24 साल बाद छोटे पर्दे पर होगी माधुरी दीक्षित की वापसी, इस रियलिटी शो में आएंगी नजर
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित ने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी अदाओं का जादू बिखेरा है। फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार हो या छोटे पर्दे पर आने वाले शो सभी में दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया है। अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
माधुरी दीक्षित 24 साल बाद छोटे पर्दे पर होस्ट के तौर पर वापसी करने जा रही हैं। एक अपकमिंग रियलिटी शो का ऐलान किया गया है। एक्ट्रेस इसी को होस्ट करने वाली हैं। चलिए जान लेते हैं कि कौन सा शो है जिसके जरिए एक्ट्रेस की छोटे पर्दे पर री-एंट्री हो रही है।
माधुरी दीक्षित की छोटे पर्दे पर वापसी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को होस्ट के तौर पर बहुत सालों से हिंदी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट करते हुए देखा जा रहा है। उनकी मेजबानी इस शो में चार चांद लगाने का काम करती है। अब माधुरी दीक्षित इस शो के मराठी वर्जन ‘कौन होणार करोड़पति’ को होस्ट करती हुई दिखाई देने वाली हैं। ‘आता खेल बदलणार’ स्लोगन के साथ इस शो को जमकर प्रमोट किया जा रहा है। ये सोनी टीवी और सोनी लिव पर जल्द शुरू किया जाने वाला है। बता दें कि इसके पहले साल 2002 में माधुरी को मैच मेकिंग शो ‘कहीं ना कहीं कोई है’ होस्ट देखा गया था। इसके अलावा उन्हें डांस दीवाने और झलक दिखला जा जैसे डांसिग रियालिटी शो में जज पैनल का हिस्सा बनते हुए भी देखा गया।
जे कधीही घडलं नाही ते घडणार…
महाराष्ट्राच्या घराघरांत चर्चा रंगणार…
कारण आता खेळ बदलणार…!सुरू होत आहे…
‘कोण होणार करोडपती’…
लवकरच…
फक्त सोनी मराठी वाहिनीवर…!( Sony Marathi, Kon Honaar Crorepati, Aata Khel Badalnar, आता खेळ बदलणार, कोण होणार करोडपती )… pic.twitter.com/mFJGRjrdrk
— Sony मराठी (@sonymarathitv) August 10, 2026
बहुत खुश हैं माधुरी
माधुरी दीक्षित का कहना है कि ‘इस शो का हिस्सा बनने के बाद वह काफी सम्मानित महसूस कर रही है क्योंकि यह लोगों को ज्ञान पाने और दृढ़ संकल्प करने के लिए प्रेरित करता है। यह मेरे लिए जिज्ञासा, उम्मीद, आकांक्षा, बड़े सपने देखने की हिम्मत का प्रतीक है। मैं प्रतिभागियों से मिलने, उनकी असाधारण कहानियों को सुनने और हॉट सीट पर उनके सपनों को साकार होता देखने के लिए उत्साहित हूं।’
एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट
माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो बड़े पर्दे के अलावा वो डिजिटल दुनिया में भी एक्टिव हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज की बात की जाए तो वो जियो हॉटस्टार पर ‘मिसेज देशपांडे सीजन 2’ में नजर आएंगी। आखिरी बार उन्हें नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘मां बहन’ में देखा गया था।
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में सौरव जोशी का उड़ा मजाक, समय रैना बोलें- 'शादी नहीं चली तो तलाक से व्लॉग बनाओगे'
Samaya Raina Mocks Sourav Joshi: कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' आए दिन चर्चा में रहता है. हाल ही में समय ने यूट्यूब पर शो का नया एपिसोड रिलीज किया. हालांकि, इस एपिसोड को सिर्फ चैनल के मेंबर्स ही देख सकते हैं. इस बार शो में हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa), रैपर बादशाह (Badshah) और यूट्यूबर सौरव जोशी (Sourav Joshi) पहुंचे थे. समय ने हर बार कि तरह इस बार भी सबका मजाक बनाया. लेकिन सौरब जोशी को लेकर तो समय ने हद ही पार कर दी. चलिए जानते हैं.
