Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate 11 August : सोने चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानिए इंदौर-भोपाल समेत प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

​त्योहारी सीजन की बढ़ती मांग और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 11 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानि मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,55,099 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,39,339 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.51 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.31 लाख रुपए पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,478.90प्रति औंस और चांदी $ 66.095 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना-चांदी,  कच्चा तेल और करेंसी मार्केट में हलचल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले दबाव में कारोबार कर रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया गिरकर 95.38 के स्तर पर आ गया है। वहीं ब्रेंट क्रूड $88 प्रति बैरल और WTI क्रूड $82 प्रति बैरल के ऊपर चल रहा है।

क्रूड ऑयल में उछाल के कारण वैश्विक मुद्रास्फीति का भी खतरा बढ़ने लगा है। आगामी त्यौहारी सीजन के चलते भी कीमतों को समर्थन मिल रहा है। फिलहाल निवेशक भी सोने को ‘सुरक्षित निवेश’ मानकर खरीदारी की ओर रुख कर रहे है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मध्य पूर्व तनाव शांत नहीं होता, तब तक बुलियन और कमोडिटी मार्केट में तेजी बनी रह सकती है। निवेशकों को एकमुश्त बड़ा निवेश करने के बजाय सिप (SIP) मॉडल में ‘बाय ऑन डिप्स’ (हर गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति अपनानी चाहिए ।

इंदौर-भोपाल का आज का सोने-चांदी का भाव

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55,180 रुपये बनी हुई है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,42, 250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,280 , 22 कैरेट का भाव 1,42,350 और 18 कैरेट का भाव 1,16, 500 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,60,000 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

Haridwar Sawan Shivratri: हर-हर महादेव से गूंजा हरिद्वार, हर की पैड़ी पर उमड़ी भीड़

Haridwar Sawan Shivratri: सावन की शिवरात्रि के मौके पर हरिद्वार में आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही हर की पैड़ी और आसपास के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे. कांवड़ियों और शिव भक्तों से पूरा हरिद्वार भगवा रंग में रंगा नजर आया. मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारों के साथ ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के उद्घोष गूंजते रहे. गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. प्रशासन की ओर से भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही बिगड़ी इस टीम की किस्मत, पहली बार ट्रॉफी जीतने में नाकाम

MI ने पिछले साल ही इंग्लैंड की इस फ्रेंचाइजी को खरीदा था और उसका नाम बदल दिया था. मगर नाम बदलने के साथ ही टीम की किस्मत भी बदल गई और पहली बार फ्रेंचाइजी को ऐसा दिन देखना पड़ा. Thu, 13 Aug 2026 10:20:12 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ट्रंप की धमकी से नहीं डरा ईरान, खामेनेई ने दिया करारा जवाब! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T04:45:14+00:00

Nagaman Lateef’s Birthday Party: पति संग पार्टी में पहुंचीं Monalisa #shorts #latest #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T04:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers