत बड़ा गैस वाहक (VLGC) है, जो करीब 45,000 टन एलपीजी लेकर जा रहा है। यह जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित होता है और इसमें भारतीय चालक दल मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार, यह जहाज ईरान के लारक और कैश्म द्वीपों के पास से होकर गुजरा, जो इस क्षेत्र के सबसे संवेदनशील इलाके माने जाते हैं। इसके 13 मई को विशाखापट्टनम पहुंचने की संभावना है।
IOC से जुड़ा कार्गो
ब्लूमबर्ग द्वारा देखे गए शिपिंग दस्तावेजों के अनुसार, इस कार्गो का खरीदार Indian Oil Corporation (IOC) है। हालांकि कंपनी ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब भारत में एलपीजी सप्लाई पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
सप्लाई पर दबाव, बढ़ी चिंता
देश के कई हिस्सों में एलपीजी की कमी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता है। ऐसे में सरकार ने एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए बंदरगाहों को निर्देश दिए हैं कि इन जहाजों को प्राथमिकता से क्लियर किया जाए।
फायरिंग के बाद सीमित हुई आवाजाही
फरवरी के अंत में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। इसके बाद ईरान ने कुछ समय के लिए मार्ग खोलने का संकेत दिया, लेकिन बाद में गुजरने वाले जहाजों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आईं, जिससे कई जहाजों को लौटना पड़ा। तभी से इस मार्ग पर आवाजाही बेहद सीमित बनी हुई है।
भारत की कूटनीतिक सफलता
इस संकट के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर प्रयास करते हुए अब तक आठ एलपीजी जहाजों को सुरक्षित रूप से इस मार्ग से पार कराया है। ‘सर्व शक्ति’ की सफल यात्रा को इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।




Haribhoomi


















