Amazon Great Freedom Sale 2026: ₹50 हजार से कम में मिल रहे ये प्रीमियम फोन, iQOO से OnePlus तक पर बंपर डील
Amazon Great Freedom Sale 2026 शुरू हो चुकी है। सेल के दौरान Amazon पर अलग-अलग कैटेगरी के कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। इनमें स्मार्टफोन खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अगर आपका बजट ₹50,000 तक है, तो इस सेल में कई प्रीमियम स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हम यहां Amazon Great Freedom Sale 2026 के दौरान ₹50,000 से कम कीमत में उपलब्ध कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन डील्स के बारे में बता रहे हैं।
iQOO 15R का ऑफर प्राइस
iQOO 15R में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,600mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Amazon Great Freedom Sale 2026 में iQOO 15R की प्रभावी कीमत ₹49,999 है।
OnePlus 13s पर बंपर ऑफर
OnePlus 13s में 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन में Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid का सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इसमें 5,850mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़े-ः ₹8,499 में लॉन्च हुआ Lava Smart 4: 5,000mAh बैटरी, Android 16 Go और 4G कनेक्टिविटी से है लैस, देखें फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 13s में 50MP का मेन कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Amazon Great Freedom Sale 2026 में OnePlus 13s को ₹49,999 की डिस्काउंटेड कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Nothing Phone 3 का डिस्काउंट प्राइस
Nothing Phone 3 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन में 5,500mAh की बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Amazon Great Freedom Sale 2026 में Nothing Phone 3 की प्रभावी कीमत ₹49,749 है।
₹50,000 के बजट में कौन-सा फोन खरीदें?
अगर आप Amazon Great Freedom Sale 2026 में ₹50,000 तक का स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो iQOO 15R, OnePlus 13s और Nothing Phone 3 तीनों ही दमदार विकल्प हैं। iQOO 15R बड़ी बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि OnePlus 13s में फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है। वहीं, Nothing Phone 3 अपने कैमरा सेटअप और अलग डिजाइन के लिए एक विकल्प हो सकता है।
अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट पनीर, जानें बनाने का आसान तरीका!
How To Make Restaurant-Style Soft Paneer : अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा मुलायम पनीर बनाना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों से ताज़ा, नरम और स्वादिष्ट पनीर तैयार कर सकते हैं. घर पर बने पनीर का इस्तेमाल नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक, कई तरह की डिशेज़ में किया जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18










