LPG Rate: 9 रुपये में एक किलो! इन 7 देशों में मिलती है सबसे सस्ती एलपीजी
दुनियाभर में इन दिनों ऊर्जा को लेकर हाहाकार मचा है. एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने होर्मुज जलडमरूमध्य को युद्ध का मैदान बना दिया है तो दूसरी तरफ इस नाकेबंदी ने पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतों में आग लगा दी है. दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां एलपीजी इतनी सस्ती है कि प्रति-लीटर के दाम सुनकर आपको यकीन नहीं होगा. जानें कौन से हैं वो 7 देश जहां दुनिया की सबसे सस्ती LPG मिलती है और यहां पर कीमतें कितनी हैं.
Holi Songs: रंग बरसे, बलम पिचकारी... इस होली बनाएं परफेक्ट बॉलीवुड प्लेलिस्ट, जो रंगों में घोल दे म्यूज़िक का जादू
Holi Songs 2026: सुबह के सात बजे हैं। बालकनी से नीचे झांकते ही गली में रंग, पानी और हंसी की हलचल शुरू हो चुकी है। सोसाइटी के डीजे से बजते बॉलीवुड गाने माहौल को और जोशीला बना रहे हैं। सच तो यह है कि होली की असली शुरुआत तब होती है, जब स्पीकर पर पहला धमाकेदार गाना बजता है। बिना बॉलीवुड म्यूज़िक के यह त्योहार अधूरा-सा लगता है।
होली हमेशा से हिंदी सिनेमा के लिए एक खास मौका रही है- कभी रोमांस, कभी शरारत, तो कभी परिवार के साथ जश्न का रंग। जैसे-जैसे होली 2026 करीब आ रही है, पार्टी प्लेलिस्ट भी तैयार होने लगी है। अगर आप भी अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन गानों को जरूर शामिल करें।
1. होली के दिन- फिल्म: शोले
2. रंग बरसे- फिल्म: सिलसिला
3. अंग से अंग लगाना – फिल्म: डर
4. बलम पिचकारी – फिल्म: ये जवानी है दिवानी
5. होली खेलें रघुवीरा – फिल्म: बगबान
6. डू मी अ फ्लेवर लेस्ट प्ले होली – फिल्म: वक्त
एक शानदार होली प्लेलिस्ट वही है, जो हर उम्र और हर मूड को साथ ले चले। पुराने क्लासिक्स जहां जड़ों से जोड़ते हैं, वहीं नए गाने जश्न की ऊर्जा बढ़ाते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi





