समय ने सौरव की शादी को लेकर क्या कहा?
समय रैना ने शो की शुरुआत में एक-एक करके सबसे पेनल वालों का स्वागत किया. फिर जब सौरव की बारी आई तो समय ने कहा- 'सौरव भाई, आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई, आपकी शादी हुई है, नई-नई, इतनी कम उम्र में अपनी शादी की, उम्मीद करता हूं चलेगी.' इसके बाद समय ने बादशाह की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहा- 'नहीं, सबकी नहीं चलती।. बता दें कि बादशाह की पहली शादी तलाक के बाद खत्म हो गई थी और पिछले कुछ समय से वो अपनी कथित दूसरी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं.
Samay Raina Very Badly Roasted To Sourav Joshi, He Didn't Even Hesitate ☠️
— sarcasm ☠️ (@SARCASMFORYOU0) August 10, 2026
Samay - Agar Shadi Nahi Bhi Chali Toh Divorce Se 7, 8 Vlogs Toh Bana Hi Logo Aap.#SamayRaina #souravjoshi pic.twitter.com/K0otdoz4Ny
तलाक से व्लॉग बनाओगे- समय रैना
समय यहीं नहीं रुके, पहले तो उन्होंने सौरव को शादी के लिए बधाई दी, फिर उनकी डेली व्लॉगिंग करियर को लेकर भी मजाक बनाया और तलाक का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उनकी शादी नहीं चली तो भी सौरव के पास कंटेंट की कमी नहीं होगी और वो तलाक पर भी व्लॉग बनाएंगे. समय ने कहा- 'अगर नहीं भी चले तो तलाक से 8-9 व्लॉग बना लोगे.' ये सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. वहीं, सौरव ने भी इस मजाक को सीरियस नहीं लिया और वो भी हंसने लगे.
ये भी पढ़ें- 'बुद्धि भ्रष्ट हो गई...', पति गोविंदा को रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग देख भड़कीं सुनीता, 'चीटर नंबर वन' के टैग पर कही ये बात
वायरल वीडियो का भी किया जिक्र
शो के दौरान समय ने सौरव जोशी की उस वीडियो पर भी बात की, जिसमें उनकी पत्नी अवंतिका नीचे गिर जाती है. समय ने कहा कि 'आपकी एक वीडियो देखी थी, जिसमें आपकी वाइफ नीचे गिर जाती हैं, लेकिन आपको चिंता नहीं थी, और डेकोरेशन देख रहे थे.' बता दें, सौरव जोशी अपने डेली लाइफ व्लॉग्स के लिए काफी मशहूर हैं और शादी के व्लॉग को लेकर तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. कई लोगों ने सौरव का मजाक बनाया था. हालांकि सौरव ने कहा था कि उन्हें इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता है.
सौरव के हेयरकट का उड़ाया मजाक
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय ने शो में सौरव के फैसले पर भी चुटकी ली. उन्होंने उनसे पूछा- 'कैसा लग रहा है सौरव भाई आपको आज? आप क्यों आए भाई हमारे बीच में यार? आपका सब सही चल रहा था यार.' इस पर सौरव ने जवाब दिया, 'बहुत ही अच्छा लग रहा है, बस थोड़ा ध्यान से रहना है. बस कुछ अलग एक्पीरियंस करना था इसलिए' सौरव की बात सुनकर समय ने तुरंत मजाक करते हुए कहा- 'तो एक अच्छा हेयरकट कर लो ना कभी.' बता दें, सौरव अपने हेयरकट को लेकर काफी फेमस है, उनकी पहचान उनका हेयरकट भी है.
ये भी पढ़ें- खुलेआम मिस्ट्री गर्ल संग घूम रहे गोविंदा!, सुनीता आहूजा पहले ही लगा चुकी हैं अफेयर के आरोप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation









.jpg)

